एक्सप्लोरर

CM बनने के बाद पहले इंटरव्यू में बोले योगी, ‘हिंदू राष्ट्र का रास्ता सही, किसानों का बकाया 15 दिन में मिलेगा’

लखनऊ: यूपी का मुख्यमंत्री बनने के बाद पहले टीवी इंटरव्यू में योगी आदित्यनाथ खुलकर बोले हैं. योगी ने डीडी न्यूज को दिए इंटरव्यू में साफ कहा कि उन्हें विरोध करने वालों की परवाह नहीं है. उनका काम बोलेगा. योगी ने किसानों की कर्जमाफी के साथ ही एलान किया है कि चीनी मिलों को भी 15 दिन के अंदर इस साल के गन्ने का भुगतान करना होगा. योगी ने कहा हिंदू राष्ट्र से लोगों का जीवन सुधरता है तो इस रास्ते पर चलने से किसी को एतराज नहीं होना चाहिए.

देश के सबसे बड़े सूबे की कमान संभालने के 15 दिन बाद पहली बार योगी  दिल खोलकर बोले हैं. दूरदर्शन को दिए इंटरव्यू में योगी ने हिंदू राष्ट्र से लेकर उनको लेकर पनप रहे डर तक खुलकर जवाब दिया.

हिंदू राष्ट्र का रास्ता उचित

     3

सवाल- कई लोग कह रहे हैं एक हिंदू पुजारी बन गया है मुख्यमंत्री, एक न्यायविद भी कह रहे हैं ये हिंदू राष्ट्र की तरफ बढ़ने का एक कदम है. क्या आपको लगता है ये लोग पूर्वाग्रहों से ग्रस्त हैं, इन चिंताओं को आप किस तरह देखते हैं?

योगी आदित्यनाथ- ‘’कौन क्या कह रहा है मैं किसी के मुंह पर टेप नहीं लगा सकता. मुझे जो करना है, प्रदेश के हित में करना है. मेरे लिए पाथेय है केंद्र में मोदीजी के नेतृत्व की सरकार. मोदी सरकार जो केंद्र में कदम उठा रही है वही मुझे राज्य में करना है. हिंदू राष्ट्र की अवधारणा गलत नहीं है. सुप्रीम कोर्ट ने हिंदुत्व को वे ऑफ लाइफ बताया है. ये कोई उपासना पद्धति नहीं है. अगर लोगों की जीवन पद्धति को सुधारने के लिए ये रास्ता उचित है तो हमें इसे अपनाने में कोई संकोच नहीं होना चाहिए.’’

राजसत्ता योगियों के लिए, भोगियों के लिए नहीं

4

योगी ने कहा, ‘’राज सत्ता तो योगी ही चला सकता है. नरेंद्र मोदी जैसा योगी देश के अंदर आया तो देश में विश्वास जगा है ना. मोदी जी पहले प्रधानमंत्री हैं जिनके तीन साल बाद भी जनता का विश्वास पहले से ज्यादा बढ़ा है. उनका जीवन योगी-संन्यासी से कम नहीं. मोदी जी आदर्श हैं. राजसत्ता योगियों के लिए है भोगियों के लिए नहीं. लोग दस बात कहेंगे. हम बोलेंगे नहीं हमारा काम बोलेगा.’’

कर्जमाफी से अन्नदाता खुश

5

योगी ने कहा, ‘’किसानों की आय को दोगुना करना हमारी प्राथमिकता में है. हम लोगों का प्रयास होगा हम 2019-20 तक इस लक्ष्य को प्राप्त करेंगे. किसानों की खुशहाली के लिए ये कदम उठाया गया है, क्योंकि वो अन्नदाता है, किसानों की खुशी हमारी खुशी है.’’

गन्ना किसानों का 15 दिन में भुगतान

6

योगी ने कहा, ‘’हमने इस बात को तय कर दिया है जिन गन्ना किसानों ने मौजूदा साल का गन्ना चीनी मिलों में भेजा है, 15 दिन के अंदर उनका भुगतान हो जाना चाहिए. जिनका उससे पहले का बकाया है, 2014 -15 का बकाया है, 2015-16 का बकाया है या 2016-17 का चल रहा है अभी. हम लोगों ने कह दिया है 2014-15 या 2015-16 का जो बकाया है, इसका दो महीने के अंदर भुगतान कर दिया जाए’’

हिट है 'एंटी रोमियो'

7

योगी ने कहा, ‘’रोमियो की जाति तो नहीं थी, उसका कोई संप्रदाय नहीं था. नाम वो हो जो हिट करता हो. हमारे लिए महत्वपूर्ण है माताएं-बेटियां सुरक्षित रह सकें. बालिकाओं की सुरक्षा का मामला है, ये आधी आबादी की सुरक्षा का मामला है. हम ऐसा वातावरण देना चाहते हैं कि रात्रि के अंधेरे में कोई बालिका आधी रात को घर जाना चाहती है तो वो सुरक्षित घर जा सके. स्पष्ट गाइडलाइन है एक लड़का-लड़की चल रही है, वो भाई-बहन हो सकते हैं, मित्र भी हो सकते हैं, आप उनको नहीं छेड़ेंगे, अगर छेड़ेंगे तो कार्रवाई होगी.’’

यूपी में छुरे के दम पर चलेंगे बूचड़खाने?

8

योगी ने कहा, ‘’सुप्रीम कोर्ट कहता है और आप इसका इसका क्रियान्वयन नहीं करेंगे. कुछ लोगों ने कहा अरे साहब वो छुरा लेकर आ जाते है, मारपीट करते हैं. हमने कहा क्या मतलब.. कोई छुरा चलाने वाले, इस प्रकार गुंडे और अनैतिक तत्व यहां की व्यवस्था का संचालन करेंगे. कानून का राज्य स्थापित करिए.. हम लोगों ने न्यायालय के आदेश का क्रियान्वयन किया है.’’

प्रशासन में जवाबदेही तय

योगी ने कहा, ‘’हम लोगों ने इस बात को भी सुनिश्चित किया है कि आप फाइल इंडेक्स लागू करिए. ये फाइल कब किस अधिकारी के पास जा रही और कब आ रही- हरेक अधिकारी ये बताए. मैं केवल ये जानना चाहूंगा कि कोई फाइल एक सप्ताह से ज्यादा किसी टेबल पर क्यों है ? हम सख्ती से सिटीजन चार्टर का पालन कराएंगे.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इन्फ्लुएंसर आमिर शौकीन गिरफ्तार, त्रिपुरा के युवक पर की थी नस्लीय टिप्पणी
इन्फ्लुएंसर आमिर शौकीन गिरफ्तार, त्रिपुरा के युवक पर की थी नस्लीय टिप्पणी
दिल्ली में 10 जनवरी से शुरू होगा जनगणना का 2nd फेज, जानें डिटेल
दिल्ली में 10 जनवरी से शुरू होगा जनगणना का 2nd फेज, जानें डिटेल
'लोकतंत्र में रिजीम चेंज की मांग गलत नहीं', नेहा बोरा की याचिका पर कल आएगा फैसला
'लोकतंत्र में रिजीम चेंज की मांग गलत नहीं', नेहा बोरा की याचिका पर कल आएगा फैसला
आजम परिवार से मिले अखिलेश यादव, क्या हुई बात? बड़े बेटे अदीब आजम ने बताया
आजम परिवार से मिले अखिलेश यादव, क्या हुई बात? बड़े बेटे अदीब आजम ने बताया

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई

Embed widget