एक्सप्लोरर

बिहारः सुशील मोदी ने की नीतीश कुमार की तारीफ तो पीके ने याद दिलाया पुराना वीडियो

सुशील मोदी ने नीतीश कुमार की तारीफ करते हुए जेडीयू नेता पवन वर्मा और प्रशांत किशोर को घेरा था. अब प्रशांत किशोर ने ट्विटर पर एक सुशील मोदी का एक पुराना वीडियो शेयर किया है जिसमें वे नीतीश कुमार को विश्वासघाती बताते दिखाई दे रहे हैं.

नई दिल्ली: बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी और जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर एक बार फिर आमने सामने आ गए हैं. दोनों नेताओं के बीच ट्विटर पर तीखी बयानबाजी देखने को मिल रही है. प्रशांत किशोर ने सुशील मोदी के एक ट्वीट को कोट करते हुए उनपर तंज कसा है. सुशील मोदी ने हाल ही में एक ट्वीट किया था. जिसमें उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तारीफ की. साथ ही उन्होंने जेडीयू के कुछ नेताओं पर भी निशाना साधा था.

सुशील मोदी ने ट्विटर पर लिखा, "नीतीश कुमार के साथ ये विडंबना अक्सर होती है कि अपनी उदारतावश वे जिनको फर्श से उठाकर अर्श पर बैठाते हैं, वे ही उनके लिए मुसीबत बनने लगते हैं."

सुशील मोदी ने आगे लिखा, "नीतीश कुमार ने किसी को अपनी कुर्सी दी, कितनों को राज्यसभा का सदस्य बनवाया, किसी को गैर-राजनीतिक गलियों से उठाकर संगठन में ऊंचा ओहदा दे दिया, लेकिन इनमें से कुछ लोगों ने थैंकलेस होने से गुरेज नहीं किया. राजनीति में भी हमेशा सब जायज नहीं होता."

जाहिर है इस ट्वीट के जरिए उन्होंने राज्यसभा सांसद और जेडीयू नेता पवन वर्मा और प्रंशात किशोर पर तंज कसा था.

वहीं अब प्रशांत किशोर ने ट्विटर पर सुशील मोदी को जवाब दिया है. उन्होंने सुशील मोदी का एक पुराना वीडियो शेयर किया जिसमें वे नीतीश कुमार को विश्वासघाती बताते नजर आ रहे हैं.

वीडियो में सुशील मोदी कहते दिख रहे हैं, "नीतीश कुमार अपने आप को बिहार का पर्याय समझते हैं. कुछ लोग इंदिरा इज इंडिया एंड इंडिया इस इंदिरा की तर्ज पर नीतीश कुमार को समझने लगे हैं, लेकिन नीतीश कुमार बिहार नहीं हैं और बिहार नीतीश नहीं है."

वीडियो में आगे सुशील मोदी कहते दिख रहे हैं, "नीतीश ने बिहार की जनता के साथ विश्वासघात किया, लालू यादव, जीतनराम मांझी के साथ विश्वासघात किया. यहां तक उन्होंने शिवानंद तिवारी से लेकर जॉर्ज फर्नाडिंस तक को धोखा दिया. नीतीश कुमार के डिएनए में ही विश्वासघात है."

बता दें इससे पहले भी प्रशांत किशोर और नीतीश कुमार ट्विटर पर आमने-सामने हो चुके हैं. बिहार में होने वाले विधानसभा चुनावों में सीटों के बंटवारे को लेकर दोनों के बीच जमकर बयानबाजी हो चुकी है.

चुनाव को लेकर सुशील मोदी ने कहा था कि 2020 का चुनाव नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ा जाएगा और सीटों के तालमेल का निर्णय दोनों दलों का शीर्ष नेतृत्व समय पर करेगा. इस पर जवाब देते हुए प्रशांत किशोर ने सुशील मोदी को परिस्थितिवश उप मुख्यमंत्री बताया था.

