एक्सप्लोरर

सरकार जीरो टालरेंस नीति पर काम कर रही, अपराधी बख्शे नहीं जाएंगे : योगी

योगी ने कहा कि हमने मामला सीबीआई को सौंपा है. हमारी सरकार शुरुआत से ही अपराध और भ्रष्टाचार को लेकर 'जीरो टालरेंस' की नीति पर चल रही है. हम इस नीति को लेकर कोई समझौता नहीं करेंगे.

लखनऊ: उन्नाव गैंगरेप मामले में चुप्पी तोड़ते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उनकी सरकार अपराध और भ्रष्टाचार को लेकर 'जीरो टालरेंस' की नीति से हटी नहीं है. मामले के भाजपा विधायक आरोपी हैं. योगी ने चित्रकूट में सेकहा कि जैसे ही नौ अप्रैल को प्रकरण सरकार के संज्ञान में आया, हमने तत्काल एसआईटी (विशेष जांच दल) बनायी और कार्रवाई शुरू की। एसआईटी की रिपोर्ट में जो पुलिसकर्मी और डाक्टर दोषी पाये गये, उन्हें निलंबित किया गया. उन्होंने कहा कि हमने मामला सीबीआई को सौंपा है. हमारी सरकार शुरुआत से ही अपराध और भ्रष्टाचार को लेकर 'जीरो टालरेंस' की नीति पर चल रही है. हम इस नीति को लेकर कोई समझौता नहीं करेंगे. योगी ने कहा कि हम अपराधियों से सख्ती से निपटते हैं चाहे वह कितना ही बड़ा या प्रभावशाली क्यों ना हो.राज्य सरकार के प्रवक्ता कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि कानून अपना काम करेगा. उन्होंने विपक्ष पर आरोप लगाया कि वह महिला सुरक्षा के मुद्दे पर घड़ियाली आंसू बहा रहा है. सिंह ने बताया कि प्रकरण की जांच सीबीआई से कराने की सिफारिश की गयी. सीबीआई ने जांच अपने हाथ में ले ली है. आरोपी विधायक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया जा चुका है. विधायक की गिरफ्तारी में विलंब का आरोप लगा रहे विपक्ष पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि किस तरह पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रेप के आरोपी मंत्री गायत्री प्रजापति का बचाव किया था. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के कैंडिल मार्च पर सिंह ने कहा कि जो लोग कैंडल मार्च कर रहे हैं, उन्हें याद रखना चाहिए कि तंदूर कांड उनकी ही सरकार के समय (जुलाई 1995) हुआ था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: CM के काफिले के दौरान झुलसी रेशू को नहीं मिला इंसाफ, अब करेंगी आंदोलन?
जयपुर: CM के काफिले के दौरान झुलसी रेशू को नहीं मिला इंसाफ, अब करेंगी आंदोलन?
दिल्ली में SIR की डेट आगे बढ़ी, कब आएगी फाइनल वोटर लिस्ट?
दिल्ली में SIR की डेट आगे बढ़ी, कब आएगी फाइनल वोटर लिस्ट?
UPSSSC भर्ती में वेटिंग लिस्ट और अभ्यर्थन वापसी की मांग, छात्रों ने CM योगी से लगाई गुहार
UPSSSC भर्ती में वेटिंग लिस्ट और अभ्यर्थन वापसी की मांग, छात्रों ने CM योगी से लगाई गुहार
खंडवा: जनसुनवाई में डॉगी का मुखौटा पहन पहुंचा शख्स, नसबंदी घोटाले का आरोप
खंडवा: जनसुनवाई में डॉगी का मुखौटा पहन पहुंचा शख्स, नसबंदी घोटाले का आरोप

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
Viral Video: दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
Embed widget