एक्सप्लोरर

Earthquake: भूकंप के झटकों से एक दिन में 2000 बार दहला कनाडा, वैज्ञानिक बोले- बन सकती है नई समुद्री परत

Canada Earthquake Tremors: भूकंप के इन झटकों को कम तीव्रता का बताया गया, जिनका केंद्र वैंकूवर द्वीप के तट से लगभग 150 मील (240 किमी) दूर एंडेवर साइट नाम की जगह पर पाया गया था.

Canada Earthquake: कनाडा के तट पर मार्च 2024 की शुरुआत में एक ही दिन में लगभग 2,000 बार भूकंप के झटके महसूस किए गए. वैज्ञानिकों की मानें तो ये झटके इस बात के संकेत हो सकते हैं कि गहरे समुद्र में मैग्मैटिक विच्छेदन (Magmatic Rupture) के जरिए नई समुद्री परत का जन्म होने वाला है. हालांकि, अच्छी बात यह है कि भूकंप के झटकों से लोगों को कोई खतरा नहीं बताया गया.

भूकंप के इन झटकों को कम तीव्रता का बताया गया, जिनका केंद्र वैंकूवर द्वीप के तट से लगभग 150 मील (240 किमी) दूर एंडेवर साइट नाम की जगह पर पाया गया था. यह लोकेशन कई हाइड्रोथर्मल वेंटों की मेजबानी करती है और जुआन डे फूका रिज पर है. वहां समुद्र तल दूर तक फैला है. 

यहां आ सकता है बड़ा भूकंप

यूनिवर्सिटी ऑफ वॉशिंगटन में मरीन जियोफिजिक्स (समुद्री भूभौतिकी) में डॉक्टरेट उम्मीदवार जो क्रॉस के हवाले से इस बारे में साइंस न्यूज वेबसाइट 'लाइव साइंस' की रिपोर्ट में बताया गया- यह क्षेत्र सबडक्शन जोन (Subduction Zone: जहां एक टेक्टॉनिक प्लेट दूसरी प्लेट के नीचे मेंटल में डूब रही है) से अलग है. यह एक ऐसा इलाका है जो कि तट के करीब बड़े विनाशकारी भूकंप पैदा कर सकता है.

जो क्रॉस के मुताबिक, "मध्य महासागर की चोटियां इतने बड़े भूकंप पैदा करने में सक्षम नहीं हैं और यह सबडक्शन जोन पर कोई 'बड़ी बात' ट्रिगर नहीं करने वाला है." हालांकि, उनका मानना है कि ये भूकंप के झटके वैज्ञानिक रूप से दिलचस्प हैं क्योंकि वे इस बारे में डिटेल दे सकते हैं कि समुद्र का तल कैसे अलग हो जाता है और नई परत बनती है.

एंडेवर साइट पर पैसिफिक प्लेट और जुआन डे फूका प्लेट अलग हो रही हैं. यह खिंचाव लंबी और लीनियर फॉल्ट (रैखिक भ्रंश) रेखाओं का निर्माण करता है और पपड़ी को पतला कर देता है, जिससे मैग्मा ऊपर उठता है और जब मैग्मा सतह पर पहुंचता है तो यह ठंडा और कठोर हो जाता है, जिससे नई समुद्री परत बन जाती है. जो क्रॉस की ओर से इस बारे में बताया गया कि यह घटनाक्रम लगभग 20 साल के चक्र पर होता है, जो क्षेत्र को सही समय पर रखता है. आखिरी बार यह भूकंपीय रूप से इतना अस्थिर 2005 में था.

यह भी पढ़ें: दुबई में इमामों और मुअज्जिनों के भत्ते में बढ़ोतरी, क्राउन प्रिंस ने माहे रमजान में दिये खास संदेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
बांग्लादेश को बड़ा झटका, राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने दिया इस्तीफा, जानें क्यों बीच में ही छोड़ा कार्यकाल
बांग्लादेश को बड़ा झटका, राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने दिया इस्तीफा, जानें क्यों बीच में ही छोड़ा कार्यकाल
29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव
29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव
France Wildfires: फ्रांस में जंगल की भीषण आग, हजारों लोगों को सुरक्षित जगहों पर भेजा गया, जानें कैसी है मौजूद स्थिति
फ्रांस में जंगल की भीषण आग, हजारों लोगों को सुरक्षित जगहों पर भेजा गया, जानें कैसी है मौजूद स्थिति

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget