एक्सप्लोरर

China Accident: चीन में हाईवे पर 50 वाहन आपस में टकराए, हादसे में 16 लोगों की मौत, दर्जनों घायल

China Road Accident: चीन में एक दिन पहले भयंकर सड़क हादसा हुआ जिसमें कई लोगों की मौत और दर्जनों लोग घायल हो गए. ये घटना कई वाहनों के आपस में टकराने की वजह से हुई.

Highway Accident: पड़ोसी देश चीन के लिए शनिवार का दिन मनहूस साबित हुआ. यहां हाईवे पर एक साथ लगभग 50 वाहन आपस में टकरा गए जिसमें 16 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों लोग घायल हो गए. अधिकारियों ने बताया कि ये घटना मध्य चीन के एक हाईवे पर हुई. इसके अलावा स्थानीय मीडिया ने एक फुटेज जारी की है जिसमें जलते हुए ट्रक और टूटी हुई कारें दिख रही हैं.

कई वाहनों की एक-दूसरे से टक्कर स्थानीय समय के अनुसार कल शाम करीब पांच बजे हुई. पुलिस ने कहा कि एक एक्सप्रेसवे पर हुई दुर्घटनाओं में कुछ वाहनों में आग लग गई. हुनान प्रांत के चांगशखा शहर में शुचांग-ग्वांगझू राजमार्ग पर शनिवार शाम दस मिनट में 49 वाहन आपस में टकरा गए. रिपोर्ट में स्थानीय यातायात पुलिस विभाग के हवाले से कहा गया है, दुर्घटना में 16 लोगों की मौत हो गई और 66 अन्य घायल हो गए.

क्या कहना है पुलिस का?

सभी घायलों को अस्पतालों में भेजा गया है, उनमें से आठ गंभीर रूप से घायल हैं लेकिन उनकी हालत स्थिर है. सड़क यातायात पुलिस ने सोशल मीडिया पर कहा,“लगभग 10 मिनट के भीतर पांच यातायात दुर्घटनाएं हुईं, एक दुर्घटना जिसमें सात वाहन शामिल थे उसमें सात लोग मारे गए थे. बाकी तीन दुर्घटनाएं क्रमशः 11, 10 और 9 वाहनों से जुड़ी थीं, जिनमें से प्रत्येक में तीन मौतें हुईं. एक अन्य दुर्घटना, जिसमें 12 वाहन शामिल थे, में कोई हताहत नहीं हुआ. इन दुर्घटनाओं में 66 लोग घायल हुए हैं.”

फिलहाल हाईवे के उस हिस्से पर सड़क यातायात फिर से शुरू हो गया है जहां दुर्घटना हुई थी. आपातकालीन प्रबंधन मंत्रालय ने दुर्घटना से निपटने के लिए एक कार्य दल को घटनास्थल पर भेजा है. मामले की जांच और उसके बाद के घटनाक्रम का निपटारा अभी चल रहा है.

ये भी पढ़ें: Spy Balloon - चीन का 'जासूसी गुब्बारा' अमेरिका ने मार गिराया तो अब कोलंबिया के ऊपर भी दिखा एक बैलून, जांच में जुटी सेना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान की तरफ से यूएई पर दागी गईं 2 मिसाइल, नागरिकों को जारी वॉर्निंग
ईरान की तरफ से यूएई पर दागी गईं 2 मिसाइल, नागरिकों को जारी वॉर्निंग
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
'US का टेरिटरी', होर्मुज पर ट्रंप के नए मैप से बौखला उठेगा ईरान
'US का टेरिटरी', होर्मुज पर ट्रंप के नए मैप से बौखला उठेगा ईरान
Xप्लेन: रेटिंग 33% पर, 64% अमेरिकी नाराज! क्या ट्रंप के आखिरी दिन शुरू?
रेटिंग 33% पर, 64% अमेरिकी नाराज! क्या ट्रंप के आखिरी दिन शुरू?

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget