एक्सप्लोरर

इक्वाडोर जेल में हुए दंगे में 20 लोगों की मौत, 5 गंभीर रूप से घायल

इक्वाडोर के अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि जेल में बंदूकों और चाकुओं से लैस गिरोहों के बीच संघर्ष में 20 लोगों की मौत हो गई.

इक्वाडोर के अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि जेल में बंदूकों और चाकुओं से लैस गिरोहों के बीच संघर्ष में 20 लोगों की मौत हो गई. उन्होंने घोषणा की कि अधिकारियों ने जेल पर पूरी तरह से नियंत्रण कर लिया है. देश के गृह मंत्री पेट्रीसियो कैरिलो ने बताया कि राजधानी से करीब 310 किलोमीटर दक्षिण में स्थित तुरी में रविवार को हुई झड़प के दौरान पांच लोगों की हत्या कर दी गई, छह को फंदे से लटका दिया गया और एक को जहर दे दिया गया। कम से कम पांच लोगों को गंभीर चोटें आई हैं.

‘रेडियो डेमोक्रेसी’ से बात करते हुए कैरिलो ने दंगे को राजनीति से जुड़ी ‘‘आपराधिक अर्थव्यवस्था’’ संबंधित बताया. पुलिस कमांडर जनरल कार्लोस कैबरेरा ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि अधिकारी जेल के हर ब्लॉक की तलाशी कर रहे हैं. एमनेस्टी इंटरनेशनल ने पिछले महीने कहा था कि 2020 में इक्वाडोर की जेलों में टकराव में कम से कम 316 कैदी मारे गए, जिनमें से 119 सितंबर के दंगों में मारे गए.

गौरतलब है कि सितंबर 2021 में घातक झड़पों के बाद से इक्वाडोर की जेल प्रणाली आपातकाल की स्थिति में है. तब स्वचालित हथियारों और यहां तक ​​​​कि हथगोले से हुई झड़पों के दौरान 118 लोग मारे गए थे. इक्वाडोर की जेल सेवा एसएनएआई के आंकड़ों के अनुसार, 2021 में जेल की हिंसा में 300 से अधिक कैदी मारे गए थे.

इक्वाडोर वो प्रमुख पारगमन बिंदु है, जो दक्षिण अमेरिका से कोकीन को अमेरिका और एशिया में लाने में अहम भूमिका निभाता है और इसी कारण यहां गिरोहों के संघर्ष सामने आते रहते हैं. क्षेत्रीय नियंत्रण के लिए इस बढ़ते संघर्ष में जेल, युद्ध का मैदान बन गई है.

जेलों में काफी भीड़ भी है. जुलाई 2021 में तत्कालीन जेल प्रमुख एडुआर्डो मोनकायो ने स्थानीय मीडिया को बताया कि ग्वायाकिल में लिटोरल पेनिटेंटरी देश में सबसे अधिक भीड़भाड़ वाली थी, जिसमें 5,000 के लिए नियोजित सुविधा में 9,000 से अधिक कैदी थे.

ये भी पढ़ें- Russia-Ukraine War: रूस पर चला प्रतिबंधों का चाबुक, यूक्रेन से जंग के बीच मॉस्को समेत कई शहरों में जरूरी दवाओं की किल्लत

ये भी पढ़ें- पाकिस्तान-श्रीलंका में गहराया संकट, पीएम मोदी और विदेश मंत्री एस. जयशंकर की बैठक, पड़ोस के मौजूदा हालात पर चर्चा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: एग्जिट पोल में नेतन्याहू की हार या जीत? क्या है इजराइल में सरकार बनाने का गणित, समझिए
Explained: एग्जिट पोल में नेतन्याहू की हार या जीत? क्या है इजराइल में सरकार बनाने का गणित, समझिए
सऊदी में हूती हमलों के बाद भारत ने अपने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी, जानें क्या कहा?
सऊदी में हूती हमलों के बाद भारत ने अपने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी, जानें क्या कहा?
इजरायल चुनाव में कितने चेहरे, भारत के लिए क्यों अहम और क्या है नेतन्याहू की चुनौती
इजरायल चुनाव में कितने चेहरे, भारत के लिए क्यों अहम और क्या है नेतन्याहू की चुनौती
सऊदी अरब के मंत्रालय पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला, हूतियों ने किया दावा
सऊदी अरब के मंत्रालय पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला, हूतियों ने किया दावा

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पूर्व CJI चंद्रचूड़ की आलोचना पर जस्टिस कौल ने दी सफाई, अब क्या बोले?
पूर्व CJI चंद्रचूड़ की आलोचना पर जस्टिस कौल ने दी सफाई, अब क्या बोले?
Maharashtra MLC Election Result LIVE: 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
LIVE: महाराष्ट्र MLC चुनाव की 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
दिल्ली से वाराणसी के बीच दौड़ेगी नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, प्रयागराज-कानपुर में भी होगा ठहराव
दिल्ली से वाराणसी के बीच दौड़ेगी नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, प्रयागराज-कानपुर में भी होगा ठहराव
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
यूपी में आ रहा चक्रवाती तूफान 'अर्नब', आंधी-बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी
यूपी में आ रहा चक्रवाती तूफान 'अर्नब', आंधी-बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी
दिल्ली में शराब के शौकीनों के लिए नई सुविधा, लॉन्च हुआ बुकिंग ऐप
दिल्ली में शराब के शौकीनों के लिए नई सुविधा, लॉन्च हुआ बुकिंग ऐप
Embed widget