एक्सप्लोरर

Gorakhpur: सीएम की सिटी में देश का पहला चिकित्‍सीय सेवा का हाईटेक फार्मूला तैयार, ऑनलाइन टेली OPD शुरू

अस्पतालों में भीड़ न लगे और मरीज को घर बैठे इलाज मिले. यूपी में योगी सरकार ने एक ऐसा ही सिस्टम बनाया है. इसके तहत जल्द शुरू की जाएगी टेली ओपीडी

गोरखपुर. मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के शहर में गोरखपुर मॉडल की तर्ज पर अब चिकित्‍सीय सेवा के लिए हाईटेक फार्मूला तैयार किया गया है. इस फार्मूले के तहत टेली ओपीडी को शुरू किया जाएगा. बंगलुरु की कंपनी ने निःशुल्‍क इस फार्मूले को तैयार किया है. इससे मरीज घर बैठे अपना रजिस्‍ट्रेशन कराकर चिकित्‍सक को चुनने के बाद उससे सलाह और दवाइयां ले सकेगा. उसे चिकित्‍सक को दिखाने की आवश्‍यकता होगी, तो उसे सटीक टाइम बताया जाएगा, जिस समय जाकर वो चिकित्‍सक से परामर्श और इलाज ले सकेगा. इससे सोशल डिस्‍टेंसिंग को काफी हद तक मेंटेन किया जा सकेगा. ये देश का पहला ऑनलाइन टेली ओपीडी का फार्मूला है.

गोरखपुर के एसडीएम सदर/ज्‍वाइंट मजिस्‍ट्रेट ने इस मैजिक प्‍लान को अपने गोरखपुर मॉडल की तर्ज पर तैयार करवाया है. ‘गोरखपुर मॉडल’ को गोरखपुर के बाद कई महानगरों ने लॉकडाउन में जरूरत के सामानों को घर-घर तक पहुंचाने के लिए लागू किया था. जिससे वैश्विक महामारी कोरोना के संक्रमण को रोकने में काफी हद तक कामयाबी मिली. गोरखपुर मॉडल को पीएमओ ने भी मांगा था. इंजीनियरिंग फील्‍ड से ताल्‍लुक रखने वाले 2017 बैच के युवा आईएएस अफसर गौरव सिंह सोगरवाल ने बंगलुरु की कंपनी यूनीक सॉल्‍यूशन इंडिया प्राइवेट लि. से इस साफ्टवेयर को तैयार करवाया है.

इस कंपनी के माध्‍यम से चिकित्‍सीय सुविधा को घर-घर तक पहुंचाने में कामयाबी मिली है. अभी तक 500 से अधिक लोगों ने इसमें रजिस्‍ट्रशेन भी कराया है. गौरव सिंह सोगरवाल ने बताया कि शहर के साथ गांव तक इसकी पहुंच बनाने के लिए वेबसाइट के साथ मोबाइल नंबर और एप भी तैयार किया गया है. इसके माध्‍मय से शहर के किसी भी सरकारी अस्‍पताल, सीएचसी और पीएचसी के साथ शहर के किसी भी चिकित्‍सक से परामर्श लिया जा सकता है. इसके साथ ही उनसे मिलने और दिखाने के लिए समय भी लिया जा सकता है.

ऐसे करा सकते हैं रजिस्ट्रेशन

गौरव सिंह सोगरवाल ने बताया कि ये देश की पहली टेली ऑनलाइन ओपीडी है. उन्‍होंने बताया कि इसे बंगलुरू की कंपनी ने तैयार किया है. सोगरवाल ने बताया कि इसे इतना लचीला बनाया गया है कि रजिस्‍ट्रेशन के बाद चिकित्‍सक की फीस और परामर्श की ऑनलाइन व्‍यवस्‍था की गई है. उन्‍होंने बताया कि वेबसाइट www.doc4u.co , ईमेलः support@doc4u.co पर संपर्क किया जा सकता है. इसके अलावा मोबाइल नंबर +91-9019740509 पर भी पंजीकरण कराकर जिस सरकारी और निजी चिकित्‍सक से सलाह लेनी है, ले सकते हैं. सलाह और दवा से काम चल गया तो ठीक, नहीं तो चिकित्‍सक से सटीक समय लेकर मुलाकात भी की जा सकती है.

सोगरवाल ने बताया कि इससे सरकारी अस्‍पतालों, सीएचसी, पीएचसी और निजी नर्सिंगहोम की ओपीडी में होने वाली भीड़ काफी हद तक कम होगी और घर बैठे सही चिकित्‍सक से सही इलाज भी मिल पाएगा. उन्‍होंने बताया कि आमतौर पर लोग गांव और दूर-दराज से सुबह ही चिकित्‍सक के यहां दिखाने के लिए चले आते हैं. नंबर नहीं आने पर भी दूसरे दिन भी आते हैं और दिनभर में पांच से छह घंटे बर्बाद करते हैं. इससे चिकित्‍सकों के यहां भीड़ भी बढ़ जाती है. उन्‍होंने कहा कि इसके माध्‍यम से अनायास होने वाली भीड़ को रोका जा सकेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सुबह 4:30 बजे अब किसे उठा ले गई दिल्ली पुलिस? भड़की कांग्रेस
सुबह 4:30 बजे अब किसे उठा ले गई दिल्ली पुलिस? भड़की कांग्रेस
Lehra Do Tiranga March: 'धारा 163 लागू, CP की तरफ न जाएं', CJP के तिरंगा मार्च पर बोली दिल्ली पुलिस
'धारा 163 लागू, CP की तरफ न जाएं', CJP के तिरंगा मार्च पर बोली दिल्ली पुलिस
अमेरिका के स्कूल में गोलीबारी, 3 बच्चों समेत 5 की मौत, मच गया हड़कंप
अमेरिका के स्कूल में गोलीबारी, 3 बच्चों समेत 5 की मौत, मच गया हड़कंप
उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार से लेकर राजस्थान तक... मौसम विभाग की चेतावनी
उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार से लेकर राजस्थान तक... मौसम विभाग की चेतावनी

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
Delhi Traffic Advisory: CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार से लेकर राजस्थान तक... मौसम विभाग की चेतावनी
उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार से लेकर राजस्थान तक... मौसम विभाग की चेतावनी
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
भारत के प्रोटेस्ट की तुलना बांग्लादेश हिंसा से, भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी- 'वहां हिंदुओं को...'
भारत के प्रोटेस्ट की तुलना बांग्लादेश हिंसा से, भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी- 'वहां हिंदुओं को...'
'जेलेंस्की हमारे से लिए अच्छे आदमी नहीं, मैं उनसे हिसाब...', ट्रंप का नया प्लान क्या?
'जेलेंस्की हमारे से लिए अच्छे आदमी नहीं, मैं उनसे हिसाब...', ट्रंप का नया प्लान क्या?
Macbook की टक्कर के हैं ये 3 लैपटॉप, फीचर्स के तो कहने ही क्या
Macbook की टक्कर के हैं ये 3 लैपटॉप, फीचर्स के तो कहने ही क्या
Embed widget