एक्सप्लोरर

8mm का रेडियोएक्टिव कैप्सूल गायब होने पर पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया में हड़कंप, हाई रेडिएशन अलर्ट जारी, जानें क्यों हो सकता है खतरनाक

Australia में खदान के कार्यों में इस्तेमाल किया जाने वाला एक रेडियोएक्टिव कैप्सूल दूसरी जगह ले जाते वक्त कहीं खो गया. इसके खोने का अहसास होने पर पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया में हड़कंप मच गया है.

Radioactive Capsule Missing in Australia News: ऑस्ट्रेलिया में एक छोटे से रेडियोएक्टिव कैप्सूल (Radioactive Capsule) के गायब होने से हड़कंप मच गया है. पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया में हाई रेडिएशन अलर्ट जारी किया गया है. कैप्सूल एक खदान से दूसरी जगह ले जाते वक्त गायब हुआ. बताया जा रहा है कि इस कैप्सूल के कारण रेडियोधर्मी संक्रमण जनित बीमारी फैलने की आशंका है. 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्वास्थ्य अधिकारियों ने दावा किया है कि यह रेडियोएक्टिव कैप्सूल बेहद खतरनाक साबित हो सकता है. यह कैप्सूल आठ मिलीमीटर लंबा और छह मिलीमीटर चौड़ा है. इसमें रेडियोएक्टिव सीजियम-137 नामक पदार्थ भरा हुआ है.

कैसे और कहां खो गया रेडियोएक्टिव कैप्सूल?

रिपोर्ट्स में बताया गया है कि इस कैप्सूल का इस्तेमाल खनन के काम में होता है. खनन कार्यों में गेज के भीतर इसे इस्तेमाल किया जाता है. बताया जा रहा है कि जब इसे एक ट्रक में रखकर ले जाया जा रहा था तो धमक लगने के कारण एक बोल्ट खुल गया और रास्ते में यह कैप्सूल कहीं गिर गया. 

अग्निशमन और आपातकालीन सेवा विभाग ने जानकारी दी कि सीजियम-137 से भरा हुआ एक चांदी का कैप्सूल सुदूर किम्बर्ले इलाके के न्यूमैन शहर से पर्थ के उत्तर-पूर्व उपनगरों में ले जाने के दौरान खो गया. इस कैप्सूल को पर्थ भंडारण सुविधा में पहुंचना था. न्यूमैन शहर पर्थ से करीब 1200 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में है.

12 जनवरी को किया गया था ट्रक पर लोड

रेडियोएक्टिव कैप्सूल को 12 जनवरी को साइट से ट्रक के जरिये भेजा गया था लेकिन जब इस हफ्ते तक इसका कुछ अता-पता नहीं चला तो आपातकालीन सेवाओं को चौकन्ना कर दिया गया. अब इसकी तलाश की जा रही है. बताया गया है कि कैप्सूल रियो टिंटो नामक खदान का था. 

कितना खतरनाक हो सकता है कैप्सूल? स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया

पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी एंड्रयू रॉबर्टसन ने पत्रकारों को बताया कि अगर यह कैप्सूल शरीर के पास रखा जाए तो इसके प्रभाव से त्वचा लाल हो सकती है और विकिरण से जलन हो सकती है. उन्होंने यह भी कहा कि कैप्सूल के रेडिएशन से गंभीर नुकसान हो सकता है. इसके हानिकारक प्रभावों में शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को नुकसान पहुंचना भी शामिल है. 

स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा कि चिंता इस बात की है कि कहीं कोई व्यक्ति इसे न उठा ले. ऐसा होने पर उसे जानकारी नहीं होगी कि यह कितना खतरनाक साबित हो सकता है. एक अधिकारी ने मीडिया से कहा कि आबादी वाले इलाकों को प्राथमिकता में रखकर इस कैप्सूल को खोजा जा रहा है.  

