एक्सप्लोरर

याह्या सिनवार के खात्मे के बाद खलील अल-हय्या बना हमास चीफ? नए मुखिया पर सामने आया यह अपडेट

इजरायली पीएम ने यह भी कहा कि दुष्टता का मास्टरमाइंड याह्य सिनवार नहीं रहा. उसे इजरायल रक्षाबलों के बहादुर सैनिकों ने रफाह में मार डाला. यह गाजा में युद्ध का अंत नहीं है, लेकिन यह अंत का आरंभ जरूर है.

Israel Killed Yahya Sinwar: हमास चीफ याह्या सिनवार मारा जा चुका है. यह पुष्टि 18 अक्टूबर, 2024 को हमास के एक शीर्ष राजनीतिक सदस्य ने की, जबकि इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भी याह्या सिनवार के गाजा पट्टी में मारे जाने का दावा किया. उन्होंने सिनवार को सात अक्टूबर 2023 को इजरायल पर हुए हमास के हमले का मुख्य साजिशकर्ता बताया. वीडियो संदेश में इजरायली पीएम बोले, "हमास के आतंकवादी नेता याह्य सिनवार ने इजरायल के खिलाफ साल 2023 में सात अक्टूबर को भीषण हमले की योजना बनाई थी.'' बेंजामिन नेतन्याहू ने इसे यहूदियों पर सबसे भयानक हमला करार दिया, जो होलोकॉस्ट (यहूदी नरसंहार) के बाद से सबसे अधिक खतरनाक था.

याह्या सिनवार का जन्म अक्टूबर 1962 में दक्षिणी गाजा पट्टी के खान यूनिस शरणार्थी कैंप में हुआ था. खान यूनिस के स्कूलों में शिक्षा प्राप्त करने के बाद सिनवार ने गाजा की इस्लामिक यूनिवर्सिटी में दाखिला लिया, जहां से उन्होंने अरबी भाषा में स्नातक की डिग्री हासिल की. इसके बाद साल 2011 में शादी की जिससे तीन बच्चे हैं. सिनवार को पहली बार 1982 में 20 साल की उम्र में हिंसक गतिविधियों में शामिल होने के कारण गिरफ्तार किया गया. चार महीने तक प्रशासनिक हिरासत में रखा गया. रिहाई के एक सप्ताह बाद ही फिर से गिरफ्तार किया गया और बिना मुकदमे के छह महीने तक जेल में रखा गया. 1985 में एक बार फिर गिरफ्तार किया गया और आठ महीने की सजा सुनाई गई.

साल 1988 में भी सिनवार की गिरफ्तारी हुई. उस पर दो इजरायली सैनिकों के अपहरण और हत्या के साथ ही इजरायल की मदद के संदेह में चार फिलिस्तीनियों की हत्या का आरोप लगाया गया. मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई. सिनवार ने इजरायल की जेलों में हमास कैदियों की सर्वोच्च नेतृत्व समिति का नेता बना, जहां भूख हड़ताल पर बैठे बंदियों संग जेल अधिकारियों के संघर्ष को मैनेज करने का काम किया. सिनवार ने जेल में रहते हुए कई बार भागने की कोशिश की, लेकिन कोशिश असफल रहीं. इसी दौरान सिनवार ने खाली समय का उपयोग पढ़ाई और लेखन में किया. हिब्रू सीखी और राजनीतिक, सुरक्षा और साहित्यिक क्षेत्रों में कई किताबें लिखीं और कुछ का अनुवाद किया. साल 2011 में इजरायली सैनिकों के बदले कैदियों की रिहाई समझौते के तहत रिलीज किया गया.रिहाई के बाद, सिनवार को साल 2012 में हमास के राजनीतिक ब्यूरो के तौर पर चुना गया, जहां उन्होंने सुरक्षा मामलों की जिम्मेदारी संभाली.

साल 2013 में हमास की सैन्य शाखा अल-कासम ब्रिगेड का नेतृत्व किया. 2017 में गाजा आंदोलन के राजनीतिक ब्यूरो का प्रमुख चुना गया, और 2021 में फिर से चार साल के लिए इसी पद पर दोबारा चुन लिया गया.सिनवार के घर पर कई बार बमबारी की गई. अमेरिका का घोषित 'ग्लोबल टेरेरिस्ट' एक सतर्क और चालाक व्यक्ति के रूप में जाना जाता रहा. इसकी पहचान सार्वजनिक रूप से बहुत कम बोलने वाले शख्स की रही.सिनवार को साल 2023 में 7 अक्टूबर को इजरायल पर हुए हमास के हमले का मुख्य आर्किटेक्ट माना जाता है. इस्माइल हानिया की तेहरान में हत्या के बाद अगस्त में हमास ने सिनवार को नेता नियुक्त किया था.

याह्या सिनवार के खात्मे के बाद कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि हमास ने नए मुखिया के तौर पर खलील हय्या को नया चीफ चुन लिया है. हालांकि, इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई. सिनवार के डिप्टी खलील अल-हय्या को संभावित उत्तराधिकारी के रूप में देखा जाता है. हालांकि, हमास चीफ की रेस में याह्या सिनवार के छोटे भाई मोहम्मद सिनवार का नाम भी चल रहा है, जो कि हाल ही में मिलिट्री कमांडर बनाया गया था, जबकि ग्रुप के पूर्व राजनीतिक मुखिय खालेद मेशाल और हमास के पॉलिटिकल ब्यूरो के डिप्टी चीफ मूसा अबू मारजौक का नाम भी इस लिस्ट में आगे है. महमूद अल जहर का नाम भी इस रेस में बताया जाता है.

ये भी पढ़ें: हमास-इजराइल युद्ध कल हो जाएगा समाप्त, बेंजामिन नेतन्याहू का बड़ा एलान, जानिए क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यमन: हूतियों ने किया अबतक का बड़ा हमला, जमीन पर बिखरे सैनिकों के शव
यमन: हूतियों ने किया अबतक का बड़ा हमला, जमीन पर बिखरे सैनिकों के शव
'अमेरिकी नागरिकों को खतरा', पश्चिम एशिया में तनाव के बीच US ने जारी की एडवाइजरी
'अमेरिकी नागरिकों को खतरा', पश्चिम एशिया में तनाव के बीच US ने जारी की एडवाइजरी
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
टाइगर श्रॉफ केस: सोनीपत के रेहान की मौसी का बड़ा खुलासा, '15 दिन पहले...'
टाइगर श्रॉफ केस: सोनीपत के रेहान की मौसी का बड़ा खुलासा, '15 दिन पहले...'
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget