एक्सप्लोरर

Salman Rushdie: सलमान रुश्दी पर हमला करने वाले आरोपी हदी मतार ने किया बड़ा खुलासा, जानें क्या कहा

Salman Rushdie: मशहूर लेखक सलमान रुश्दी पर चौटाउक्वा में हदी मतार ने चाकू से हमला किया था. हदी मतार ने एक इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा किया कि वह ऐसा करने को क्यों मजबूर हुआ.

Salman Rushdie: मशहूर उपन्यासकार सलमान रुश्दी (Salman Rushdie) पर चाकू से हमला करने के आरोपी हदी मतार (Hadi Matar) ने न्यूयॉर्क पोस्ट के साथ एक इंटरव्यू में कई बड़े खुलासे किए हैं. न्यूयॉर्क पोस्ट में बुधवार को पब्लिश हुए हदी मतार के इंटरव्यू में बताया गया है कि सलमान रुश्दी पर हमला करने की सबसे बड़ी वजह उसका अयातुल्ला रूहोल्लाह खुमैनी (Ayatollah Ruhollah Khomeini) का सम्मान करना है.

हदी मतार ने न्यूयॉर्क पोस्ट को अपने इंटरव्यू के दौरान बताया कि वह अयातुल्ला रूहोल्लाह खुमैनी का काफी सम्मान करता है. ऐसे में हदी ने बताया कि उसने रुश्दी के उपन्यास "द सैटेनिक वर्सेज" के कुछ पन्ने पढ़े थे. जिसके बाद सर्दियों में सलमान रुश्दी के किए गए एक ट्वीट के बाद उसने चौटाउक्वा जाने की योजना बनाई थी.

सलमान रुश्दी के ट्वीट से मिली जानकारी

दरअसल सलमान रुश्दी ने सर्दियों में अपने एक ट्वीट में चौटाउक्वा के एक इंस्टिट्यूशन में एक व्याख्यान देने का जिक्र किया था. जिसके बाद उन पर हमला करने के उद्देश्य से हदी मतार चौटाउक्वा पहुंचा था. 1988 में प्रकाशित "द सैटेनिक वर्सेज" के बाद से ही सलमान रुश्दी पर इनाम घोषित किया गया है. वहीं खुमैनी ने मुसलमानों से उन्हें मारने के लिए एक फतवा जारी करने के लिए प्रेरित किया था.

अयातुल्ला रूहोल्लाह खुमैनी का सम्मान करता है हदी मतार

न्यूयॉर्क पोस्ट के सवाल पर जवाब देते हुए हदी मतार ने बताया कि वह अयातुल्ला रूहोल्लाह खुमैनी का सम्मान करता है, लेकिन वह पूर्व ईरानी नेता की ओर से जारी किए गए फतवे से कभी प्रेरित नहीं रहा. चौटाउक्वा काउंटी जेल में बंद हदी मतार ने अयातुल्ला रूहोल्लाह खुमैनी को महान व्यक्ति बताया है. 

सलमान रुश्दी को पसंद नहीं करता हदी मतार

सलमान रुश्दी को लेकर किए गए सवाल के जवाब में हदी मतार ने साफ किया कि वह रुश्दी को पसंद नहीं करता है. उसने बताया कि वह रुश्दी के यूट्यूब वीडियो भी देखा करता था. हदी ने कहा कि 'वह कोई है जिसने इस्लाम पर हमला किया, उसने उनकी मान्यताओं, विश्वास प्रणालियों पर हमला किया है.'

सलमान रुश्दी बुरी तरह हुए घायल

फिलहाल न्यू जर्सी के फेयरव्यू के हदी मतार (Hadi Matar) ने अपना अपराध स्वीकार नहीं किया है और उसे चौटाउक्वा काउंटी जेल (Chautauqua County Jail) में रखा गया है. वहीं दूसरी ओर हमले से घायल रुश्दी को वेंटिलेटर से भले ही हटा दिया गया है, लेकिन उनकी एक आंख खोने की आशंका जताई जा रही है. इसके साथ ही चाकू से हमले के बाद उनके लीवर (Liver) को भी नुकसान पहुंचा है.
इसे भी पढ़ेंः
Bihar Politics: 'अगले चुनाव से पहले बिहार में फिर होगा उलटफेर', JDU-RJD गठबंधन पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी

Corona Case: 'कोरोना वायरस को अभी नहीं करें इग्नोर', संक्रमण बढ़ने पर नीति आयोग सदस्य वीके पॉल ने जताई चिंता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हमेशा महादेव मिल जाते हैं', इंडोनेशिया के प्रम्बानन मंदिर पहुंचे PM मोदी, 1000 साल पुराना है इतिहास
'हमेशा महादेव मिल जाते हैं', इंडोनेशिया के प्रम्बानन मंदिर पहुंचे PM मोदी, 1000 साल पुराना है इतिहास
Iran Attack Oil Tanker: क्या तेल को महंगा बनाए रखना चाहता है ईरान? तीन तेल टैंकरों पर हमले से बढ़ी हलचल, जानें मकसद
क्या तेल को महंगा बनाए रखना चाहता है ईरान? तीन तेल टैंकरों पर हमले से बढ़ी हलचल, जानें मकसद
US-Iran War LIVE: ईरान का बदला, बहरीन में फिर बजे सायरन, तेहरान ने शेख ईसा एयरबेस पर हमले का किया दावा
Live: ईरान का बदला, बहरीन में फिर बजे सायरन, तेहरान ने शेख ईसा एयरबेस पर हमले का किया दावा
ईरान जंग में नहीं दिया साथ तो तुर्किए पहुंचते ही ट्रंप ने NATO को सुना डाला, बोले- 'मैं सबकी...'
ईरान जंग में नहीं दिया साथ तो तुर्किए पहुंचते ही ट्रंप ने NATO को सुना डाला, बोले- 'मैं सबकी...'

वीडियोज

Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी
Gurugram Rains: भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
टीम इंडिया की हार के बीच छाए एमएस धोनी, मैच के बाद फैंस ने घेरा; VIDEO वायरल
टीम इंडिया की हार के बीच छाए एमएस धोनी, मैच के बाद फैंस ने घेरा; VIDEO वायरल
बंगाल में बरुईपुर रेप-हत्या का आरोपी एनकाउंटर में ढेर, पुलिस का हथियार छीनकर की थी फायरिंग 
बंगाल में बरुईपुर रेप-हत्या का आरोपी एनकाउंटर में ढेर, पुलिस का हथियार छीनकर की थी फायरिंग 
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी और मांग टीका लगाए रेखा ने लूटी महफिल
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी में रेखा ने लूटी महफिल
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
500 KM से ज्यादा रेंज, महाराष्ट्र सरकार ने एक साथ खरीदीं 57 इलेक्ट्रिक कारें, ये है प्लान
500 KM से ज्यादा रेंज, महाराष्ट्र सरकार ने एक साथ खरीदीं 57 इलेक्ट्रिक कारें, ये है प्लान
Embed widget