एक्सप्लोरर

अफगानिस्तान पर कब्जे के बाद खुद को मजबूत करने में जुटा तालिबान, जेलों में बंद अपने लड़ाकों को निकाला, विरोधियों पर ढाया सितम

Afghanistan News: तालिबान ने अफगानिस्तान की जेलों में बंद अपने लड़ाकों को बाहर निकालना शुरू कर दिया है. कंधार और हेरात जेल से तो भी आतंकियों को तालिबान ने बाहर निकाल लिया है.

Afghanistan News: अफगानिस्तान पर कब्जे के बाद अब तालिबान ने खुद को मजबूत करना शुरू कर दिया है. इसके लिए उसने जेलों के दरवाजे खोल दिए हैं और सैकड़ों की संख्या में तालिबान के आतंकी बाहर आए हैं. काबुल सेंट्रल जेल से सैकड़ों आतंकी रिहा किए गए हैं. देश के दूसरे जेलों का भी यही हाल है.

कंधार और हेरात जेल से सभी आतंकी बाहर निकले

बरगाम जेल से करीब पांच हजार आतंकियों को बाहर निकाला गया है. चरिकर जेल से आतंकियों के बाहर आने की संख्या करीब छह सौ है. कुंदुज जेल से अब तक 180 आतंकी बाहर निकल चुके हैं. निमरोज जेल से चालीस तालिबानी आतंकी रिहा हुए हैं. कंधार जेल से तो वहां बंद सभी तालिबानी आतंकी बाहर आ चुके हैं. हेरात की जेल का भी हाल कंधार जेल की ही तरह है. यहां से भी सभी आतंकियों को रिहा कर दिया गया है. माना जा रहा है कि तालिबान अपने विरोधियों के खिलाफ इन लोगों की मदद ले सकता है.

तालिबान की हिंसा में जलालाबाद में एक शख्स की मौत

इस बीच, अफगानिस्तान के पूर्वी शहर जलालाबाद में बुधवार को विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों पर तालिबान की हिंसक कार्रवाई में कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई. अफगानिस्तान के स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले पूर्वी शहर जलालाबाद में दर्जनों लोग राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए एकत्र हुए. 1919 में उसी दिन ब्रिटिश शासन का अंत हुआ था. लोगों ने तालिबान के झंडे को उतार दिया. तालिबान ने अपने कब्जा वाले क्षेत्रों में अपने झंडे लगा दिए हैं.

वीडियो फुटेज में तालिबान लड़ाकों को हवा में गोलियां चलाते हुए और भीड़ को तितर-बितर करने के लिए डंडे बरसाते हुए देखा जा सकता है. एक स्थानीय समाचार एजेंसी के रिपोर्टर बबरक अमीरज़ादा ने कहा कि उन्हें और एक अन्य एजेंसी के टीवी कैमरामैन के साथ तालिबान ने मारपीट की क्योंकि उन्होंने इस घटना को कवर करने की कोशिश की थी.

एक स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि जलालाबाद में विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों पर तालिबान की हिंसक कार्रवाई में कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई और छह अन्य लोग घायल हो गए. स्वास्थ्य अधिकारी ने नाम नहीं छापने की शर्त पर यह जानकारी दी, क्योंकि वह मीडिया से बात करने के लिए अधिकृत नहीं हैं.

इस बीच, काबुल के उत्तर में स्थित पंजशीर घाटी के वीडियो फुटेज में दिख रहा है कि वहां संभावित विपक्षी हस्तियों ने बैठक की. वह क्षेत्र नदर्न एलायंस लड़ाकों का गढ़ है जिसने 2001 में तालिबान के खिलाफ अमेरिका का साथ दिया था. यह एकमात्र प्रांत है जो अभी तक तालिबान के नियंत्रण से दूर है.

वहां मौजूद लोगों में अपदस्थ सरकार के सदस्य भी शामिल थे. उनमें उपराष्ट्रपति अमरुल्ला सालेह भी थे जिन्होंने ट्विटर पर दावा किया कि वह देश के राष्ट्रपति हैं. यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है कि क्या उनकी योजना तालिबान को चुनौती देने की है.

Exclusive: आखिर कितने भरोसे के लायक है तालिबान? पाकिस्तान के वरिष्ठ पत्रकार हामिद मीर की जुबानी

Afghanistan News: परिवार के साथ अबू धाबी में हैं अशरफ गनी, संयुक्त अरब अमीरात ने कहा- मानवता के आधार पर दी शरण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
'भारतीय जहाजों पर हमले...', UNSC में आगबबूला हुआ भारत, दी वॉर्निंग
'भारतीय जहाजों पर हमले...', UNSC में आगबबूला हुआ भारत, दी वॉर्निंग
ईरान फिर आगबबूला, तीन तेल टैंकरों पर हमला कर रोका, ट्रंप को दी टेंशन
ईरान फिर आगबबूला, तीन तेल टैंकरों पर हमला कर रोका, ट्रंप को दी टेंशन
'ईरान की तबाही आखिरी विकल्प...', नेतन्याहू ने ट्रंप से क्या सीक्रेट शेयर किया?
'ईरान की तबाही आखिरी विकल्प...', नेतन्याहू ने ट्रंप से क्या सीक्रेट शेयर किया?

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमारा इतिहास पढ़ लेना किसी का बाप भी...', आरक्षण हटाओ आंदोलन पर मोदी सरकार के मंत्री का पहला बयान
'हमारा इतिहास पढ़ लेना किसी का बाप भी...', आरक्षण हटाओ आंदोलन पर मोदी सरकार के मंत्री का पहला बयान
पप्पू यादव ने चीन का जिक्र कर किया बड़ा दावा, बताया कैसे पेपर लीक रोके सरकार
पप्पू यादव ने चीन का जिक्र कर किया बड़ा दावा, बताया कैसे पेपर लीक रोके सरकार
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
इंग्लैंड क्रिकेट में चीटिंग से हड़कंप, जानिए क्या है ‘क्लिकगेट’ का मामला?
इंग्लैंड क्रिकेट में चीटिंग से हड़कंप, जानिए क्या है ‘क्लिकगेट’ का मामला?
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
क्या फिर मारेंगे पलटी! ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी! ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ना है? यहां मिल रही स्कॉलरशिप
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ना है? यहां मिल रही स्कॉलरशिप
Embed widget