एक्सप्लोरर

तालिबान के हमलों से परेशान अफगानिस्तान ने एस जयशंकर से की बातचीत

तालिबान की ओर से जारी हिंसा से अफगानिस्तान काफी परेशान हो गया है. जिसे रोकने के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का आपात सत्र बैठक बुलाने के लिए अफगान विदेश मंत्रालय ने एस जयशंकर से बातचीत की है.

नई दिल्लीः अफगानिस्तान के विदेश मंत्री मोहम्मद हनीफ अतमार ने अपने देश में तालिबान की ओर से की जा रही हिंसा और मानवाधिकार उल्लंघन की घटनाओं को रोकने के तौर-तरीकों पर चर्चा के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का आपात सत्र बैठक बुलाने की संभावना पर अपने भारतीय समकक्ष एस जयशंकर से मंगलवार को बातचीत की.

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का आपात सत्र बुलाने के लिए हुई बातचीत

अफगान विदेश मंत्रालय ने कहा कि अतमार ने युद्धग्रस्त देश में तालिबान और विदेशी आतंकवादी समूहों के हमलों से तेजी से बिगड़ रही स्थिति के बारे में बातचीत की और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक बुलाने का आह्वान किया. अतमार ने ट्वीट किया ‘‘भारतीय विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर के साथ अफगानिस्तान की स्थिति पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का आपात सत्र बुलाने के बारे में चर्चा की.’’

उन्होंने कहा ‘‘संयुक्त राष्ट्र और अंतराष्ट्रीय बिरादरी को तालिबान की हिंसा और अत्याचार से सामने आ रही त्रासदी को रोकने के लिए महती भूमिका निभानी चाहिए. सुरक्षा परिषद के अध्यक्ष के रूप में भारत की भूमिका की सराहना करता हूं.’’ उल्लेखनीय है कि भारत अगस्त महीने के लिए सुरक्षा परिषद का अध्यक्ष है.

अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन है तालिबानी हमलेंः अतमार

अफगान विदेश मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि अतमार ने ‘‘विदेशी लड़ाकों और आतंकवादी समूहों के साथ मिलीभगत’’ से किए जा रहे तालिबान के हमलों को अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन बताया और क्षेत्र की स्थिरता और सुरक्षा पर उनके संभावित परिणामों के बारे में बात की. बयान में कहा गया है कि अतमार ने जयशंकर से तालिबान और विदेशी आतंकवादी समूहों की ओर से बढ़ती हिंसा और मानवाधिकारों के व्यापक उल्लंघन पर बात की है.

उन्होंने प्रस्ताव दिया कि अफगानिस्तान में हिंसा की तत्काल समाप्ति पर ध्यान देने के साथ सुरक्षा परिषद की विशेष बैठक आयोजित की जाए. अफगान विदेश मंत्रालय ने कहा कि जयशंकर ने अफगानिस्तान में हिंसा और मानवाधिकारों के उल्लंघन के बढ़ते मामलों पर भारत की ओर से चिंता व्यक्त की और देश में शांति सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाने का आह्वान किया. अमेरिकी सैनिकों की वापसी शुरू होने के बाद से तालिबान अफगानिस्तान में हमले कर क्षेत्रों पर लगातार कब्जा करता जा रहा है.

इसे भी पढ़ेंः
संसद में टकराव जारी: 'पापड़ी चाट' वाले बयान पर पीएम मोदी का निशाना, राहुल गांधी साइकिल से पहुंचे संसद | 10 बड़ी बातें

ओमप्रकाश राजभर की ओवैसी से सियासी दोस्ती, BJP से दिल्लगी ! | Mudde Ki Baat | ABP Ganga Hindi

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Iran Earthquake: भूकंप के तेज झटके से कांपी ईरान की धरती! रिक्टर स्केल पर मापी गई 5.5 की तीव्रता
भूकंप के तेज झटके से कांपी ईरान की धरती! रिक्टर स्केल पर मापी गई 5.5 की तीव्रता
ईरान में कुछ बड़ा होने वाला है? अमेरिकी हमलों के बीच भारत ने अपने नागरिकों से कहा- तुरंत छोड़ दें देश
ईरान में कुछ बड़ा होने वाला है? US हमलों के बीच भारत ने अपने नागरिकों से कहा- तुरंत छोड़ दें देश
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
अमेरिकी हमले से दहल उठा ईरान, चाबहार से हॉर्मुज तक भीषण धमाके, लगातार 9वीं रात हुआ अटैक
अमेरिकी हमले से दहल उठा ईरान, चाबहार से हॉर्मुज तक भीषण धमाके, लगातार 9वीं रात हुआ अटैक

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
Monday BO Collection Live Updates: मंडे को 8 बजे तक 126 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को 8 बजे तक 126 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का पहला रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
Embed widget