एक्सप्लोरर

22 करोड़ लोगों को साथ लेकर चलेंगे योगी?

लखनऊ: यूपी में योगी सरकार के सत्ता में आने के बाद से ही जबरदस्त हलचल देखने को मिल रही है. सीएम योगी के कड़े निर्देश की वजह से प्रशासन एक्शन में नजर आ रहा है. दो हफ्तों में योगी सरकार ने ताबड़तोड़ कई फैसले किए हैं.

यूपी में गद्दी संभालते ही सीएम आदित्यनाथ योगी ने साफ कर दिया कि वो सबको साथ लेकर चलेंगे. ऐसा उन्होंने शायद इसलिए कहा क्योंकि वो जानते हैं कि उनकी सरकार बनने के बाद कई लोगों के मन में ये सवाल उठा है. चूंकि उनकी छवि कट्टर हिंदूवादी नेता की रही है ऐसे में उनके विरोधियों ने पहली शंका यही जताई थी.

आदित्यनाथ के सीएम बनते ही सबसे पहला सवाल यही उठा कि यूपी में मुस्लिम समुदाय बीजेपी से क्या उम्मीद रखे लेकिन चुनाव जीतने के बाद मंत्रीमंडल में उन्होंने मुस्लिम चेहरे के तौर पर मोहसिन रजा को शामिल किया है. मुस्लिम समुदाय का मुद्दा इसलिए अहम है क्योंकि यूपी में 19 फीसदी मुस्लिम समुदाय के लोग हैं. यानि कि 22 करोड़ की जनसंख्या में करीब 4 करोड़ मुस्लिम हैं.

ऐसे में सीएम बनने के बाद योगी आदित्यनाथ मुस्लिम समुदाय की चिंताएं दूर करने के लिए कई बार कोशिश करते दिखे. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने सूर्य नमस्कार के आसनों को नमाज जैसा बताया था. योगी के इस बयान का मुस्लिम धर्मगुरुओं ने स्वागत किया. यूपी की राजनीति में जातीय समीकरण सही बिठाना भी बड़ी चुनौती है. समाजवादी पार्टी के हारने के बाद ये सवाल उठा कि क्या अब यादवों से भेदभाव होगा. इस सब चिंताओं के बीच में योगी सरकार पिछले दो हफ्तों में पूरे एक्शन में दिखी. उनकी सरकार ने धड़ाधड़ 150 से ज्यादा फैसले ले लिए. खास तौर पर बीजेपी ने जो चुनाव से पहले वादे पूरे किए थे उनपर वो अमल करते दिखे. योगी सरकार के बड़े फैसले

• यूपी में अवैध बूचड़खानों पर लगातार कार्रवाई चल रही है.

• 19 मार्च को सरकार बनने के अगले दिन ही यूपी में एंटी रोमियो दल हरकत में आ गया.

• यूपी में 15 जून तक गड्ढे भरने की डेडलाइन दे दी गई.

• सरकारी दफ्तरों में पान-गुटखा खाने पर बैन लगाया गया.

• प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान को आगे बढ़ाते हुए योगी आदित्यनाथ ने हर शुक्रवार को थानों की सफाई का निर्देश जारी किया.

• यूपी में अखिलेश यादव की फोटो वाले राशन कार्ड की जगह नए स्मार्टकार्ड देने का आदेश दिया है.

• इसके अलावा 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में नकल करनेवालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है.

आदित्यनाथ योगी ने कई बार कहा है कि वो किसी एक धर्म या जाति के तुष्टिकरण की राजनीति के खिलाफ हैं. वो सबके विकास की बात करते हैं. अब देखना ये है कि योगी सरकार अपने वादे पर पूरा उतरती है या नहीं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटरी पर फंसी कार की ट्रेन से जोरदार टक्कर, लोको पायलट की सूझबूझ से ऐसे टला हादसा
पटरी पर फंसी कार की ट्रेन से जोरदार टक्कर, लोको पायलट की सूझबूझ से ऐसे टला हादसा
वाराणसी में अवैध पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 2 मंजिला मकान धराशायी, 3 झुलसे
वाराणसी में अवैध पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 2 मंजिला मकान धराशायी, 3 झुलसे
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
'BAP तो BJP की B-टीम है', राजकुमार रोत की पार्टी पर कांग्रेस विधायक का आरोप
'BAP तो BJP की B-टीम है', राजकुमार रोत की पार्टी पर कांग्रेस MLA का आरोप

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुबह 4:30 बजे अब किसे उठा ले गई दिल्ली पुलिस? भड़की कांग्रेस
सुबह 4:30 बजे अब किसे उठा ले गई दिल्ली पुलिस? भड़की कांग्रेस
Delhi Traffic Advisory: CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
'जेलेंस्की हमारे से लिए अच्छे आदमी नहीं, मैं उनसे हिसाब...', ट्रंप का नया प्लान क्या?
'जेलेंस्की हमारे से लिए अच्छे आदमी नहीं, मैं उनसे हिसाब...', ट्रंप का नया प्लान क्या?
Smelly Clothes After Washing: धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
Embed widget