एक्सप्लोरर

अखिलेश के आरोपों पर बोले योगी आदित्यनाथ- हमने जो वादे किए हैं उसे पूरा करेंगे

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने झूठे वादे करने के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आरोप पर कहा कि हमने जो वादे किए हैं, उन्हें पूरा करेंगे और सरकार इस दिशा में लगातार प्रयास कर रही है.

योगी ने एक प्राइवेट चैनल के दौरान कहा, ‘‘हां, हमने उत्तर प्रदेश की जनता से वादे किए हैं. हम उन्हें पूरा करेंगे. सरकार इस दिशा में लगातार प्रयास कर रही है और प्रदेश की जनता ने भी भरोसा व्यक्त किया है. उन्होंने कहा कि इतना बडा जनादेश मिलने के साथ ही जनता की हमसे बड़ी अपेक्षाएं हैं और हम उन्हें पूरा करेंगे.

योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार की मदद से हमने राज्य के विकास का रोडमैप बनाया है जो प्रदेश का चहुंमुखी विकास सुनिश्चित करेगा. उन्होंने कहा कि राज्य में अब कोई विपक्ष नहीं रह गया है. समाजवादी पार्टी अंतर्कलह में व्यस्त है और बीएसपी लगभग खत्म हो चुकी है. साल 2019 में राज्य की जनता बीजेपी को पहले के मुकाबले और अधिक समर्थन देगी.

योगी ने कहा कि जब महिला सशक्तीकरण की बात होती है तो चाहे कोई धर्म हो, हमें तीन तलाक जैसे मुददों को लेकर चिन्ता जाहिर करनी चाहिए. मैं उन सभी मुसलमान महिलाओं का धन्यवाद करना चाहूंगा जिन्होंने इसके खिलाफ अपनी आवाज उठाई और लड़ाई को नए स्तर तक ले गईं. गोरक्षकों के मुददे पर योगी ने कहा कि कानून से उपर कोई नहीं है और गोरक्षा के नाम पर कानून हाथ में लेने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. अगर मवेशियों की तस्करी हो रही है तो लोगों को स्थानीय पुलिस को खबर करनी चाहिए.

इसी कार्यक्रम में योगी के सत्र से पहले समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि बीजेपी के लोग हमेशा कहते थे कि एसपी सरकार पांच मुख्यमंत्री चला रहे हैं..लेकिन अब बीजेपी सरकार में पांच मुख्यमंत्री हैं. लोगों को अपने बैंक खातों में 15 लाख रुपये की भी इंतजार है. कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और दिनेश शर्मा, स्वास्थ्य मंत्री सिद्घार्थनाथ सिंह और उर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा भी उपस्थित थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सवाल का जवाब नहीं दे सके, अब लगा रहे हैं आरोप, गोविंद देव गिरि ने एबीपी न्यूज़ के रिपोर्टर पर किया गलत दावा
सवाल का जवाब नहीं दे सके, अब लगा रहे हैं आरोप, गोविंद ने एबीपी न्यूज़ के रिपोर्टर पर किया गलत दावा
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर बोले- BJP के अहंकार को तोड़ें, कह दी बड़ी बात, 'हर मतदाता को…'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर बोले- BJP के अहंकार को तोड़ें, कह दी बड़ी बात, 'हर मतदाता को…'
दिल्ली के इन इलाकों में सिगरेट, गुटखा बैन, बेचने वालों की अब खैर नहीं, हाईकोर्ट ने लगाई रोक
दिल्ली के इन इलाकों में सिगरेट, गुटखा बैन, बेचने वालों की अब खैर नहीं, हाईकोर्ट ने लगाई रोक
टिहरी: सुरकंडा देवी कद्दूखाल में भूस्खलन की डरावनी तस्वीर, चंद सेकंड में मकान और होटल जमींदोज
टिहरी: सुरकंडा देवी कद्दूखाल में भूस्खलन की डरावनी तस्वीर, चंद सेकंड में मकान और होटल जमींदोज

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Rain Today LIVE Updates: महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 की मौत, दिल्ली-NCR के लिए मानसूनी बारिश बनी आफत
LIVE: महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 की मौत, दिल्ली-NCR के लिए मानसूनी बारिश बनी आफत
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर बोले- BJP के अहंकार को तोड़ें, कह दी बड़ी बात, 'हर मतदाता को…'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर बोले- BJP के अहंकार को तोड़ें, कह दी बड़ी बात, 'हर मतदाता को…'
IND Vs ZIM T20 Series 2026: IPL 2026 के चार मैच में 0 विकेट, जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम में किया गया शामिल, कौन है ये गेंदबाज?
IPL 2026 के चार मैच में 0 विकेट, जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम में किया गया शामिल, कौन है ये गेंदबाज?
Peddi Worldwide Closing Collection: 'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
Explained: अमेरिकी चुनाव 2028 की तस्वीर साफ! मार्को रूबियो को पछाड़कर ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, 7 बड़े संकेत
अमेरिकी चुनाव की तस्वीर साफ! ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, कैसे मार्को रूबियो को पछाड़ा?
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
Video: 'पैर नकली लेकिन भक्ति सच्ची' कृत्रिम पैरों से महिला ने पूरी की अमरनाथ यात्रा- वीडियो वायरल
'पैर नकली लेकिन भक्ति सच्ची' कृत्रिम पैरों से महिला ने पूरी की अमरनाथ यात्रा- वीडियो वायरल
Embed widget