एक्सप्लोरर

राम मंदिर के लिए पूरे देश को खड़े होने की जरूरत है: RSS

मोहन भागवत ने विश्व हिंदू परिषद की धर्म सभा में कहा, "हमें लड़ने की जरूरत नहीं है, लेकिन दृढ़ होने की जरूरत है. हमें ऐसा माहौल बनाना होगा कि सरकार को अब मंदिर बनाना चाहिए. हमें अब सरकार से इसके लिए कानून बनाने की मांग करनी है.

नागपुर: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने रविवार को कहा कि अयोध्या में राम मंदिर बनाने के लिए हिंदुओं को हिंसा करने की जरूरत नहीं है, लेकिन उन्हें दृढ़ होना चाहिए कि सरकार इसके लिए कानून बनाए. मोहन भागवत ने विश्व हिंदू परिषद की धर्म सभा में कहा, "हमें लड़ने की जरूरत नहीं है, लेकिन दृढ़ होने की जरूरत है. हमें ऐसा माहौल बनाना होगा कि सरकार को अब मंदिर बनाना चाहिए. हमें अब सरकार से इसके लिए कानून बनाने की मांग करनी है. हमें सरकार पर दवाब बनाने की जरूरत है." उन्होंने कहा, "अगर एक सरकार मंदिर बनाना चाहती है और नहीं बना पा रही है तो जनता के दवाब से उसे शक्ति मिलती है. मंदिर के लिए पूरे देश को खड़े होने की जरूरत है." उन्होंने कहा कि राम मंदिर के निर्माण का राजनीति से कोई संबंध नहीं है. उन्होंने कहा, "इसका राजनीति से कोई संबंध नहीं है. हमें एक भव्य राम मंदिर की जरूरत है. यह बिल्कुल वैसे बनना चाहिए जैसा हमने सोचा है. यह उन्हीं हाथों से बनना चाहिए जिन्होंने इसे 80 के दशक में बनाने का प्रयास किया था. इसके लिए हमें पूरे समाज को जुटाना होगा." उन्होंने कहा, "दुनिया में हर जगह ऐसा ही है. कानून को इसे समझने की जरूरत है, वहीं समाज कानून का सम्मान करता है." उन्होंने कहा, "सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि राम मंदिर का निर्माण उसकी प्राथमिकता नहीं है. अदालत ने 2010 में निर्णय किया था कि भगवान राम का जन्म वहां हुआ था. यह उनका स्थान है. तब एक उम्मीद जागी थी कि राम मंदिर का निर्माण होगा. लेकिन मामला एक नई पीठ के पास चला गया जिसने इसे फिर आगे बढ़ा दिया."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अराजकता रोको-लोकतंत्र अपनाओ', चुनाव आयोग के समर्थन में ABVP ने खोला मोर्चा
'अराजकता रोको-लोकतंत्र अपनाओ', चुनाव आयोग के समर्थन में ABVP ने खोला मोर्चा
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव का बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव का बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
CM मोहन यादव का ऐलान, दिवाली से पहले चंबल में होगा औद्योगिक सम्मेलन
CM मोहन यादव का ऐलान, दिवाली से पहले चंबल में होगा औद्योगिक सम्मेलन
प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! थाने में शिकायत, CM सम्राट से जुड़ा है मामला
प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! थाने में शिकायत, CM सम्राट से जुड़ा है मामला

वीडियोज

SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
Embed widget