एक्सप्लोरर

अखिलेश सरकार में हुए ‘एंबुलेंस घोटाले’ की जांच करा रही है योगी सरकार: BJP

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी ने आज कहा कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार के समय हुए ‘एंबुलेंस घोटाले’ की जांच हो रही है और आम लोगों का हक लूटने वालों को जेल भेजा जाएगा.

लोगों का हक लूटने वाले भेजे जाएंगे जेल

बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा, ‘‘एंबुलेंस घोटाला सामने आने के बाद साफ हो गया है कि एसपी सरकार ने भी बीएसपी सरकार की तरह ही भ्रष्टाचार के सारे रिकार्ड तोड़े हैं. (योगी) सरकार एंबुलेंस घोटाले की गंभीरता से जांच करा रही है. आम लोगों का हक लूटने वाले लोग जेल भेजे जाएंगे.’’

त्रिपाठी ने कहा कि एसपी सरकार के समय एनएचएम यानी राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत हुए इस घोटाले के चलते ही गरीब लोगों को मिलने वाली सुविधाएं अभी तक उन तक नहीं पहुंच पाई हैं. योगी सरकार अब गरीबों को उनका हक दिलाकर रहेगी. सरकार ऐसे अधिकारियों के खिलाफ सख्त कदम उठाएगी, जिनके रहते एंबुलेंस घोटाला हुआ.

उन्होंने कहा कि बीएसपी सरकार में भी अरबों रूपए का एनआरएचएम घोटाला हुआ था. इस घोटाले के चलते कई अफसरों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी. कई अफसर और तत्कालीन सरकार के नेता इस मामले में जेल गए. घोटाले की आंच तत्कालीन मुख्यमंत्री तक भी पहुंची थी.

घोटाले में शामिल लोगों को कतई नहीं बख्शेगी योगी सरकार

त्रिपाठी ने कहा कि घोटाले का यह सिलसिला एसपी सरकार में भी नहीं रुका और उसके समय एनएचएम घोटाला हुआ, जिसके तहत आम लोगों को मिलने वाली सरकारी एंबुलेंस सेवा का पैसा लूटे जाने की बात सामने आ रही है, यह बेहद गंभीर प्रकरण है.

उन्होंने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार इस घोटाले में शामिल लोगों को कतई नहीं बख्शेगी. सरकार ने घोटाले की जांच शुरू करा दी है. भ्रष्चाचार के खिलाफ योगी सरकार का यह एक और बड़ा कदम है जिसके चलते भ्रष्टाचारियों में हड़कंप मचा हुआ है.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब
सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब
ब्यावर में देवनारायण मंदिर पर गिरी आकाशीय बिजली, गुंबद क्षतिग्रस्त
ब्यावर में देवनारायण मंदिर पर गिरी आकाशीय बिजली, गुंबद क्षतिग्रस्त
रामपुर: बिना अनुमति धरने की कोशिश, सपा नेत्री नीलम यादव पर केस
रामपुर: बिना अनुमति धरने की कोशिश, सपा नेत्री नीलम यादव पर केस
कांवड़ यात्रा में हुड़दंग और अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा, पुलिस ने की गिरफ्तारी
कांवड़ यात्रा में हुड़दंग और अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा, पुलिस ने की गिरफ्तारी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget