एक्सप्लोरर

पश्चिमी तुर्किए के तट पर बड़ा नाव हादसा, अवैध प्रवासियों से भरी बोट पलटी, 14 की मौत

Accident in Turkiye: समुद्र में नाव के डूबने के बाद एक अफगानी नागरिक तैरकर किनारे पर पहुंचा और अधिकारियों को घटना की जानकारी दी. इसके बाद अधिकारियों ने राहत और बचाव अभियान शुरू किया.

Show Quick Read
Key points generated by AI, verified by newsroom
  • बचाव दल लापता प्रवासियों की तलाश में जुटा।

तुर्किए के पश्चिमी प्रांत मुगला के तट पर शुक्रवार (24 अक्टूबर, 2025) को बड़ा हादसा हो गया है. मुगला के समुद्री तट पर प्रवासियों को लेकर जा रही एक रबर की नाव पानी में डूब गई. इस घटना में कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई. स्थानीय गवर्नर कार्यालय ने इस घटना की पुष्टि की है और कहा कि दुर्घटना में संभावित रूप से बचे हुए लोगों की तलाश के लिए बचाव अभियान जारी है.

मुगला के गवर्नर कार्यालय ने इस दुर्घटना को लेकर शुक्रवार (24 अक्टूबर, 2025) को एक आधिकारिक बयान जारी किया है. बयान के मुताबिक, एक अफगान नागरिक ने रात करीब 1 बजे अधिकारियों की घटना की सूचना दी, जो इस हादसे में जिंदा बच गया और तैरकर किनारे तक पहुंचा गया था. अफगानिस्तानी मूल के नागरिक ने स्थानीय आपातकालीन सेवा के अधिकारियों से कहा कि रबर नाव में कुल 18 लोग सवार थे, लेकिन कुछ ही देर बाद नाव में पानी भर गया और वह डूब गई.

लापता प्रवासियों की तलाश के लिए किए गए इंतजाम

राहत और बचाव अभियान के दौरान आपातकालीन सेवाओं ने दूसरे शख्स को भी ढूंढ निकाला, जो किसी तरह से बोडरम के पास सेलेबी आइलैंड तक पहुंच गया था. इसके अलावा, समुद्र से 14 प्रवासियों के शव भी बरामद कर लिए गए हैं.

मुगला के गवर्नर कार्यालय ने कहा, ‘दुर्घटना में लापता हुए प्रवासियों की तलाश के लिए तट रक्षक बलों के चार नाव, एक विशेष गोताखोर टीम और एक हेलीकॉप्टर के साथ खोज और बयान अभियान जारी है.’

यूरोप पहुंचने की कोशिश में एजियन सागर के अवैध प्रवासी करते हैं सफर

दरअसल, एजियन सागर (Aegean Sea) उत्तर अफ्रीका और मध्य पूर्व से यूरोप पहुंचने की कोशिश करने वाले हजारों प्रवासियों के लिए एक आम रास्ता है, जो विशेष रूप से तुर्किए से होकर गुजरता है और तुर्किए में सीरिया, इराक और अफगानिस्तान से आए लाखों शरणार्थी रह रहे हैं.

तुर्किए के माइग्रेशन मैनेजमेंट के निदेशालय के मुताबिक, देश में अवैध रूप से प्रवेश करने वाले प्रवासियों की संख्या साल 2019 में करीब 4.55 लाख तक पहुंच गई थी, जिसमें ज्यादातर लोग अफगानिस्तानी और सीरियाई मूल के नागरिक थे. वहीं, इस साल 16 अक्टूबर, 2025 तक तुर्किए में 1,22,000 से ज्यादा अवैध प्रवासियों को पकड़ा जा चुका है.

यह भी पढे़ंः आंध्र प्रदेश बस हादसा: नींद में ही मौत के आगोश में समा गए यात्री, शवों की पहचान करना भी मुश्किल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हॉर्मुज पर जल्द अमेरिका का होगा कब्जा, राष्ट्रपति ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
हॉर्मुज पर जल्द अमेरिका का होगा कब्जा, राष्ट्रपति ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता का भूकंप, अब मंडरा रहा सुनामी का खतरा
इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता का भूकंप, अब मंडरा रहा सुनामी का खतरा
US में घिरे ट्रंप, अब्राहम लिंकन की जंग में लंबी तैनाती पर उठे सवाल
US में घिरे ट्रंप, अब्राहम लिंकन की जंग में लंबी तैनाती पर उठे सवाल
जश्न-ए-आजादी पर पाक की गीदड़भभकी, शहबाज बोले- युद्ध नहीं चाहते लेकिन…
जश्न-ए-आजादी पर पाक की गीदड़भभकी, शहबाज बोले- युद्ध नहीं चाहते लेकिन…

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
आज Hockey World Cup में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
आज हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
Bathroom Door Swelling: बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget