एक्सप्लोरर

Helicopter Crash: नाइजीरिया में वायुसेना का हेलीकॉप्टर हुआ हादसे का शिकार, 26 सैनिकों की मौत, 8 घायल

Nigeria Helicopter Crash News: नाइजीरिया में एक हेलिकॉप्टर हादसे का शिकार हो गया, जिसमें 26 लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ लोग घायल हैं. सेना ने विमान हादसे की जांच शुरू कर दी है.

Nigeria Helicopter Crash: नाइजीरिया में सोमवार (14 अगस्त) को वायुसेना एक हेलिकॉप्टर हादसे का शिकार हो गया, जिसमें 26 लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ लोग घायल हैं. एएफपी ने अपने दो सैन्य सूत्रों के हवाले से इस बात की पुष्टि की है. 

एएफपी की रिपोर्ट के अनुसार, इस घटना को लेकर वायुसेना के एक प्रवक्ता ने कहा कि Mi-171 हेलिकॉप्टर ने सोमवार को जुनगेरु से उड़ान भरी थी, जो क्रैश हो गया. हादसे का शिकार हुआ हेलिकॉप्टर लुटेरों से हो रही मुठभेड़ के बीच घायलों को रेस्क्यू कर रहा था, इसी दौरान यह हादसा हो गया. इसके साथ ही सेना के प्रवक्ता ने दावा किया कि लुटेरों की तरफ से की गई फायरिंग की वजह से हेलिकॉप्टर क्रैश हुआ. हालांकि, इस बात की अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. 

26 सुरक्षाबलों की मौत

रिपोर्ट में सेना के दो अधिकारियों के हवाले से बताया गया है कि विमान हादसे में 3 अधिकारियों सहित 23 सैनिकों और 3 JTF (जॉइंट टास्क फोर्स) के कर्मचारियों की मौत हुई है. हादसे के दौरान आठ लोग हुए घायल हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. रिपोर्ट के अनुसार, घायलों में कुछ की स्थिति गंभीर बताई जा रही है. ऐसे में मृतकों की संख्या बढ़ सकती है. 

उड़ान भरने के बाद क्रैश हुआ हेलिकॉप्टर 

रिपोर्ट के अनुसार, हादसे का शिकार हुआ विमान 11 मृत और 7 घायल लोगों को लेकर जा रहा था. नाइजीरियाई वायुसेना के प्रवक्ता एडवर्ड गैबक्वेट ने पुष्टि की कि उसका Mi-171 हेलीकॉप्टर 'हताहत निकासी मिशन' पर था, जो सोमवार को जुंगेरू से उड़ान भरने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया. उन्होंने कहा कि हादसे की जांच शुरू कर दी गई है. 

उन्होंने आगे जानकारी देते हुए बताया कि मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है. घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. गौरतलब है कि नाइजीरिया के मध्य और उत्तर-पश्चिमी हिस्से में लुटेरों का आतंक है. वे आये दिन हमले, अपहरण और लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देते हैं.

ये भी पढ़ें: Russia Explosion: रूस के दागिस्तान में अचानक ही धमाके के साथ फट गया गैस स्टेशन, 3 बच्चों समेत 25 की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कुछ देर बाद जेल से शिफ्ट होंगे इमरान खान, आर्मी ने कंट्रोल में लिया हॉस्पिटल
कुछ देर बाद जेल से शिफ्ट होंगे इमरान खान, आर्मी ने कंट्रोल में लिया हॉस्पिटल
पाकिस्तान में नंबर-2 बने मुनीर, बेशुमार ताकत पर संसद ने लगाई मुहर
पाकिस्तान में नंबर-2 बने मुनीर, बेशुमार ताकत पर संसद ने लगाई मुहर
बलूचिस्तान के सरनान इलाके पर बलूचों का कब्जा, पुलिस थाने को उड़ाया
बलूचिस्तान के सरनान इलाके पर बलूचों का कब्जा, पुलिस थाने को उड़ाया
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget