एक्सप्लोरर

विशाखपट्टनम गैस लीक: अफवाह के चलते घरों को छोड़ सड़क किनारे रातभर सोए लोग

विशाखापट्टनम में स्थिति अब नियंत्रण में है. केमिकल फैक्ट्री में दोबारा रिसाव नहीं हुआ है. लेकिन अफवाह ने लोगों में दहशत पैदा कर दी है.

विशाखापत्तनम: आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में गैस लीकेज की घटना के बाद से वहां के लोग डरे हुए हैं. गुरुवार रात अफवाह आई कि केमिकल फैक्ट्री से दोबारा गैस लीक होने लगी. इस वजह से डरे-सहमे लोगों ने रात सड़क पर ही बिताई. डर और अफवाहों के चलते लोग अपने घरों में नहीं गए. बड़ी संख्या में लोग सड़क पर सोते नजर आए. विशाखापत्तनम जिले के गोपालपट्टनम आर.आर. वेंकटपुरम गांव में गुरुवार तड़के तीन बजे केमिकल फैक्ट्री में स्टायरीन गैस लीक की घटना घटी. इस गैस ने नारवा, बीसी कॉलोनी, बापूजी नगर, कम्पलापालम और कृष्णा नगर के आसपास के गावों को प्रभावित किया है. स्टायरीन गैस की प्रकृति विषाक्त है और इससे लोगों में त्वचा, आंखों में जलन और सांस संबंधित दिक्कतें पैदा हुई हैं.
अब नहीं हो रहा गैस रिसाव अधिकारियों ने गैस को बेअसर कर रिसाव के प्रभाव को नियंत्रित करने में कामयाबी पाई है, लेकिन विशाखापट्टनम में आधिकारिक तौर पर मरने वालों की संख्या बढ़कर आठ हो गई है. मृतकों में एक आठ वर्षीय लड़की और दो वरिष्ठ नागरिक शामिल हैं. अस्पताल के अधिकारी अस्पताल में मौजूद एक बच्ची के माता-पिता की तलाश कर रहे हैं. इस हादसे में प्रभावित हुए लोगों में बड़ी संख्या में बच्चे शामिल हैं. करीब 150 बच्चों को उपचार चल रहा है और उनमें से ज्यादातर पर इलाज का असर हो रहा है. वर्तमान में 246 लोग उपचाराधीन हैं, जबकि गंभीर हालत वाले 20 मरीजों को वेंटिलेटर पर रखा गया है. खाली करवा दिए गए गांव आंध्र प्रदेश के डीजीपी गौतम सवांग ने कहा, "पूरे वेंकटपुरम गांव को खाली कराया गया. यहां से करीब 700 लोगों को निकाला गया. करीब 800 लोग अस्पताल में भर्ती हुए. हालांकि, उनमें से अधिकांश को छुट्टी दे दी गई है और अब लगभग 240 लोग ही वहां हैं." इस दुर्घटना ने साल 1984 की भोपाल गैस त्रासदी की याद दिला दी है. विशाखापट्टनम की गलियों और अस्पतालों में लोग दहशत में नजर आए. सांस लेने में तकलीफ और आंखों में जलन की शिकायत के बाद लोगों को विभिन्न अस्पतालों में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. कोरोना वायरस महामारी की रोकथाम के मद्देनजर लागू लॉकडाउन के कारण बंद हुई केमिकल फैक्ट्री को गुरुवार सुबह फिर से शुरू किया गया था. कुछ समय बाद टैंकों में संग्रहीत गैस लीक होने लगी और तीन किलोमीटर के दायरे में फैल गई. एलजी पॉलीमर भारत की पॉलीस्टाइन और एक्सपेंडेबल पॉलीस्टाइनिन की प्रमुख मैन्युफैक्चरर में से एक है. दक्षिण कोरियाई समूह एलजी केमिकल के हिस्से वाली मुंबई स्थित एलजी पॉलीमर इंडिया के पास विशाखापत्तनम स्थित संयंत्र का स्वामित्व है. ये भी पढ़ें- विशाखापट्टनम में भोपाल जैसा हादसा, 35 साल पहले हुई त्रासदी की यादें हुईं ताजा विशाखापट्टनम गैस लीक: स्टायरिन गैस क्या है और इंसानों के लिए कितनी खतरनाक है
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PoK Protest: PoK में 30वें दिन भी प्रदर्शन जारी! शव और लोगों के गायब होने के आरोपों से बढ़ा आक्रोश
PoK में 30वें दिन भी प्रदर्शन जारी! शव और लोगों के गायब होने के आरोपों से बढ़ा आक्रोश
अमरनाथ यात्राः जम्मू रेलवे स्टेशन पर शिव भक्तों के लिए प्रशासन ने की पूरी तैयारी, सुरक्षा-सुविधा और सेवा के किए विशेष प्रबंध
अमरनाथ यात्राः जम्मू रेलवे स्टेशन पर शिव भक्तों के लिए प्रशासन ने की पूरी तैयारी, सुरक्षा-सुविधा और सेवा के किए विशेष प्रबंध
‘कुछ ऐसा होने वाला है, जो बहुत ही...’, जेलेंस्की से तुर्किए में मिलने के बाद रूस-यूक्रेन पर डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान
‘कुछ ऐसा होने वाला है, जो बहुत ही...’, जेलेंस्की से तुर्किए में मिलने के बाद रूस-यूक्रेन पर ट्रंप का बड़ा बयान
अमरनाथ यात्रा के दौरान सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता, कठुआ में आतंकी ठिकाना ध्वस्त, दो ग्रेनेड मिले
अमरनाथ यात्रा के दौरान सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता, कठुआ में आतंकी ठिकाना ध्वस्त, दो ग्रेनेड मिले

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget