एक्सप्लोरर

यूपीः खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) भर्ती परीक्षा आज, खुद ले जाना होगा सैनिटाइजर और पानी

उत्तर प्रदेश में आज खंड शिक्षा अधिकारी के लिए भर्ती परीक्षा का आयोजन होगा. 18 जिलों में होने वाली इस परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को खुद ही सैनिटाइजर और पानी लेकर आना होगा.

लखनऊ, एबीपी गंगाः कोरोना के साए में उत्तर प्रदेश में एक और परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है. आज उत्तर प्रदेश में आज खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की जाएगी. इस पद के लिए सात साल बाद भर्ती हो रही है. परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को कोविड गाइडलाइन का पालन करना अनिवार्य है. परीक्षार्थियों को बिना मास्क के केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा.

इसके अलावा परीक्षार्थियों को सैनेटाइजर और पानी की बोतल भी खुद ही लानी होगी. बता दें कि इस परीक्षा को स्थगित करने के लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में भी भी याचिका दायर की गई थी. हालांकि, दोनों ही अदालतों से याचिका खारिज हो गई. जिसके बाद परीक्षा का रास्ता साफ हो गया. यह भी उल्लेखनीय कि है पहले परीक्षा का आयोजन मार्च में होना था लेकिन लॉकडाउन के चलते ऐसा न हो सका. हालांकि, बात करें कोरोना के खतरे की तो यह पहले से भी ज्यादा बढ़ चुका है. इसीलिए परीक्षा में कोविड गाइडलाइन का पालन करना अनिवार्य है.

18 जिलों में परीक्षा उत्तर प्रदेश के 18 जिलों में इस परीक्षा का आयोजन किया जाएगा. इनमें प्रयागराज, आगरा, आजमगढ़, बरेली, गोरखपुर, अयोध्या, गाजियाबाद, जौनपुर, झांसी, कानपुर नगर, लखनऊ, बाराबंकी, मेरठ, मुरादाबाद, रायबरेली, सीतापुर, वाराणसी और मथुरा शामिल हैं. इन जिलों में करीब 1 हजार परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. गौरतलब है कि यूपी में शनिवार और रविवार को लॉकडाउन होता है. लेकिन परीक्षा के चलते इन 18 जिलों में लॉकडाउन में ढील दी गई है. यहां सवारी वाहन चलते रहेंगे. साथ ही खाने पीने के सामानों की दुकानें भी खुली रहेंगी.

एक घंटा पहले पहुंचना होगा. कोरोना के चलते परीक्षा के लिए परीक्षार्थियों को एक घंटा पहले केंद्र पर पहुंचना होगा. यह परीक्षा दोपहर 12 बजे से दो बजे तके तक होगी. जिसके लिए सुबह 11 बजे से दोपहर सवा 12 बजे तक अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने की अनुमति होगी. एक घंटा पहले पहुंचना इसीलिए जरूरी है ताकि कोविड गाइडलाइन का ठीक से पालन हो सके.

ये भी पढ़ें

यूपी बोर्ड ने जारी किया अकादमिक कैलेंडर, मार्च-अप्रैल में होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं

जानें नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) क्या है? इस पद पर कल जीसी मुर्मू को किया गया है नियुक्त

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरिद्वार में युवकों को स्टंट पड़ा भारी, उफनती गंगा में बह गई थार...फिर शुरू हुआ रेस्क्यू
हरिद्वार में युवकों को स्टंट पड़ा भारी, उफनती गंगा में बह गई थार...फिर शुरू हुआ रेस्क्यू
मानसून की पहली बारिश में डूबा IIT रुड़की, छात्रों ने कैंपस में उतारी नाव; बोटिंग का Video वायरल
मानसून की पहली बारिश में डूबा IIT रुड़की, छात्रों ने कैंपस में उतारी नाव; बोटिंग का Video वायरल
यूपी वक्फ बोर्ड में गैर-मुस्लिम सदस्य! मौलाना खालिद रशीद बोले- मजहबी मामलों को सियासत न बनाएं
यूपी वक्फ बोर्ड में गैर-मुस्लिम सदस्य! मौलाना खालिद रशीद बोले- मजहबी मामलों को सियासत न बनाएं
लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग को गिराने का आदेश, LDA कोर्ट ने दी मंजूरी; 15 लोगों की हुई थी मौत
लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग को गिराने का आदेश, LDA कोर्ट ने दी मंजूरी; 15 लोगों की हुई थी मौत

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
बांकीपुर में भाजपा ने बदला उम्मीदवार, प्रशांत किशोर की पार्टी की पहली प्रतिक्रिया, 'डरी BJP...'
बांकीपुर में भाजपा ने बदला उम्मीदवार, प्रशांत किशोर की पार्टी की पहली प्रतिक्रिया, 'डरी BJP...'
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
India Monsoon: देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
पेट्रोल-डीजल में 15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..कांग्रेस का आरोप- सरकार ने फैलाई गलत जानकारी; सुरजेवाला ने पूछे कई सवाल?
'15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..', कांग्रेस का सरकार पर गलत जानकारी फैलाने का आरोप, पूछे कई सवाल
Embed widget