एक्सप्लोरर

कर्नाटक चुनाव प्रचार में जुटे योगी पर अखिलेश का तंज- वहीं अपना मठ बना लें

क़ुदरत की तबाही से यूपी में अब तक 70 लोगों की जान जा चुकी है. आंधी तूफान से आगरा में जान माल का सबसे ज्यादा नुकसान हुआ. ताज नगरी में 43 लोगों की मौत हो गई है.

लखनऊ: क़ुदरत की तबाही से यूपी में अब तक 70 लोगों की जान जा चुकी है. इसे लेकर समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सीएम योगी आदित्यनाथ पर करारा निशाना साधा है. उन्होंने ट्वीट कर कहा, "सीएम को कर्नाटक का चुनाव प्रचार छोड़कर तुरंत यूपी वापस आना चाहिए था. जनता ने उन्हें अपने प्रदेश की समस्याओं के समाधान के लिए चुना है, ना कि कर्नाटक की राजनीति के लिए. इन हालातों में भी अगर वो वापस नहीं आते हैं, तो फिर वो हमेशा के लिए अपना मठ वहीं बना लें."

अखिलेश यादव ने आंधी तूफान में लोगों की मौत पर दुख जताया है. उन्होंने अपने पार्टी कार्यकर्ताओं से लोगों की मदद करने की अपील भी की है.

वहीं कर्नीटक के सीएम सिद्धारमैया ने भी ट्वीट कर योगी पर तंज किया है. उन्होंने कहा, “आंधी तूफान में मारे गए लोगों के परिवारवालों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं. मैं दुखी हूं लेकिन आपके सीएम की यहां ज़रूरत है. मुझे उम्मीद है वे जल्द ही लौट कर यूपी में अपना काम शुरू करेंगे.”

योगी सरकार ने केंद्र से मांगी 153 करोड़ की मदद

बुधवार की रात को राज्य के कई इलाकों में तेज हवा के साथ बारिश हुई. कुछ जगहों पर ओले भी पड़े. आंधी तूफान से आगरा में जान माल का सबसे ज्यादा नुकसान हुआ. ताज नगरी में 43 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 35 घायल हुए हैं. बिजनौर और कानपुर देहात जिलों में तीन तीन लोगों की जान गई है. योगी सरकार ने केंद्र से 153 करोड़ 43 लाख रूपए की आर्थिक मदद मांगी है.

इस मामले में केन्द्रीय कृषि मंत्रालय को चिट्ठी भेज दी गई है. हर मृतक के घरवालों को 4 लाख रूपये का मुआवज़ा देने का एलान किया गया है. प्रभावित इलाकों में राहत का सामान बांटने के आदेश दिए गए हैं. मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों में राज्य के कई इलाक़ों में आंधी तूफान के साथ बिजली कड़कने का अलर्ट जारी किया है.

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने फ़ोन पर ही सीनियर अफ़सरों से हालात के बारे में जानकारी ली. आगरा में कमिश्नर और डीएम ने मौके पर जा कर राहत और बचाव काम का जायजा लिया. राहत आयुक्त संजय कुमार ने सभी जिलों के डीएम को चिट्ठी लिख कर जान माल के नुकसान का ब्यौरा मांगा. योगी सरकार ने आंधी तूफान से बेहाल हुए लोगों को हर तरह की मदद का भरोसा दिया है. गेहूं और दसहन की फ़सल कट चुकी है. इसीलिए किसानों को बहुत नुक़सान नहीं हुआ है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मस्जिद, मदरसों को टारगेट किया गया लेकिन आप...', सपा चीफ अखिलेश यादव पर भड़के AIMIM नेता
'मस्जिद, मदरसों को टारगेट किया गया लेकिन आप...', सपा चीफ अखिलेश यादव पर भड़के AIMIM नेता
उत्तराखंड के 3 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट, चारधाम यात्रियों से सतर्क रहने की अपील
उत्तराखंड के 3 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट, चारधाम यात्रियों से सतर्क रहने की अपील
राजस्थान: पचपदरा रिफाइनरी को लेकर टीकाराम जूली ने BJP पर साधा निशाना, बोले- 85% काम हमने कराया
राजस्थान: पचपदरा रिफाइनरी को लेकर टीकाराम जूली ने BJP पर साधा निशाना, बोले- 85% काम हमने कराया
UP Weather Today: यूपी में मानसून का असर, इन जिलों में आज होगी झमाझम बारिश; IMD ने जारी किया अलर्ट
यूपी में मानसून का असर, इन जिलों में आज होगी झमाझम बारिश; IMD ने जारी किया अलर्ट

वीडियोज

Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT
Ram Mandir Theft : Champat Rai और Anil Mishra पर संगीन आरोप, क्या जेल जाएंगे आरोपी? | Ayodhya | RSS
Sairaab: Ishaan का सच्चा प्यार! Nayanika ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ, क्या बदलेगी कहानी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश को मिलेगी पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी, PM मोदी करेंगे लोकार्पण, राजस्थान को देंगे करोड़ों की सौगात
देश को मिलेगी पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी, PM मोदी राजस्थान को देंगे करोड़ों की सौगात
UP Weather Today: यूपी में मानसून का असर, इन जिलों में आज होगी झमाझम बारिश; IMD ने जारी किया अलर्ट
यूपी में मानसून का असर, इन जिलों में आज होगी झमाझम बारिश; IMD ने जारी किया अलर्ट
ई- रिक्शा चालक अब नहीं होंगे परेशान, सरकार ने दिया BAT-BMS समेत 7 ऐप्स हटाने का नोटिस
ई- रिक्शा चालक अब नहीं होंगे परेशान, सरकार ने दिया BAT-BMS समेत 7 ऐप्स हटाने का नोटिस
Welcome To The Jungle BO Day 8: 'अल्फा' के आते ही घटी ‘वेलकम टू द जंगल’ की कमाई, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये बड़ा रिकॉर्ड
8वें दिन घटी ‘वेलकम टू द जंगल’ की कमाई, लेकिन बनाने वाली है ये बड़ा रिकॉर्ड
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम; शतक से लूटी महफिल
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम
राजस्थान: पचपदरा रिफाइनरी को लेकर टीकाराम जूली ने BJP पर साधा निशाना, बोले- 85% काम हमने कराया
राजस्थान: पचपदरा रिफाइनरी को लेकर टीकाराम जूली ने BJP पर साधा निशाना, बोले- 85% काम हमने कराया
Explained: क्या आपकी गाड़ी के इंजन को सड़ा रहा इथेनॉल, पेट्रोलियम मंत्री के बयान पर क्यों सोचें- 'भराऊं या इंतजार करूं'?
क्या आपकी गाड़ी के इंजन को सड़ा रहा इथेनॉल, सरकार के बयान पर क्यों सोचें- 'भराऊं या सब्र करूं'?
सरकारी टीचर बनने का प्लान है? पहले जान लें कौन-सा कोर्स दिलाएगा नौकरी
सरकारी टीचर बनने का प्लान है? पहले जान लें कौन-सा कोर्स दिलाएगा नौकरी
Embed widget