एक्सप्लोरर

Ancient Shipwrecks Found: ग्रीस के समुद्र में खोजा गया 10 जहाजों के मलबा, एक 5000 साल पुराना, अनूठी चीजों का भंडार मिला

Greece: ग्रीस के समुद्र में हजारों साल पुराने जहाजों का मलबा खोजा गया है. शोधकर्ताओं को अपने अभियानों में कई अनूठी चीजें मिली हैं.

Underwater Archaeological Survey: ग्रीस के समुद्र में शोधकर्ताओं ने दुनियाभर से बिखरी हुई प्राचीन कलाकृतियों के साथ 10 जहाजों के मलबे की खोज की है. शोधार्थियों ने अनुमान लगाया है कि एक जहाज 5,000 साल से ज्यादा पुराना है.

ग्रीस के संस्कृति मंत्रालय ने 13 मार्च को घोषणा की थी कि एक गाइड के रूप में होमर के 'इलियड' का उपयोग करते हुए एक अंडरवाटर आर्कियोलॉजिकल टीम ने एजियन सागर के एक छोटे से द्वीप कासोस के तट पर चार साल के सर्वेक्षण के दौरान ये खोजीं.  बता दें कि इलियड प्राचीन यूनानी शास्त्रीय महाकाव्य है जो यूनान प्राचीनतम कवियों में से एक होमर की रचना मानी जाती है.

3000 ईसा पूर्व के जहाज का मिला मलबा

पानी के नीचे के अभियानों के दौरान टीमों को हजारों वर्षों के इतिहास वाले जिन 10 जहाजों के अवशेष मिले हैं, उनमें सबसे पुराना जहाज 3000 ईसा पूर्व का बताया गया है.

ये जहाज विभिन्न युगों जैसे कि क्लासिकल पीरियड (460 ईसा पूर्व), हेलेनिस्टिक पीरियड (100 ईसा पूर्व से 100 ईस्वी), रोमन ईयर्स (200 ईसा पूर्व - 300 ईस्वी) और बाइजेंटाइन काल (800 - 900 ईस्वी) के दौरान डूबे थे.

टीम को एक हालिया जहाज के अवशेष भी मिले है. यह जहाज द्वितीय विश्व युद्ध के समय का है. यह लकड़ी से बना था और करीब 100 फीट लंबा था.

समुद्र की गहराई में मिली ये अनूठी चीजें

सीबीएस न्यूज की एक रिपोर्ट के मुताबिक, मंत्रालय ने कहा कि मलबे के पास शोधकर्ताओं ने स्पेन, इटली, अफ्रीका और एशिया माइनर से संबंध रखने वाली अनूठी चीजों का एक भंडार भी खोजा है, जिनमें एक स्पेनिश एम्फोरा (दुहत्थी सुराही) भी शामिल है, जिसके हैंडल पर 150-170 ईस्वी के बीच की मुहर लगी हुई है.

इन चीजों में पीने के बर्तन, अफ्रीका के टेरा सिगिलटा फ्लास्क और पुरातन काल का एक पत्थर का लंगर भी खोजा गया, जो 8वीं शताब्दी ईसा पूर्व से 5वीं शताब्दी ईसा पूर्व तक चला. संस्कृति मंत्रालय की ओर से जारी की गई सर्वे की छह तस्वीरों में से एक तस्वीर लंगर की भी थी.

155 फीट गहराई तक किया गया सर्वे

सभी जहाजों के अवशेष और डूबे हुए खजाने 65 से 155 फीट की गहराई पर पाए गए. 2019 से 2023 तक शोधकर्ताओं ने 20,000 से ज्यादा अंडरवाटर तस्वीरें लीं और पहली बार कासोस-कारपाथोस रीफ को मैप करने के लिए एक साइड-स्कैनिंग सोनार का इस्तेमाल किया.

यह भी पढ़ें- Earthquake: भूकंप के झटकों से एक दिन में 2000 बार दहला कनाडा, वैज्ञानिक बोले- बन सकती है नई समुद्री परत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
नेतन्याहू ने PM मोदी को कहा थैंक्यू, फोन पर बात कर बोले- 'रिश्ते मजबूत रहेंगे'
नेतन्याहू ने PM मोदी को कहा थैंक्यू, फोन पर बात कर बोले- 'रिश्ते मजबूत रहेंगे'
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
'नहीं मिलेगी सुरक्षा...' पाकिस्तान, सऊदी और तुर्किए के रक्षा समझौते पर आगबबूला हुआ ईरान
'नहीं मिलेगी सुरक्षा...' पाकिस्तान, सऊदी और तुर्किए के रक्षा समझौते पर आगबबूला हुआ ईरान

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
Blood Pressure Diet: आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
Embed widget