ये भी पढ़ें

बिहार: CM नीतीश कुमार ने कहा- जिसे वोट देना है दीजिए पर हम जनता की सेवा करते रहेंगे दिल्ली चुनाव: बगैर इजाजत कैंपेन सॉन्ग जारी करने पर बीजेपी उम्मीदवार तेजिंदर पाल सिंह बग्गा को चुनाव आयोग का नोटिस
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पार्टी छोड़ BJP में जाने वाले नेताओं की कांग्रेस में होगी वापसी? जयराम रमेश ने कर दिया खुलासा
पार्टी छोड़ BJP में जाने वाले नेताओं की कांग्रेस में होगी वापसी? जयराम रमेश ने कर दिया खुलासा
एबीपी न्यूज़ Top 10, दोपहर की ताजा खबरें: पढ़ें- देश-दुनिया की सभी बड़ी खबरें एक साथ - दोपहर
एबीपी न्यूज़ Top 10, दोपहर की ताजा खबरें: पढ़ें- देश-दुनिया की सभी बड़ी खबरें एक साथ - दोपहर
Explained: अब ईरान से तेल खरीद सकेगा भारत! कैसे रातों-रात सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल और किचन तक मिलेगा फायदा?
Explained: ईरान से तेल खरीदेगा भारत! कैसे रातों-रात सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल और किचन तक फायदा?
Bengal Mid Day Meal: मिड डे मील से अंडे हटाएगी बंगाल सरकार? भड़की TMC बोली- 'मछली पर तमाशे के बाद अब शाकाहारी...'
मिड डे मील से अंडे हटाएगी बंगाल सरकार? भड़की TMC बोली- 'मछली पर तमाशे के बाद अब शाकाहारी...'

वीडियोज

Lucknow Fire | Bharat Ki Baat : 19 दिन..2 अग्निकांड..38 लोगों की मौत | Lucknow Fire | Akhilesh Yadav
Ram Mandir Daan Chori | Ayodhya: 'चढ़ावा चोरों' पर कार्रवाई कब? | SIT Report | Champat Rai | UP
Lucknow Fire | Janhit with Chitra Tripathi: 15 जिंदगियों का हिसाब कौन देगा? | CM Yogi | UP News
Ram Mandir Daan Chori | Seedha Sawal: चंदा चोरी से भक्तों में खौफ..SIT रिपोर्ट में बड़ा खुलासा! | UP
ABP Report : लखनऊ अग्निकांड, हादसा या 'हत्याकांड'? | Lucknow Fire | CM Yogi | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UAE-India Brahmos Deal: भारत से ब्रह्मोस मिसाइल खरीदेगा UAE, खाड़ी देशों में छिड़ी बहस, पाकिस्तान की क्यों उड़ी नींद?
भारत से ब्रह्मोस मिसाइल खरीदेगा UAE, खाड़ी देशों में छिड़ी बहस, पाकिस्तान की क्यों उड़ी नींद?
Bihar Bharat Tiwari Case Live: भरत तिवारी के गांव में सम्राट चौधरी के खिलाफ लोग लगा रहे नारा, मां बोली- 'PM मोदी…'
भरत तिवारी के गांव में सम्राट चौधरी के खिलाफ लोग लगा रहे नारा, मां बोली- 'PM मोदी…'
मुंबई में दस्तक के बाद अब कहां पहुंचेगा मानसून? 15 से ज्यादा राज्यों में बरस रहे बादल, जानें यूपी-दिल्ली के लिए अपडेट
मुंबई में दस्तक के बाद अब कहां पहुंचेगा मानसून? 15 से ज्यादा राज्यों में बरस रहे बादल, जानें यूपी-दिल्ली के लिए अपडेट
राष्ट्रपति भवन में गूंजा रोहित शर्मा का नाम, पत्नी रितिका सजदेह का भावुक रिएक्शन हुआ वायरल
राष्ट्रपति भवन में गूंजा रोहित शर्मा का नाम, पत्नी रितिका सजदेह का भावुक रिएक्शन हुआ वायरल
Explained: अब ईरान से तेल खरीद सकेगा भारत! कैसे रातों-रात सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल और किचन तक मिलेगा फायदा?
Explained: ईरान से तेल खरीदेगा भारत! कैसे रातों-रात सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल और किचन तक फायदा?
‘पंचायत’ स्टार्स के फैन हैं पीएम मोदी, देखते ही मिलाया हाथ, ‘बनराकस’ से पूछा- 'बिनोद सुनता है ना कि नहीं'
‘पंचायत’ के ‘भूषण’ और ‘बिनोद’ के फैन हैं पीएम मोदी, देखते ही मिलाया हाथ, वीडियो भी की शेयर
UPSSSC ने जारी किया कृषि प्राविधिक सहायक का रिजल्ट, 3446 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी
UPSSSC ने जारी किया कृषि प्राविधिक सहायक का रिजल्ट, 3446 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी
दुकान पर छोड़ा फोन, गर्मी में पहनी हुडी और नेट किया बंद, इन्हीं सुराग ने खोल दी केतन अग्रवाल हत्या की गुत्थी
दुकान पर छोड़ा फोन, गर्मी में पहनी हुडी और नेट किया बंद, इन्हीं सुराग ने खोल दी केतन की हत्या की गुत्थी
Embed widget