एक्सप्लोरर

डोनाल्ड ट्रंप का गाजा प्लान सुन भड़के तुर्की के खलीफा, बोले- 'फिलिस्तिनी लोगों को हटाने की ताकत किसी में नहीं'

Turkey Khalifa : तुर्की के खलीफा राष्ट्रपति रेचेप तैयब एर्दोगन ने गाजा से फिलिस्तीनियों को निकालने और अमेरिका को गाजा का कंट्रोल सौंपने की राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की योजना पर कड़ी आपत्ति जताई है.

Turkey President on Trump’s Gaza Plan : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के गाजा प्लान पर तुर्की के खलीफा एर्दोगन भड़क गए हैं. तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयब एर्दोगन ने रविवार (9 फरवरी) को डोनाल्ड ट्रंप की फिलिस्तीनियों को गाजा से विस्थापित करने की योजना को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि किसी के पास फिलिस्तीनियों को उनकी मातृभूमि से निकालने की ताकत नहीं है.

तुर्की के खलीफा ने फिलिस्तीनियों को निकालने और अमेरिका को गाजा का कंट्रोल सौंपने की डोनाल्ड ट्रंप की योजना को खारिज कर दिया. राष्ट्रपति रेचेप तैयब एर्दोगन ने मलेशिया की यात्रा के लिए उड़ान भरने से पहले इस्तांबुल एयरपोर्ट पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में ये बातें कही हैं.

फिलिस्तीनियों का है गाजा, वेस्ट बैंक और पूर्वी यरुशलम

तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगन ने कहा, “किसी के पास गाजा के लोगों को उनकी शाश्वत मातृभूमि से हटाने की ताकत नहीं है, जो हजारों सालों से वहां रह रहे हैं. गाजा, वेस्ट बैंक और पूर्वी यरुशलम फिलिस्तीनियों का है.”

दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले सप्ताह इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ व्हाइट हाउस में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस किया था. इस दौरान ट्रंप ने गाजा पट्टी से फिलिस्तीनियों को विस्थापित करने और इसका नियंत्रण अमेरिका को सौंप कर इसके पुनर्विकास करने की बात कही थी.

ट्रंप की योजना से मुस्लिम देशों में बौखलाहट

डोनाल्ड ट्रंप के गाजा प्लान के सामने आने पर अरब और मुश्लिम देशों में नाराजगी जताई है. सऊदी अरब, मिस्र, जॉर्डन समेत कई अन्य अरब देशों ने ट्रंप के गाजा प्लान की कड़ी निंदा की और इसे पूरी तरह से खारिज कर दिया. हालांकि, इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ट्रंप की योजना का समर्थन किया. उन्होंने कहा था, “यह पहला अच्छा विचार है जो अब तक मैंने सुना है.” लेकिन तुर्की के खलीफा एर्दोगन ने इसे बेकार कहकर खारिज कर दिया है.

चर्चा के लायक नहीं है अमेरिका का प्रस्ताव

तुर्की ने राष्ट्रपति ने कहा, “जियोनिष्ट सरकार के दवाब में अमेरिका के नए प्रशासन की ओर से गाजा को लेकर रखा गया प्रस्ताव हमारी नजर में चर्चा के लायक नहीं है.” वहीं, पिछले रविवार (2 फरवरी) को तुर्की के विदेश मंत्री हकान फिदान ने एक फिलिस्तीनी टेलीविजन चैनल को दिए इंटरव्यू में ट्रंप के गाजा प्लान को खारिज कर दिया था.

यह भी पढ़ेंः गाजा से हट रही इजरायली सेना, नेटजारिम कॉरिडोर से वापसी, सीजफायर के अगले चरण के लिए कतर में होगी बैठक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिश्नोई गैंग पर FBI का बड़ा एक्शन, गैंगस्टर कमल के खिलाफ वारंट जारी
बिश्नोई गैंग पर FBI का बड़ा एक्शन, गैंगस्टर कमल के खिलाफ वारंट जारी
इमरान खान को अस्पताल में किया गया शिफ्ट, रात 1 बजे जेल से निकाला
इमरान खान को अस्पताल में किया गया शिफ्ट, रात 1 बजे जेल से निकाला
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
कुछ देर बाद जेल से शिफ्ट होंगे इमरान खान, आर्मी ने कंट्रोल में लिया हॉस्पिटल
कुछ देर बाद जेल से शिफ्ट होंगे इमरान खान, आर्मी ने कंट्रोल में लिया हॉस्पिटल

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
राजस्थान में आएगा UCC, आज पेश होगा बिल, विपक्ष ने उठाए सवाल
राजस्थान में आएगा UCC, आज पेश होगा बिल, विपक्ष ने उठाए सवाल
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Embed widget