यह भी पढ़ें- US China War Prediction: '2025 में होगा चीन-अमेरिका का युद्ध', अमेरिकी एयर फोर्स जनरल ने की जंग की भविष्यवाणी, कहा- आशा करता हूं मैं गलत...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

होर्मुज स्ट्रेट में भारतीय नाविक की मौत के बाद एक्शन में भारत सरकार, ईरानी दूतावास को कर दिया तलब
होर्मुज स्ट्रेट में भारतीय नाविक की मौत के बाद एक्शन में भारत सरकार, ईरानी दूतावास को किया तलब
यूपी में अमेरिका का नागरिक गिरफ्तार, SSB ने नेपाल बॉर्डर से पकड़ा, आरोपी का दावा- थाईलैंड में खोया पासपोर्ट
US का नागरिक गिरफ्तार, SSB ने नेपाल बॉर्डर से पकड़ा, आरोपी का दावा- थाईलैंड में खोया पासपोर्ट
5 घंटे तक 6 शहरों में बरसा बारूद... ईरान बोला- मार गिराया US का MQ-1, होर्मुज पर जंग से तेल महंगा
5 घंटे तक 6 शहरों में बरसा बारूद... ईरान बोला- मार गिराया US का MQ-1, होर्मुज पर जंग से तेल महंगा
तेल टैंकर्स पर हुए हमले में मारा गया भारतीय, यूएई गुस्से से लाल, बोला- 'बेशर्मी, हमले का जवाब....'
तेल टैंकर्स पर हुए हमले में मारा गया भारतीय, यूएई गुस्से से लाल, बोला- 'बेशर्मी, हमले का जवाब....'

वीडियोज

Akhilesh Yadav का Nitish Kumar की तरह U-TURN! |ABPLIVE
Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लालू यादव को 'सुप्रीम' राहत, चारा घोटाला मामले में SC ने जमानत रद्द करने से किया इनकार
लालू यादव को 'सुप्रीम' राहत, चारा घोटाला मामले में SC ने जमानत रद्द करने से किया इनकार
बांकीपुर उपचुनाव: गिरफ्तारी और बेल के बाद वीणा मानवी रोने लगीं, नितिन नवीन का नाम क्यों लिया?
बांकीपुर उपचुनाव: गिरफ्तारी और बेल के बाद वीणा मानवी रोने लगीं, नितिन नवीन का नाम क्यों लिया?
5 घंटे तक 6 शहरों में बरसा बारूद... ईरान बोला- मार गिराया US का MQ-1, होर्मुज पर जंग से तेल महंगा
5 घंटे तक 6 शहरों में बरसा बारूद... ईरान बोला- मार गिराया US का MQ-1, होर्मुज पर जंग से तेल महंगा
Welcome To The Jungle BO Day 18: 'वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
सूर्यकुमार यादव की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, BCCI सूत्र का टीम इंडिया में उनकी वापसी पर बड़ा खुलासा
सूर्यकुमार यादव की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, BCCI सूत्र का टीम इंडिया में उनकी वापसी पर बड़ा खुलासा
E20 पेट्रोल पर आया वो सर्वे, जो उड़ा देगा केंद्र सरकार की नींद, NDA समर्थक ही हो गए खिलाफ, आंकड़ों ने चौंकाया
E20 पेट्रोल पर आया वो सर्वे, जो उड़ा देगा केंद्र सरकार की नींद, NDA समर्थक ही हो गए खिलाफ, आंकड़ों ने चौंकाया
कर्नाटक में 4,723 सरकारी पदों पर भर्ती शुरू, जानें कौन कर सकता है आवेदन?
कर्नाटक में 4,723 सरकारी पदों पर भर्ती शुरू, जानें कौन कर सकता है आवेदन?
वैज्ञानिकों ने बना ली दिमाग जैसी धाकड़ चिप, तुरंत पकड़ लेगी गड़बड़ी, जानें कहां होगा यूज
वैज्ञानिकों ने बना ली दिमाग जैसी धाकड़ चिप, तुरंत पकड़ लेगी गड़बड़ी, जानें कहां होगा यूज
Embed widget