एक्सप्लोरर

China Taiwan: ताइवान की सीमा में घुसे चीनी लाड़ाकू विमान, आखिर US से क्यों दोस्ती कर रहा 'ड्रैगन'?

China-Taiwan: ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि चीन ने ताइवान के चारों ओर एसयू -30 लड़ाकू विमानों और 6 नौसेना जहाजों सहित 33 विमान भेजे. 13 युद्धक विमानों ने ताइवान जलडमरूमध्य को पार किया है.

China Taiwan: चीन फिर ताइवान पर सैन्य दबाव बनाने की कोशिश कर रहा है. ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने इस बाबत जानकारी दी है. एक रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका-चीन वार्ता फिर से शुरू होते ही बीजिंग ने ताइवान पर सैन्य दबाव बढ़ाया है.

ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि चीन ने शुक्रवार सुबह 6 बजे से शनिवार सुबह 6 बजे के बीच द्वीप राष्ट्र के चारों ओर एसयू -30 लड़ाकू विमानों और छह नौसेना जहाजों सहित 33 विमान भेजे. भेजे गए 33 विमानों में से 13 युद्धक विमानों ने ताइवान जलडमरूमध्य को पार किया. जलडमरूमध्य ताइवान और चीन के बीच एक अनौपचारिक सीमा है.

ताइवान की स्वतंत्रता पर क्या बोला चीन
अल जजीरा के अनुसार चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने शनिवार को इस बात पर जोर दिया कि ताइवान की स्वतंत्रता चीन-अमेरिका संबंधों के लिए सबसे बड़ा खतरा है. चीनी विदेश मंत्री ने शनिवार को बैंकॉक में अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन से मुलाकात की. इसपर व्हाइट हाउस ने कहा कि अधिकारियों के बीच हुई बैठक दोनों देशों के बीच बातचीत की खुली लाइनें बनाए रखने के प्रयास का हिस्सा थी.

अल जजीरा के अनुसार बैंकॉक में हुई बैठक के दौरान सुलिवन ने इस बात पर जोर दिया कि वैसे तो अमेरिका और चीन एक दूसरे के प्रतिद्वंदी हैं, लेकिन दोनों देशों को संघर्ष या टकराव से दूर रहने की जरूरत है. चीन के विदेश मंत्रालय के अनुसार, वांग ने सुलिवन के साथ बैठक में इस बात पर भी जोर दिया कि ताइवान चीन का आंतरिक मामला है. ताइवान में हुए क्षेत्रीय चुनाव से यह सिद्ध नहीं होता कि ताइवान चीन का हिस्सा नहीं है. ताइवान जलडमरूमध्य में शांति और स्थिरता के लिए सबसे बड़ा खतरा तथाकथित 'ताइवान स्वतंत्रता' आंदोलन है. 

बाइडेन और जिनपिंग की हुई थी मुलाकात- रिपोर्ट 
एक रिपोर्ट के मुताबिक सैन फ्रांसिस्को में एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग शिखर सम्मेलन के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की मुलाकात के ठीक दो महीने बाद इन दोनों नेताओं की बैठक हुई है. चीन के विदेश मंत्रालय ने 'सैन फ्रांसिस्को बैठक में बनी सहमति को लागू करने और चीन-अमेरिका संबंधों को लेकर जानकारी दी है. चीन ने अपने बयान में कहा-  फ्रांसिस्को में महत्वपूर्ण और संवेदनशील मुद्दों को ठीक से संभालने पर चीन और अमेरिका के बीच स्पष्ट, ठोस और उपयोगी रणनीतिक वार्ता हुई है. 

बता दें कि ताइवान में हाल ही में चुनाव हुए हैं, जो बाइडेन ने ताइवान में मतदान होने के दो दिन बाद ताइवान के नेता लाई को बधाई देने के लिए एक प्रतिनिधिमंडल भेजा था. हाल ही में ताइवान के चुनाव में डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (डीडीपी) को तीसरे कार्यकाल के लिए चुना गया है. डीपीपी ताइवान पर चीन के दावे का प्रतिरोध करती है. इस सप्ताह दो अमेरिकी सांसदों ने स्व-शासित द्वीप के लिए वाशिंगटन के समर्थन की पुष्टि करने के लिए ताइवान के नए नेता लाई चिंग-ते से मुलाकात की.

ये भी पढ़ेंः पाकिस्तान में चुनाव से ठीक पहले POK से उठी आवाज, 'दोयम दर्जे की नागरिकता स्वीकार नहीं'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: केएम तहसीफ सौरी की रहस्यमयी मौत की पूरी कहानी? शेख हसीना की भागने वाली वीडियो...
केएम तहसीफ सौरी की रहस्यमयी मौत की पूरी कहानी? शेख हसीना की भागने वाली वीडियो...
Explained: इजराइल चुनाव में विदेशी दखल की जांच मोसाद के हाथ में क्यों? जानें खुफिया एजेंसी का सच
इजराइल चुनाव में विदेशी दखल की जांच मोसाद के हाथ में क्यों? जानें खुफिया एजेंसी का सच
Explained: US मिडटर्म इलेक्शन में पोप लियो XIV की वोटिंग, 2,000 साल का इतिहास बदलने से फर्क क्या?
US मिडटर्म इलेक्शन में पोप की वोटिंग, 2,000 साल का इतिहास बदलने से फर्क क्या?
Explained: US मिडटर्म इलेक्शन में डेमोक्रेट्स की जीत का कॉर्पोरेट अमेरिका पर क्या असर पड़ेगा?
US मिडटर्म इलेक्शन में डेमोक्रेट्स की जीत का कॉर्पोरेट अमेरिका पर क्या असर पड़ेगा?

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
Embed widget