एक्सप्लोरर

शाहजहांपुर मामला: पीड़िता ने सबूत के तौर पर 43 वीडियो की एक पेनड्राइव एसआईटी को सौंपी

स्वामी चिन्मयानंद पर रेप के आरोप लगाने वाली छात्रा ने एसआईटी को एक पेन ड्राईव सौंपी है. उसका आरोप है कि स्वामी चिन्मयानंद ने एक अन्य छात्रा का भी शोषण किया.

शाहजहांपुर: चिन्मयानंद पर बलात्कार का आरोप लगाने वाली छात्रा ने साक्ष्य के तौर पर शुक्रवार देर शाम विशेष जांच दल (एसआईटी) को एक पेनड्राइव सौंपा जिसमें 40 से ज्यादा वीडियो हैं. पीड़िता ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री पर आरोप लगाया है कि वह सिर्फ उसका ही नहीं बल्कि एक अन्य छात्रा का भी यौन शोषण करते थे.

वहीं चिन्मयानंद के अधिवक्ता ने सफाई देते हुये कहा कि मसाज/मालिश कराना कोई अपराध नहीं है. एसआईटी ने शुक्रवार देर शाम तक पीड़ित छात्रा के साथ चिन्मयानंद के आवास पर पूछताछ की. वहां भारी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात हैं. टीम ने छात्रा की मां को पूछताछ के लिए शनिवार को बुलाया है.

पीड़िता ने बताया कि एसआईटी जब शुक्रवार को चिन्मयानंद के शयनकक्ष की जांच करने गई थी, उस समय वह उनके साथ थी. चिन्मयानंद का शयनकक्ष पूरी तरह बदल दिया गया है, पूरे कमरे में नया पेंट कराने के साथ ही कमरे को नया लुक दे दिया गया है.

छात्रा ने बताया कि चिन्मयानंद के कमरे से महत्वपूर्ण साक्ष्य हटा दिए गए हैं. लेकिन फॉरेंसिक टीम कमरे से मालिश का तेल रखने वाली दो कटोरियां, चिन्मयानंद का तौलिया, मंजन तथा साबुन आदि सील करके ले गई है.

टीम के सवालों के जवाब में पीड़ित छात्रा ने बताया कि चिन्मयानंद बीए एलएलबी की एक छात्रा का भी यौन शोषण कर रहे थे. उसने कहा,"छात्रा ने मुझे कई बार अपनी परेशानी बतायी थी."

पीड़िता के अनुसार एसआईटी ने चिन्मयानंद के शयनकक्ष की तलाशी के दौरान ही पीड़िता और उसके पिता से कहा था इस मामले से जड़े जो भी साक्ष्य उनके पास हैं, उसे वे लोग शुक्रवार रात नौ बजे तक टीम को सौंप दें. इसपर पीड़िता ने शुक्रवार देर रात पुलिस लाइन स्थित एसआईटी कार्यालय पहुंचकर साक्ष्य उन्हें सौंपे.

साक्ष्यों में पीड़िता ने एक 64 जीबी की पेनड्राइव दी है जिसमें 40 से ज्यादा वीडियो हैं. पीड़िता ने बताया कि दिल्ली के लोधी कॉलोनी स्थित थाने में उसके हाथ से लिखी 12 पन्नों की शिकायत दी थी. इसके संबंध में एसआईटी ने शुक्रवार को चिन्मयानंद के आवास पर उसका बयान लिया.

छात्रा का कहना है कि एलएलएम में उसके दाखिले के बाद चिन्मयानंद ने अपने गुंडों की मदद से उसे बुलवाया. वे लोग उसे ऊपर के कमरे में छोड़ कर चले गए, इसके बाद चिन्मयानंद ने हमें नहाते हुए हमारा वीडियो दिखाया. उसके बाद से वह एक साल तक हमारा शारीरिक शोषण और बलात्कार करता रहा. उसका कहना है कि एसआईटी को वह वीडियो बरामद करना चाहिए.

वहीं दूसरी ओर चिन्मयानंद के अधिवक्ता ओम सिंह का कहना है कि वीडियो में लड़की मालिश करती हुई दिख रही है. लड़की से मालिश कराना कोई अपराध तो नहीं है, तमाम स्पा केन्द्रों में लड़कियां ही मालिश करती हैं. वीडियो में ऐसा बिल्कुल नहीं लग रहा है कि कोई दबाव में आकर कुछ कर रहा है.

गौरतलब है कि पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री चिन्मयानंद पर उन्हीं के कॉलेज में पढ़ने वाली एक कानून की छात्रा ने 24 अगस्त को एक वीडियो वायरल करके यौन शोषण का आरोप लगाया. इस संबंध में स्वत: संज्ञान लेते हुए उत्तर प्रदेश सरकार को एसआईटी के गठन का आदेश दिया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Moradabad News: 'मुझे मत ढूंढ़ना' मैसेज भेजकर प्रेमी जोड़े ने रामगंगा नदी में लगाई छलांग, दोनों की तलाश जारी
मुरादाबाद: 'मुझे मत ढूंढ़ना' मैसेज भेजकर प्रेमी जोड़े ने रामगंगा नदी में लगाई छलांग, दोनों की तलाश जारी
Basti News: बस्ती में खून का रिश्ता हुआ शर्मसार, दो सगी बेटियों से रेप के आरोप में पिता गिरफ्तार
बस्ती में खून का रिश्ता हुआ शर्मसार, दो सगी बेटियों से रेप के आरोप में पिता गिरफ्तार
Aligarh News: अलीगढ़ में चला YEIDA का बुलडोजर, 300 करोड़ की सरकारी जमीन से अवैध कॉलोनियां ध्वस्त
अलीगढ़ में चला YEIDA का बुलडोजर, 300 करोड़ की सरकारी जमीन से अवैध कॉलोनियां ध्वस्त

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Thief Viral Video: गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
Embed widget