एक्सप्लोरर

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला- 14 शहरों में चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, दस पेड़ लगाने पर एक काटने की मंजूरी

प्रदूषण पर काबू के लिए यूपी के 14 शहरों में इलेक्ट्रिक बसें चलाने के संबंध में कैबिनेट से एक प्रस्ताव पास हुआ है. पर्यावरण के लिए आवश्यक 29 वृक्षों को काटने की अनुमति तभी मिलेगी, जब 10 पेड़ लगाएंगे.

लखनऊ: महिलाओं के मामलों के निस्तारण के लिए विशेष अदालतें बनाने के साथ-साथ उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने पर्यावरण प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिहाज से भी अहम फैसले लिए हैं. सोमवार को हुई कैबिनेट की बैठक में यूपी के 14 शहरों में इलेक्ट्रिक बसें चलाने का प्रस्ताव पास हुआ है. साथ ही यह भी तय किया गया कि एक पेड़ काटने की अनुमति उसी को मिलेगी, जो पहले दस पेड़ लगाएगा.

प्रदूषण पर काबू के लिए यूपी के 14 शहरों में इलेक्ट्रिक बसें चलाने के संबंध में कैबिनेट से एक प्रस्ताव पास हुआ है. पूरी योजना पीपीपी मॉडल पर आधारित है. इन बसों के चलाने पर सालाना ढाई सौ करोड़ रुपए खर्च होगा. इसमें से 120 करोड़ रुपए टिकट से आमदनी होगी और 130 करोड़ रुपए राज्य सरकार सब्सिडी देगी. जिन शहरों में इन बसों का संचालन किया जाएगा उनमें लखनऊ, मेरठ, प्रयागराज, आगरा, गाजियाबाद, मुरादाबाद, गोरखपुर, अलीगढ़, झांसी, बरेली, शाहजहांपुर, मथुरा और वृंदावन का नाम शामिल है. पर्यावरण को बेहतर बनाने के लिहाज से एक और महत्वपूर्ण फैसला कैबिनेट से पास किया गया. इसके तहत आम, देसी नीम, साल, महुआ जैसे पर्यावरण के लिए आवश्यक 29 वृक्षों को काटने की अनुमति तभी मिलेगी, जब 10 पेड़ लगाएंगे. अगर आप के पास अपनी भूमि नहीं है तो दस पेड़ वन विभाग की भूमि पर लगाने होंगे.

एक अन्य फैसले में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे को बलिया से जोड़ने के लिए बलिया लिंक एक्सप्रेस-वे बनाने को लेकर कैबिनेट के समक्ष रखा गया, जिसे सर्वसम्मति से पास किया गया. इसके लिए डीपीआर बनाने में एक करोड़ का खर्च आएगा. ये लिंक रोड 35 से 40 किलोमीटर लंबी होगी. करीब छह महीने के अंदर डीपीआर तैयार किया जाएगा. इस योजना में 40 करोड़ रुपए प्रति किलोमीटर के हिसाब से करीब 1600 करोड़ रुपए का कुल खर्च आएगा. कैबिनेट ने अयोध्या, गोरखपुर और फिरोजाबाद के शहरों के विस्तारीकरण से संबंधित एक अन्य प्रस्ताव को भी मंजूरी दी है. इसके तहत अयोध्या के शहरी इलाके में 41 गांव शामिल किए जाएंगे. वहीं गोरखपुर नगर निगम में 31 गांव शामिल होंगे. महात्मा बुद्ध की नगरी कुशीनगर नगरपालिका का भी विस्तार होगा. इसमें 31 गांव शामिल किये जायेंगे.

यह भी पढ़ें-

रेप की घटनाओं के बीच यूपी से अच्छी खबर, 218 फास्ट ट्रैक कोर्ट शुरू किए जाएंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar Weather: बिहार में 3 दिन तक मानसून की सक्रियता जारी, 22 जिलों के लिए अलर्ट जारी, जानें IMD अपडेट
बिहार में 3 दिन तक मानसून की सक्रियता जारी, 22 जिलों के लिए अलर्ट जारी, जानें IMD अपडेट
उत्तराखंड-गुजरात के बाद अब राजस्थान में भी लागू होगा UCC, बीजेपी अध्यक्ष मदन राठौड़ का बड़ा बयान
उत्तराखंड-गुजरात के बाद अब राजस्थान में भी लागू होगा UCC, बीजेपी अध्यक्ष मदन राठौड़ का बड़ा बयान
रीवा में 3 महीने से लापता युवक का जमीन में दफन मिला शव, पत्नी और प्रेमी पर हत्या का आरोप
रीवा में 3 महीने से लापता युवक का जमीन में दफन मिला शव, पत्नी और प्रेमी पर हत्या का आरोप
अगर BJP के साथ गए शरद पवार तो लोकसभा में बिगड़ जाएगा विपक्ष का गणित! आंकड़ों से समझें
अगर BJP के साथ गए शरद पवार तो लोकसभा में बिगड़ जाएगा विपक्ष का गणित! आंकड़ों से समझें

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
Bihar NDA Meeting: CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई एनडीए की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा
CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई NDA की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
Explained: पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर नितिन गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
Big Bash League: चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
Embed widget