एक्सप्लोरर

सीएम योगी ने केन्द्र की योजनाओं को सफल बताया, कहा- सबसे ज्यादा लाभ यूपी को मिला

कोरोना महामारी की वजह से अर्थव्यवस्था को संभालने के लिए केंद्र ने 20 लाख करोड़ के आर्थिक पैकेज की घोषणा की थी. यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का कहना है कि इसका सबसे ज्यादा लाभ उत्तर प्रदेश को मिला है.

लखनऊः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कहा कि कोरोना संकट के दौरान केन्द्र सरकार द्वारा घोषित आर्थिक पैकेज का सबसे ज्यादा लाभ उनके राज्य को मिला है. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार लॉकडाउन की वजह से हुए वित्तीय नुकसान की भरपाई के लिए जनता पर कोई नया टैक्स नहीं लगाएगी.

सीएम योगी ने ऑनलाइन माध्यम से संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा घोषित गरीब कल्याण पैकेज तथा अन्य राहतों का सबसे ज्यादा फायदा उत्तर प्रदेश को मिला है. उसी का नतीजा है कि हम अपनी योजनाओं को सफलतापूर्वक आगे बढ़ा सके हैं. उन्होंने कहा, 'चार चरणों के लॉकडाउन के बाद सोमवार से अनलॉक की कार्रवाई शुरू होगी. निरुद्ध क्षेत्रों को नियंत्रित करते हुए शेष क्षेत्रों में अधिकतम कार्यों को छूट देने की तैयारी हो रही है. हमारी आर्थिक गतिविधियां तेजी से आगे बढ़ रही हैं और पिछले माह की तुलना में इस माह भी हमें अच्छा राजस्व मिल रहा है. हम जनता पर अलग से कोई टैक्स लगाने के बजाय उसे अधिक से अधिक राहत देने की कोशिश कर रहे हैं.'

मुख्यमंत्री ने कहा, 'उत्तर प्रदेश में अधिकतर विकास योजनाएं शुरू हो चुकी हैं. हमारा प्रयास है कि 'जान भी और जहान भी' दोनों के साथ लेकर चलेंगे. हम कोरोना की कड़ी तोड़कर आर्थिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने पर ध्यान दे रहे हैं.'

धार्मिक स्थलों को खोलने से अधिक लोगों के बाहर निकलने पर कोरोना विस्फोट होने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा, 'अधिक लोगों के एकत्र होने को हर हाल में रोकना है. कोई बड़े आयोजन नहीं होंगे. मेरा विश्वास है कि अब हर व्यक्ति इसके लिये तैयार हो चुका है कि इस वायरस के साथ जीना है.'

मुख्यमंत्री ने केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के पहले सफल वर्ष पर प्रधानमंत्री और उनकी कैबिनेट को बधाई देते हुए कहा कि पहले जो मुद्दे केवल नारों तक सीमित हुआ करते थे, उन्हें हकीकत में बदलने का काम मोदी ने किया है.

सीएम योगी ने केन्द्र की जनधन योजना, स्वच्छ भारत मिशन, उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, नमामि गंगे समेत तमाम योजनाओं का जिक्र किया. उन्होंने दावा किया कि देश में पहली बार किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य का लाभ मिला. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने सदियों से नारी गरिमा पर चोट करने वाली 'तीन तलाक' की कुप्रथा को समाप्त किया. देश की सम्प्रभुता के लिए चुनौती बनी 'अनुच्छेद 370' को हटाकर सरकार ने एक ऐतिहासिक गलती को ठीक किया है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान उत्तर प्रदेश में अन्य राज्यों से 30 लाख प्रवासी श्रमिक और कामगार आये. सभी मानते थे कि इनके कारण अव्यवस्था फैलेगी, लेकिन हमने माना कि वे हमारी ताकत हैं.

यह भी पढ़ेंः कर्मचारियों को देने के लिए दिल्ली सरकार के खजाने में पैसा खत्म, केंद्र से मांगी आर्थिक मदद  उत्तर प्रदेश के नाम बड़ी उपलब्धि, कोविड अस्पतालों में एक लाख बेड तैयार करने वाला देश का पहला राज्य बना 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड का बदला नियम, अब मिलेंगे इतने रुपये
बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड का बदला नियम, अब मिलेंगे इतने रुपये
जयपुर में आशुतोष रांका को भगाया, CJP कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के बीच बवाल
जयपुर में आशुतोष रांका को भगाया, CJP कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के बीच बवाल
'यह तुगलकी फरमान है', सरकारी स्कूलों में एंट्री बैन पर बोले सचिन पायलट
'यह तुगलकी फरमान है', सरकारी स्कूलों में एंट्री बैन पर बोले सचिन पायलट

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
Embed widget