एक्सप्लोरर

यूपी सरकार 9 लाख प्रवासी कामगारों और मजदूरों को देगी रोजगार, आज साइन होगा MoU

योगी सरकार ने स्वदेशी वस्तुओं के उत्पादन पर बल देते हुए निवेशकों को आमंत्रित किया है. जिससे स्वदेशी उत्पादन बढ़ेगा और रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे.

लखनऊ: यूपी सरकार ने देश के अलग-अलग राज्यों से आने वाले 9 लाख कामगारों/श्रमिकों को रोजगार देने की बात कही है. लोकभवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अपर मुख्य सचिव (गृह) अवनीश कुमार अवस्थी ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार हर हाथ को काम मिले, इस नीति पर प्रदेश सरकार काम कर रही है. इसी नीति के तहत इंडियन इंडस्ट्री एसोसिएशन सहित अन्य औद्योगिक संस्थाओं के साथ शुक्रवार को एमओयू साइन किया जा रहा है. इससे 9 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा.

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी ने निवेशकों से अपील करते हुए कहा है कि उनके योगदान से प्रदेश में स्वदेशी वस्तुओं के उत्पादन को गति मिलेगी, साथ ही बहुत से लोगों को रोजगार भी प्राप्त होगा. मुख्यमंत्री कहा है कि प्रदेश में कोरोना की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है. रेलवे अभियान का संभवत: इस माह समापन हो जाए. इसलिए जो भी श्रमिक और कामगार यूपी में वापसी करना चाहते हैं इस महीने तक वापसी कर लें.

मुख्यमंत्री ने स्वदेशी वस्तुओं के उत्पादन पर बल देते हुए निवेशकों को आमंत्रित किया है. उन्होंने कहा है कि प्रदेश में स्वदेशी उत्पादन बढ़ने से रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे, जिसका लाभ कामगारों और श्रमिकों को मिलेगा.

5-5 रुपये में मास्क उपलब्ध करा रही सरकार अपर मुख्य सचिव ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी ने निर्देश दिया है कि स्वास्थ्य मंत्री व स्वास्थ्य शिक्षा मंत्री प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों का दौरा करें और मौजूदा हालात की समीक्षा करें. मुख्यमंत्री ने गुरुवार को खुद श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल अस्पताल का निरीक्षण कर जरूरी दिशा-निर्देश दिए. उनके निर्देश पर कोरोना संक्रमण के उपचार के लिए मौजूद 78 बेड्स को एक हफ्ते में 1 लाख करने का आश्वासन स्वास्थ्य विभाग ने दिया है.

उन्होंने बताया कि योगी ने गृह व पुलिस विभाग को निर्देश दिया है कि प्रदेश में जो भी बिना मास्क के घूमते मिले, उससे नियमानुसार जुर्माना लिया जाए. साथ ही 5-5 रुपये में सरकार मास्क भी मुहैया करवा रही है.

यूपी में 1411 ट्रेनों से 19 लाख लोग आए अवस्थी ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर उत्तर प्रदेश के लिए लगातार श्रमिक स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है. गुरुवार को 2 बजे तक यूपी में 1411 ट्रेन आ गई हैं, जिनमें 19 लाख 15 हजार लोग आए हैं. इसके अलावा 63 अन्य ट्रेनें भी आने वाली हैं. अन्य 140 ट्रेनों के आने की सहमति दी गई है. प्रदेश में अब तक करीब 27 लाख से अधिक लोगों की वापसी हो गई है.

ये भी पढ़ें-

मोदी सरकार के 6 साल पूरे होने पर चर्चा के लिए जुड़ेंगे ये दिग्गज, आज सुबह 10 बजे से देखें लाइव

लॉकडाउन को लेकर गृहमंत्री अमित शाह ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से की बात, मांगे सुझाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अरुणाचल प्रदेश में LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- भारत के साथ सीमा पर हालात...
LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- 'भारत के साथ सब ठीक'
फ्रांस से 114 राफेल खरीदेगा भारत, क्यों पड़ी इसकी जरूरत? जानें पूरा मामला
फ्रांस से 114 राफेल खरीदेगा भारत, क्यों पड़ी इसकी जरूरत? जानें पूरा मामला
Xप्लेन: पश्चिम एशिया युद्ध से सबसे ज़्यादा प्रभावित क्यों हैं भारतीय नाविक?  कितनों की हुई मौत
पश्चिम एशिया युद्ध से सबसे ज़्यादा प्रभावित क्यों हैं भारतीय नाविक?  कितनों की हुई मौत
FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी, जानें अपडेट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी
IND vs SL: पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
Viral Video: मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
Independence Day 2026: 15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
Embed widget