एक्सप्लोरर

मेरे नाम की जो भी हैसियत है, पीएम मोदी और सीएम योगी के लिए है: अमर सिंह

अमर सिंह ने कहा, 'मैं बीजेपी में शामिल होने के लिए कोई प्रयास नहीं कर रहा हूं. मैं मोदी जी को पसंद करता हूं और उनके समर्थन में खड़ा हूं. इससे पहले विधानसभा चुनाव के दौरान भी मैंने बीजेपी का खुलकर समर्थन किया था लेकिन बीजेपी में शामिल नहीं हुआ था. यह मेरे हाथ में नहीं है कि मैं बीजेपी में जाऊं या नहीं जाऊं.'

लखनऊ: बीजेपी में शामिल होने के बारे में अभी पत्ते नहीं खोल रहे एसपी के पूर्व नेता एवं राज्यसभा सांसद अमर सिंह ने कहा कि राजनीति में उनकी जो भी हैसियत है, वह पीएम नरेन्द्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ के लिए है.

सिंह ने कहा, 'मैं (बीजेपी में शामिल होने के लिए) कोई प्रयास नहीं कर रहा हूं. मैं मोदी जी को पसंद करता हूं और उनके समर्थन में खडा हूं. इससे पहले विधानसभा चुनाव के दौरान भी मैंने बीजेपी का खुलकर समर्थन किया था लेकिन बीजेपी में शामिल नहीं हुआ था. यह मेरे हाथ में नहीं है कि मैं बीजेपी में जाऊं या नहीं जाऊं.' सिंह ने कहा, 'मैं अमर सिंह हूं और मेरे नाम की जो भी हैसियत है, वह योगी और मोदी के लिए है न कि बुआ (बीएसपी सुप्रीमो मायावती) और बबुआ (एसपी मुखिया अखिलेश यादव) के लिए.’’ वह बीजेपी में शामिल होने की संभावना के बारे में पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे.

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रमुख ओम प्रकाश राजभर से कथित बातचीत और आजमगढ़ से राजभर की पार्टी से चुनाव लड़ने की संभावना के बारे में पूछने पर सिंह ने कहा, 'मेरी राजभर से ऐसी कोई बात नहीं हुई. मेरा (राज्यसभा सांसद का) चार वर्ष का कार्यकाल रह गया है. मैं किसी एक क्षेत्र से संलग्न नहीं होना चाहता हूं. मैं पूरे उत्तर प्रदेश का भ्रमण करना चाहता हूं और अगर संभव हो तो पूरे देश का.’’ सिंह ने टेलीफोन पर दिए साक्षात्कार में कहा, 'मैं कोई बड़ा नेता नहीं हूं लेकिन देश में मेरी कुछ पहचान है. अगर मैं इसका उपयोग कर सकता हूं तो वह मोदी जी के समर्थन में होगा.’’ उन्होंने हाल ही में प्रदेश के राजनीतिक हलकों में उस समय सुगबुगाहट पैदा कर दी, जब वह ‘ग्राउण्ड ब्रेकिंग सेरेमनी’ में शामिल हुए और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के नामचीन उद्योगपतियों के बीच अमर सिंह के नाम का उल्लेख किया.

सेरेमनी के ही दिन शाम को सिंह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाए जाने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए थे.

सिंह 23 जुलाई को योगी से मिले थे. उसके बाद राजनीतिक हलकों में अटकलें लगाई जाने लगीं कि वह बीजेपी में शामिल हो सकते हैं.

आधिकारिक सूत्रों ने बैठक की पुष्टि की लेकिन तत्काल यह पता नहीं चल सका कि बैठक में बात क्या हुई.

सिंह ने हाल ही में कहा था, ‘‘बीजेपी बड़ी राजनीतिक पार्टी है. मैं यह नहीं कहूंगा कि मौका मिलने पर मैं बीजेपी में शामिल नहीं होउंगा लेकिन मुझे मौका कौन दे रहा है. मैंने कोई आग्रह भी नहीं किया है.'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JPSC केस: सोरेन सरकार के फैसले के खिलाफ HC में याचिका, कल सुनवाई
JPSC केस: सोरेन सरकार के फैसले के खिलाफ HC में याचिका, कल सुनवाई
जयपुर: प्रेमी संग मिलकर जूस में जहर देकर पति की हत्या, 12 दिनों बाद दोनों गिरफ्तार
जयपुर: प्रेमी संग मिलकर जूस में जहर देकर पति की हत्या, 12 दिनों बाद दोनों गिरफ्तार
'चवन्नी से अठन्नी फिर रुपये बनाया', अखिलेश के बाद इस नेता का जयंत चौधरी पर तंज
'चवन्नी से अठन्नी फिर रुपये बनाया', अखिलेश के बाद इस नेता का जयंत चौधरी पर तंज
बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे का क्या होगा रूट? इन जिलों को फायदा
बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे का क्या होगा रूट? इन जिलों को फायदा

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
Box Office: 6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget