एक्सप्लोरर

60 किलोमीटर फटी पृथ्वी! वैज्ञानिकों ने की बड़ी भविष्यवाणी- अफ्रीका महाद्वीप के हो जाएंगे दो टुकड़े, बनेगा नया समुद्र

African New Ocean: पूर्वी अफ्रीकी दरार के कारण अफ्रीका महाद्वीप दो भागों में विभाजित हो रहा है. इस भूवैज्ञानिक प्रक्रिया से नया महासागर बनने का नया रास्ता खुल रहा है.

African New Ocean: अफ्रीका महाद्वीप एक अजीबो गरीब भूवैज्ञानिक परिवर्तन से गुजर रहा है. पूर्वी अफ्रीकी दरार (East African Rift) महाद्वीप को दो हिस्सों में बांट रही है. यह विभाजन प्रक्रिया एक नए महासागर का निर्माण कर रही है, जो न केवल अफ्रीका के भूगोल (geography) को बदल देगा, बल्कि इसके पारिस्थितिकी तंत्र (Ecosystem) और कई देशों की अर्थव्यवस्थाओं को भी प्रभावित करेगा.

पूर्वी अफ्रीकी दरार धरती के सबसे प्रमुख विवर्तनिक प्लेट्स (tectonic plates) के विभाजन में से एक है. यह दरार 6,000 किलोमीटर तक फैली हुई है, जो लाल सागर से लेकर मोजाम्बिक तक जाती है. अफ्रीकी प्लेट (African Plate) और सोमाली प्लेट (Somali Plate) प्रति वर्ष लगभग 0.8 सेंटीमीटर की दर से अलग हो रही हैं.

इथियोपिया के अफार क्षेत्र में लंबी दरार
2005 में इथियोपिया के अफार क्षेत्र में सैकड़ों भूकंपों के झुंड ने 60 किलोमीटर लंबी दरार खोल दी थी, जिसने वैज्ञानिकों को यह संकेत दिया कि अफ्रीका का विभाजन बहुत तेजी से हो सकता है. इस जियोलॉजिकल फेनोमेनन से अफ्रीका का भूगोल बदल रहा है और भविष्य में यह दरार एक नए महासागर का रूप ले सकती है.

अफ्रीका के स्थिति में बदलाव
जैसे-जैसे दरार का विस्तार हो रहा है, अफ्रीका के देशों के भौगोलिक स्थिति में बड़ा बदलाव आ सकता है. बदलाव होने में भूमि से घिरे देश जैसे जाम्बिया और युगांडा अंततः समुद्र तट प्राप्त कर सकते हैं, जिससे उनके लिए नए व्यापारिक और आर्थिक अवसर खुल सकते हैं.

यह बदलाव न केवल इन देशों की अर्थव्यवस्थाओं को नया आकार देगा, बल्कि नए समुद्री पारिस्थितिकी तंत्र (marine ecosystems) के निर्माण का कारण भी बनेगा. नए महासागर में कई प्रकार की जैव विविधता (biodiversity) और जीवन रूपों का विकास होगा, जो इस क्षेत्र के पर्यावरण को नई दिशा देंगे.

भूवैज्ञानिक दृष्टिकोण महासागर निर्माण की प्रक्रिया
वैज्ञानिक इस प्रक्रिया को अटलांटिक महासागर (Atlantic Ocean) के निर्माण से तुलना कर रहे हैं, जो लाखों साल पहले हुआ था. इस बार भी अफ्रीका का विभाजन उसी तरह से हो रहा है, और इसके कारण भविष्य में एक नया महासागर अस्तित्व में आ सकता है. जहां इस नए महासागर के निर्माण में असीमित संभावनाएं हैं, वहीं इसके साथ कई चुनौतियां भी हैं. 

ये भी पढ़ें: डोनाल्ड ट्रंप का गाजा प्लान सुन भड़के तुर्की के खलीफा, बोले- 'फिलिस्तिनी लोगों को हटाने की ताकत किसी में नहीं'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हसीना की सत्ता पलटने की योजना पहले से बनाई थी, यूनुस के पूर्व सचिव का खुलासा
हसीना की सत्ता पलटने की योजना पहले से बनाई थी, यूनुस के पूर्व सचिव का खुलासा
इजरायल: फिलिस्तीनी वोटर्स को राष्ट्रपति हर्जोग का साथ, बेंजामिन के आरोपों पर क्या बोले?
इजरायल: फिलिस्तीनी वोटर्स को राष्ट्रपति हर्जोग का साथ, बेंजामिन के आरोपों पर क्या बोले?
शेख हसीना के ढाका से भागने का जिस एयर फोर्स ऑफिसर ने बनाया था Video, मौत से सनसनी
शेख हसीना के ढाका से भागने का जिस एयर फोर्स ऑफिसर ने बनाया था Video, मौत से सनसनी
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
अमृतसर में मॉल ऑफ अमृतसर के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवक जख्मी
अमृतसर में मॉल ऑफ अमृतसर के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवक जख्मी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में 12वीं गिरफ्तारी, पैसों के लेनदेन का मामला
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में 12वीं गिरफ्तारी, पैसों के लेनदेन का मामला
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
Explained: अक्टूबर 2026 में दिल्ली से ज्यादा मुंबई में प्रदूषण क्यों? समुद्री हवा का 'कवच' कैसे टूटा
अक्टूबर 2026 में दिल्ली से ज्यादा मुंबई प्रदूषण क्यों? समुद्री हवा का कवच कैसे टूटा
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget