वर्षा से बढ़ना शुरू हुआ यूपी की नदियों का जलस्तर, राप्ती और घाघरा खतरे के निशान पर पहुंचीं
यूपी की सभी नदियों में जलस्तर बढ़ना शुरु हो गया है क्योंकि लगातार बारिश हो रही है. कुछ नदियां तो खबरे के निशान तक पहुंच गई हैं जबकि कुछ का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटों के दौरान हुई वर्षा से प्रमुख नदियों का जलस्तर बढ़ना शुरू हो गया है. केन्द्रीय जल आयोग की गुरूवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक कानपुर, डलमऊ (रायबरेली), फाफामऊ, प्रयागराज, मिर्जापुर, वाराणसी, गाजीपुर और बलिया में गंगा का जलस्तर जबकि कालागढ (बिजनौर), मुरादाबाद और बरेली में रामगंगा का जलस्तर बढ़ रहा है.
बागपत, औरैया, कालपी (जालौन), बांदा और प्रयागराज में यमुना जबकि सीतापुर, सुल्तानपुर और जौनपुर में गोमती का जलस्तर बढ रहा है. पलियाकलां (लखीमपुर) में शारदा नदी खतरे के निशान पर बह रही है जबकि एल्गिन ब्रिज (बाराबंकी), अयोध्या और बलिया में घाघरा खतरे के निशान पर पहुंच चुकी है.
बलरामपुर में राप्ती नदी खतरे के निशान पर पहुंच गयी है जबकि सिद्धार्थनगर और गोरखपुर में इसका जलस्तर बढ रहा है.
बुधवार को बलिया में 140.2 एमएम, बांदा में 143, जौनपुर में 220, लखनऊ में 186, रायबरेली में 175 और गोण्डा में 183 एमएम वर्षा रिकार्ड की गयी. मौसम विभाग ने प्रदेश में अगले 24 घंटे के दौरान भारी बारिश का अनुमान लगाया है.
हज यात्रियों की मुश्किलें दूर करेगा मोबाइल एप, छोटी से छोटी जानकारी भी मिलेगी
यूपी के बांदा में हुए दो सड़क हादसे: 7 गायों की मौत, नहर में पलटी बारात की बस
यूपी: बुलंदशहर में 2 रोडवेज बसों की टक्कर में 3 की मौत, 24 से अधिक घायल
Source: IOCL

























