एक्सप्लोरर

अगस्त तक गन्ना किसानों के बकाए का भुगतान करें मिल मालिक- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि चीनी मिल के मालिक, किसानों के बकाये का भुगतान कर दें. उन्होंने कहा कि किसानों को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए.

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि अगस्त तक शत-प्रतिशत गन्ना मूल्य के बकाये का भुगतान चीनी मिल मालिक कर दें. मुख्यमंत्री ने इसके लिए चीनी मिल मालिकों को तत्काल निर्देश जारी करने के लिए कहा है. मुख्यमंत्री यहां गन्ना विकास विभाग की समीक्षा कर रहे थे. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि गन्ना किसानों के प्रति किसी प्रकार की हिलाहवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी. अगस्त तक शत-प्रतिशत गन्ना मूल्य का बकाया भुगतान चीनी मिल मालिक कर दें.

सरकार की तरफ से जारी बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री ने कहा, "गन्ना मूल्य का भुगतान पिछले दो वर्षो से बहुत अच्छा हुआ है. पिछले दो वर्षो में 68,828 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है. इसे और बेहतर करने की जरूरत है. गन्ना किसानों का अभी जो बकाया है, उसे अलग-अलग किस्तों में अगस्त के अंदर सारा गन्ना मूल्य का भुगतान हो जाना चाहिए, ताकि किसानों को कोई परेशानी न हो."

योगी ने कहा, "हमें एक ऐसी निधि बनानी चाहिए, जिससे प्रति कुंतल गन्ना पर सेस लगा सकें. इसमें सरकार भी सहयोग करेगी. सेस से मिलने वाला धन हम गन्ना किसानों के कल्याण और सुविधाओं में खर्च करेंगे. इसी पैसे से गन्ना किसानों के लिए चीनी मिलों के बाहर विश्रामालय, शौचालय, पेयजल समेत अन्य सुविधाएं दे सकेंगे." आदित्यनाथ ने कहा, "स्थानीय नौजवानों को गन्ने के जूस के कारोबार से जोड़ना चाहिए. प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के जरिए ऋण मुहैया करवा कर नौजवानों को रोजगार के साधन देने का काम भी किया जा सकता है."

उन्होंने कहा, "गन्ना विकास विभाग सड़कों को गड्ढामुक्त करने के बजाए सड़कों को नए सिरे से बनाए. बनाने वाले से कम से कम पांच साल की गारंटी लें. आने वाले समय में गन्ना किसानों और सरकार के लिए एथनाल का उत्पादन फायदेमंद साबित होगा. अभी प्रदेश में 119 चीनी मिलें चल रही हैं. अगले वर्ष तीन चीनी मिलें और चल जाएंगी. जिससे उत्तर प्रदेश में 122 चीनी मिलें हो जाएंगी."

योगी ने कहा, "किसानों को समय से पर्ची मिलनी चाहिए. इस पर ध्यान देना चाहिए. इस बार किसानों को कोई परेशानी न आए. गन्ने का सर्वे बेहतर होना चाहिए." मुख्यमंत्री ने कहा, "प्रदेश में जो भी चीनी मिलें 700 व 1200 टीडीसी क्षमता वाली हैं, उन सभी की क्षमता बढ़ाकर 5000 टीडीसी पर लाई जाए. अगले तीन साल में इसका अपग्रेडेशन होना चाहिए."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारी बारिश के बीच वैष्णो देवी मार्ग पर भूस्खलन, बैटरी कार सेवा प्रभावित, यात्रा पर पड़ेगा असर?
भारी बारिश के बीच वैष्णो देवी मार्ग पर भूस्खलन, बैटरी कार सेवा प्रभावित, यात्रा पर पड़ेगा असर?
महाराष्ट्र में जानलेवा बना मानसून, 62 से ज्यादा की मौत; बाढ़-भूस्खलन और कई पेड़ गिरे, रहें सतर्क
महाराष्ट्र में जानलेवा बना मानसून, 62 से ज्यादा की मौत; बाढ़-भूस्खलन और कई पेड़ गिरे, रहें सतर्क
UP School Closed Today: यूपी के इस जिले में भारी बारिश के बीच 12वीं तक के सभी स्कूल बंद, DM ने दिए आदेश
यूपी के इस जिले में भारी बारिश के बीच 12वीं तक के सभी स्कूल बंद, DM ने दिए आदेश
महाराष्ट्र में लगातार 4 बार भूकंप के झटके! एक ही रात में कई जिलों में कांपी धरती, सहम गए लोग 
महाराष्ट्र में लगातार 4 बार भूकंप के झटके! एक ही रात में कई जिलों में कांपी धरती, सहम गए लोग 

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
महाराष्ट्र में जानलेवा बना मानसून, 62 से ज्यादा की मौत; बाढ़-भूस्खलन और कई पेड़ गिरे, रहें सतर्क
महाराष्ट्र में जानलेवा बना मानसून, 62 से ज्यादा की मौत; बाढ़-भूस्खलन और कई पेड़ गिरे, रहें सतर्क
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
योगराज सिंह के विवादित बयानों पर पहली बार बोले कपिल देव, कहा- 'कड़वाहट के साथ जीने वालों को...'
योगराज सिंह के विवादित बयानों पर पहली बार बोले कपिल देव, कहा- 'कड़वाहट के साथ जीने वालों को...'
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
Embed widget