एक्सप्लोरर

भीषण गर्मी में ट्रेन के पंखे खराब थे, पानी नहीं था, गई महिला की जान

चिलचिलाती गर्मी में रेल के कोच में पानी खत्म हो गया, पंखे खराब हो गए, 12 घंटे लेट ट्रेन ने आखिरकार वृद्धा की जान ले ली. उनका दम घुट रहा था, गर्मी से हाल बेहाल था. उन्होंने कई बार परिजनों को इस बारे में बताया भी लेकिन कोई कुछ ना कर सका.

झांसी: चिलचिलाती गर्मी में रेल के कोच में पानी खत्म हो गया, पंखे खराब हो गए, 12 घंटे लेट ट्रेन ने आखिरकार वृद्धा की जान ले ली. उनका दम घुट रहा था, गर्मी से हाल बेहाल था. उन्होंने कई बार परिजनों को इस बारे में बताया भी लेकिन कोई कुछ ना कर सका.

दरभंगा से अहमदाबाद जा रही 19166 साबरमती एक्सप्रेस को गुरुवार सुबह के पांच बजे के आसपास झांसी पहुंचना था, लेकिन यह शाम के पांच बजे के आसपास पहुंची. बलिया निवासी मुसाफिर दिनेश शाह ने बताया कि वह एस-12 में यात्रा कर रहे थे.

सपा-बसपा के गठबंधन की काट ढूंढने कानपुर पहुंचे संघ प्रमुख मोहन भागवत

उसी कोच में बलिया की ही रहने वाली रिश्तेदार मानकी देवी भी सफर कर रही थीं. उनका टिकट कन्फर्म नहीं था. रिश्तेदार होने के नाते वह उन्हें अपने कोच में ही लेकर सफर कर रहा था. दिनेश शाह ने रेलवे को झांसी स्टेशन से काफी पूर्व सूचित किया था कि मानकी देवी का दम घुट रहा है.

उन्होंने बताया था कि मानकी देवी की हालत बिगड़ रही है. झांसी स्टेशन पर गाड़ी पहुंची मगर पीड़ित को किसी डॉक्टर ने अटैन्ड नहीं किया. जबकि रेलवे हॉस्पिटल से ऐसे हालात में डॉक्टर भेजे जाते हैं. ललितपुर पहुंचने से पहले ही 65 साल की बुजुर्ग मानकी देवी की तड़प तड़प कर मौत हो गई.

2012 से ही छुट्टे घूम रहे हैं कुत्ते, अब सरकार कार्रवाई कर रही है: चेतन चौहान

ललितपुर सरकारी अस्पताल में शव को विच्छेदन के लिए भेजा गया. जहां पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण अज्ञात आया है. विसरा सुरक्षित रख लिया गया है.

मानकी देवी के दूर के रिश्तेदार दिनेश शाह ने बताया कि पंखे 7 घंटे से बंद थे. ट्रेन बहुत देरी से चल रही थी. कोच में पानी की सप्लाई बंद थी. मानकी देवी उसे बार-बार दम घुटने की बात कर रही थीं. अधिक गर्मी के कारण उनकी मौत हो गई. उन्होंने कहा कि यदि झांसी में उनका उपचार हो जाता तो वह बच जातीं.

योगी सरकार को राहत, टीचर्स की भर्ती प्रक्रिया पर रोक से हाईकोर्ट का इंकार

जीआरपी उपनिरीक्षक शफक्कत हुसैन ने बताया कि बीती शाम 7 बजे उन्हें सूचित किया गया कि एक लावारिस शव साबरमती एक्सप्रेस में पड़ा है. शव को कब्जे में लेकर विच्छेदन हेतु भेज दिया है. शव की शिनाख्त मानकी देवी पत्नी शिववचन निवासी ग्राम जीराबस्ती थाना शिवपुरा जिला बलिया के रूप में हुई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संगरूर में CM के गांव की तरफ कर्मचारियों का मार्च, वाटर कैनन का इस्तेमाल
संगरूर में CM के गांव की तरफ कर्मचारियों का मार्च, वाटर कैनन का इस्तेमाल
मुजफ्फरनगर में मदरसे पर बुलडोजर एक्शन, अवैध निर्माण ध्वस्त
मुजफ्फरनगर में मदरसे पर बुलडोजर एक्शन, अवैध निर्माण ध्वस्त
रक्षाबंधन से पहले 'बहनों' को CM योगी का बड़ा तोहफा, दीं ये बड़ीं सौगातें
रक्षाबंधन से पहले 'बहनों' को CM योगी का बड़ा तोहफा, दीं ये बड़ीं सौगातें
छतरपुर: महिला ने किया इनकार तो सनकी आशिक ने बच्चों को किया किडनैप, कुएं में मिले शव
छतरपुर: महिला ने किया इनकार तो सनकी आशिक ने बच्चों को किया किडनैप, कुएं में मिले शव

वीडियोज

खाकी वर्दी पर अटैक की LIVE पिक्चर !
कूड़े के ढेर में भीषण आग, चारों तरफ धुएं का घना गुबार
2027 की तैयारी या आरक्षण का दांव? क्यों गरमाई सियासत!
Gen-Z की आधी आबादी पर सबकी नजर! 2029 का बड़ा समीकरण
Gen-Z को लुभाने की सियासत? युवाओं के मुद्दों पर विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म, 'पेद्दी'-'द राजा साब' का तोड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
Embed widget