एक्सप्लोरर

US Special PM Modi Thali: प्रधानमंत्री के दौरे से पहले अमेरिका में दिख रहा उनका क्रेज, धड़ल्ले से बिक रही स्पेशल 'मोदी जी' थाली, देखें वीडियो

PM Modi US Visit: नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता न सिर्फ भारत में है, बल्कि देश के बाहर भी देखने को मिलती है. हाल ही में अमेरिका के भारतीय रेस्तंरा में PM के सम्मान में स्पेशल थाली तैयार की है.

PM Modi US Visit: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) इसी महीने 21 जून को अमेरिका के दौरे पर जाने वाले है. इससे पहले न्यूजर्सी ( New Jersey) में स्थित एक भारतीय रेस्तरां के मालिक ने PM मोदी के सम्मान में समर्पित करते हुए एक स्पेशल थाली लॉन्च की है. इस बात की जानकारी न्यूज एजेंसी ANI ने दी.

भारतीय मूल के रेस्टोरेंट के मालिक श्रीपाद कुलकर्णी ने कहा कि स्पेशल थाली को वहां रहने वाले भारतीय समुदाय की मांगों पर विशेष रूप से क्यूरेट किया गया है. स्पेशल थाली से जुड़ी एक वीडियो भी ANI ने शेयर की है. इस वीडियो में रेस्टोरेंट के मालिक कुलकर्णी ने मोदी जी थाली के बारे में जानकारियां देते हुए नजर आ रहे हैं. 

भारत के खास डिश को शामिल किया
PM मोदी के स्पेशल थाली की बात करें तो ये बिलकुल रंगीन थाली है. इस थाली में पूरे भारत के खास डिश को शामिल किया गया है, जैसे- खिचड़ी, रसगुल्ला, सरसों का साग, कश्मीरी दम आलू, इडली, ढोकला, छाछ, पापड़. रेस्तरां के मालिक ने यह भी कहा कि कई लोग पहले ही विशेष थाली का स्वाद चख चुके हैं. कई कस्टमर ने कहा कि उन्हें खाना बहुत पसंद है और थाली भारतीय समुदाय के बीच बेहद लोकप्रिय है.

हालांकि, थाली की कीमत का जिक्र नहीं किया गया है. इसी तर्ज पर पिछले साल दिल्ली के एक रेस्तरां ने भी पीएम को उनके जन्मदिन के मौके पर थाली लॉन्च की थी. दिल्ली के कनॉट प्लेस में स्थित Ardor 2.1 रेस्टोरेंट ने 56 आइटम वाली एक बड़े आकार की थाली लॉन्च की, जिसमें ग्राहक के पास शाकाहारी और मांसाहारी डिश चुनने का ऑप्शन था. 

PM मोदी के सम्मान राजकीय रात्रिभोज
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और प्रथम महिला जिल बाइडेन के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री मोदी 21-24 जून तक अमेरिका की यात्रा पर जा रहे हैं. वाशिंगटन की यह उनकी पहली राजकीय यात्रा होगी. अपनी यात्रा के दौरान पीएम मोदी की मेजबानी अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और प्रथम महिला जिल बिडेन के तरफ से व्हाइट हाउस में एक राजकीय रात्रिभोज में की जाएगी.

इस बात की जानकारी पिछले सप्ताह विदेश मंत्रालय ने दी थी. इस बीच अमेरिका के सरकार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यूएस यात्रा अमेरिका और भारत के बीच गहरी और करीबी साझेदारी को दिखाने का एक मौका देगा.

ये भी पढ़ें:

Houston Club Firing: अमेरिकी क्लब में अधाधुंध फायरिंग, 6 लोगों की हालत गंभीर, आरोपी फरार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भूकंप के तगड़े झटकों से हिला ईस्टर द्वीप, रिक्टर स्केल पर 6.4 मापी गई तीव्रता
भूकंप के तगड़े झटकों से हिला ईस्टर द्वीप, रिक्टर स्केल पर 6.4 मापी गई तीव्रता
ममता बनर्जी को ही हाईकमान मानते हैं पार्टी तोड़ने वाले TMC नेता, बागी गुट पर कही ये बात
ममता बनर्जी को ही हाईकमान मानते हैं पार्टी तोड़ने वाले TMC नेता, बागी गुट पर कही ये बात
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
Explained: AI में सॉफ्टवेयर नहीं, चिप-बिजली का खेल कैसे? US में 72% कंप्यूटिंग पावर, भारत 1.6% पर
AI में सॉफ्टवेयर नहीं, चिप-बिजली का खेल कैसे? US में 72% कंप्यूटिंग पावर, भारत 1.6% पर

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी के BJP उम्मीदवार केदारनाथ सिंह ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
Live: वाराणसी के BJP MLC उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Pulav Masala Recipe: घर में ऐसे बनाएं पुलाव मसाला, इन चीजों को जरूर करें शामिल
घर में ऐसे बनाएं पुलाव मसाला, इन चीजों को जरूर करें शामिल
Embed widget