एक्सप्लोरर

यूपी: अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर बनेगा आयुर्वेद विश्वविद्यालय- योगी आदित्यनाथ

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश में आयुष मंत्रालय बनने के बाद तमाम नई संभावनाएं बनी हैं. देश में मेडिकल टूरिज्म की जो आधारशिला बनी वह आयुर्वेद की वजह से बनी थी. योग के साथ आयुर्वेद का साथ ही इसे आगे बढ़ा सकता है.

कानपुर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कहा कि सरकार यूपी के अंदर जितने भी एलोपैथ के मेडिकल कॉलेज हैं, उनके लिए एक अलग से चिकित्सा विश्वविद्यालय दिवंगत अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर लखनऊ में स्थापित करने जा रही है. यह कार्य अंतिम चरण में है.

योगी ने कहा, "हमने प्रदेश में अलग से एक आयुर्वेद विश्वविद्यालय बनाने के लिए भी योजना बनाई है, जिसके लिए इस बार बजट में प्रावधान करेंगे. मुख्यमंत्री शविनार को आयुष मंत्रालय की ओर से मोतीझील लॉन-3 में आयोजित आयुर्वेद पर्व और प्रदर्शनी के उद्घाटन अवसर पर संबोधित कर रहे थे."

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि औषधियों के माध्यम से सिद्धि प्राप्त की जा सकती है और औषधि ही आयुर्वेद का मार्ग है. यह आयुर्वेद महासम्मेलन इस मार्ग का आधुनिक संदर्भ में अन्वेषण करके समाज के समक्ष रखने में संकोच न करे. उन्होंने कहा कि आयुर्वेद के लिए हमारी सरकार ने एक बहुत बड़ा कार्यक्रम शुरू किया है.

उन्होंने कहा, "मैं समझता हूं कि आयुर्वेद के लिए जो कार्य वर्तमान सरकार प्रदेश में कर रही है, वह प्रधानमंत्री मोदी की प्रेरणा से ही संभव हुआ है."

योगी ने कहा कि प्रदेश में 100 स्थानों पर वेलनेस सेंटर का काम चल रहा है. अगर प्रत्येक वेलनेस सेंटर में आयुर्वेद के चिकित्सक जिम्मेदारी लेकर कार्य करें तो बहुत अच्छे परिणाम आ सकते हैं.

उन्होंने कहा कि देश में आयुष मंत्रालय बनने के बाद तमाम नई संभावनाएं बनी हैं. देश में मेडिकल टूरिज्म की जो आधारशिला बनी वह आयुर्वेद की वजह से बनी थी. योग के साथ आयुर्वेद का साथ ही इसे आगे बढ़ा सकता है.

योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड व देश के कई अन्य हिस्सों में आयुर्वेद को लेकर अपार संभावनाएं हैं. किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत करने में आयुर्वेद महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर सकता है. हर्बल गार्डन से वे अपनी आय कई गुना बढ़ा सकते हैं. इसके लिए ठोस कार्ययोजना आज तक नहीं बनी. ऐसी कार्ययोजना बनाई जाए जिससे किसान की आय तो बढ़े ही आम आदमी का विश्वास आयुर्वेद पर मजबूत हो. कार्यक्रम में मौजूद केंद्रीय आयुष मंत्री श्रीपद यशो नाइक ने आयुर्वेद विश्वविद्यालय के लिए 10 करोड़ रुपये देने की घोषणा की.

समरोह में केंद्रीय आयुष विभाग मंत्री श्रीपद यशो नाईक, औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना, एमएसएमई मंत्री सत्यदेव पचौरी, आयुष मंत्री धर्मपाल सैनी, सांसद डॉ. मुरली मनोहर जोशी मौजूद रहे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ओखला मंडी और JNU-IIT के बीच बनेंगे नए FOB, मिलेगी सुरक्षित क्रॉसिंग
ओखला मंडी और JNU-IIT के बीच बनेंगे नए FOB, मिलेगी सुरक्षित क्रॉसिंग
तेजस्वी यादव के राजभवन मार्च पर मंत्री श्रवण कुमार बोले- जनता ने नकारा
तेजस्वी यादव के राजभवन मार्च पर मंत्री श्रवण कुमार बोले- जनता ने नकारा
दिल्ली में सफाईकर्मी को चाकू से गोदा, जांच में जुटी पुलिस
दिल्ली में सफाईकर्मी को चाकू से गोदा, जांच में जुटी पुलिस
राजस्थान चतुर्थ श्रेणी भर्ती में MBC कोटे पर उठे सवाल, जांच की मांग
राजस्थान चतुर्थ श्रेणी भर्ती में MBC कोटे पर उठे सवाल, जांच की मांग

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
बारिश के कारण रद्द हुआ पहला टेस्ट, तो बिगड़ जाएगा WTC फाइनल का पूरा समीकरण!
बारिश के कारण रद्द हुआ पहला टेस्ट, तो बिगड़ जाएगा WTC फाइनल का पूरा समीकरण!
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
How To Get Rid Of Ants In Kitchen: चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
Indicator Rules: इंडिकेटर नहीं, हाथ के इशारा से मोड़ते हैं बाइक? ये कितना बड़ा अपराध
इंडिकेटर नहीं, हाथ के इशारा से मोड़ते हैं बाइक? ये कितना बड़ा अपराध
Embed widget