एक्सप्लोरर

UP Board Result 2020: मेरठ जिले के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के टॉपर्स का लक्ष्य है IAS बनना

मेरठ जिले की इंटरमीडिएट और हाईस्कूल, दोनों ही टॉपर्स का IAS बनने का सपना है.आयुषी ने 88.8 प्रतिशत अंक प्राप्त करके जिला टॉप किया है.अंशु यादव ने 92.67 प्रतिशत अंक प्राप्त करके दसवीं कक्षा में जिले में पहला स्थान प्राप्त किया है.

मेरठ: यूपी बोर्ड की इंटर की परीक्षा में सनातन धर्म कन्या इंटर कॉलेज बुढ़ाना गेट की छात्रा आयुषी ने इंटरमीडिएट में जिला टॉप किया है. वहीं, दिगंबर जैन इंटर कॉलेज की छात्रा अंशु यादव ने कक्षा 10 में जिले में पहला स्थान प्राप्त किया है.

आयुषी

इंटर में 88.8 प्रतिशत अंक प्राप्त करके जिला टॉप करने वाली आयुषी बुढ़ाना गेट स्थित सनातन धर्म कन्या इंटर कॉलेज की छात्रा हैं. आयुषी के पिता एडवोकेट अमरेंद्र कुमार के मुताबिक परिवार में उनकी पत्नी और एक छोटा पुत्र भी शामिल हैं. आयुषी के टॉपर बनने के बाद उनके पिता की खुशी का ठिकाना नहीं है. उनका कहना है कि आयुषी ने कभी अपनी पढ़ाई में लापरवाही नहीं की, हमेशा मन लगाकर पढ़ाई की है.

अमरेंदर ने बताया कि उनका भी और उनकी बेटी का भी दोनों का सपना यही है कि आयुषी आगे जाकर आईएएस ऑफिसर बनें. उधर, आयुषी ने अपने पिता को ही अपना रोल मॉडल बताते हुए आगे आईएएस की तैयारी करने की बात कही है. आयुषी की इस सफलता पर उनके स्कूल की प्रधानाचार्य रेखा शर्मा ने भी उन्हें बधाई दी है. आयुषी के परिवार में इस सफलता के बाद खुशी का माहौल था. वहीं उनके कॉलेज में भी सभी आयुषी को बधाई दे रहे थे.

अंशु यादव

उधर, दसवीं कक्षा में जिला टॉप करने वाली अंशु यादव बेहद साधारण परिवार से हैं. दिगंबर जैन इंटर कॉलेज की छात्रा अंशु ने 92.67 प्रतिशत अंक प्राप्त करके दसवीं कक्षा में जिले में पहला स्थान प्राप्त किया है. परिवार की बात करें तो अंशु के पिता अंगद यादव पेशे से मजदूर हैं. अपनी बेटी की इस सफलता पर अंगद यादव बहुत खुश हैं. परिवार में मां के सिवा बड़ा भाई है जोकि यूपी पुलिस में कांस्टेबल है और दूसरा भाई ग्रेजुएशन कर रहा है.

अंशु अपने दोनों भाइयों से छोटी है. अंशु यादव फाइटर पायलट अवनी चतुर्वेदी को अपना आइडियल मानती हैं. अंशु का सपना है की वो आईएएस बन कर देश की सेवा करें अंशु की शिक्षिका दीप्ति राघव ने अंशु की उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी है. इसी के साथ भविष्य में उन्हें हरसंभव मदद दिए जाने का आश्वासन भी दिया है.

ये भी पढ़ें-

UP Board Result 2020: एक ही स्कूल के हैं 10वीं और 12वीं के टॉपर, खूब रोशन हो रहा है बड़ौत का नाम {12वीं का रिजल्ट यहाँ देखें} 

{10वीं का रिजल्ट यहाँ देखें} 

सुधीर चौहान वेस्ट यूपी में लगातार ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहे हैं. 23 साल का अनुभव है. मेरठ की क्राइम, राजनीति और सामाजिक खबरों पर नजर रखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस सांसद तारिक अनवर की दो टूक, 'सदन तभी चलेगा जब…'
कांग्रेस सांसद तारिक अनवर की दो टूक, 'सदन तभी चलेगा जब…'
कुचामन अस्पताल की लापरवाही, मोतियाबिंद सर्जरी से 7 मरीज गंभीर, OT सीज
कुचामन अस्पताल की लापरवाही, मोतियाबिंद सर्जरी से 7 मरीज गंभीर, OT सीज
'पंडित के कहने पर मनहूस कहते थे ससुरालवाले', नवविवाहिता की मौत पर बोली मां
'पंडित के कहने पर मनहूस कहते थे ससुरालवाले', नवविवाहिता की मौत पर बोली मां
इस्तीफे की चर्चाओं के बीच शहजाद पूनावाला का पोस्ट वायरल, BJP की कर डाली तारीफ
इस्तीफे की चर्चाओं के बीच शहजाद पूनावाला का पोस्ट वायरल, BJP की कर डाली तारीफ

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
बांकीपुर: प्रशांत किशोर या BJP कौन आगे? 3 ताजा सर्वे ने किया हैरान
बांकीपुर: प्रशांत किशोर या BJP कौन आगे? 3 ताजा सर्वे ने किया हैरान
कावेरी के पानी पर तमिलनाडु-कर्नाटक के बीच विवाद, स्टालिन बोले- 'CM विजय की चुप्पी...'
कावेरी के पानी पर तमिलनाडु-कर्नाटक के बीच विवाद, स्टालिन बोले- 'CM विजय की चुप्पी...'
टीम में नहीं मिली जगह तो 17 साल की क्रिकेटर ने लगाई फांसी, महाराष्ट्र की घटना
टीम में नहीं मिली जगह तो 17 साल की क्रिकेटर ने लगाई फांसी, महाराष्ट्र की घटना
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
Xप्लेन: 'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
Embed widget