एक्सप्लोरर

राम मंदिर के लिए वीएचपी ने किया विजय श्री महामंत्र का जाप, कुंभ में हुआ था फैसला

विश्व हिन्दू परिषद चैत्र नवरात्र के पहले दिन विजयश्री महामंत्र के जाप का आयोजन कर रही है. अयोध्या में राम मंदिर के लिए इस आयोजन को किया जा रहा है.

प्रयागराज: अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण की राह में आने वाली बाधाओं के दूर होने की कामना के लिए विश्व हिन्दू परिषद आज चैत्र नवरात्र के पहले दिन समूचे देश में सवा लाख जगहों पर विजयश्री महामंत्र के जाप का आयोजन कर रही है. यह आयोजन प्रयागराज में इसी साल हुए कुंभ मेले की धर्म संसद में लिए गए फैसले के तहत हो रहा है.

प्रयागराज में विजयश्री महामंत्र का आयोजन संगम किनारे स्थित सीताराम मंदिर समेत एक सौ एक जगहों पर हुआ. यहां के कार्यक्रमों में वीएचपी कार्यकर्ताओं और साधू संतों के साथ ही बड़ी संख्या में राम भक्त भी शामिल हुए.

वीएचपी कार्यकर्ताओं का मानना है कि विजयश्री महामंत्र के जाप से राम मंदिर निर्माण की सारी बाधाएं दूर होंगी और अयोध्या में जल्द ही रामलला के मंदिर का निर्माण शुरू हो सकेगा. लोकसभा चुनावों की गहमागहमी के बीच हो रहे वीएचपी के इस आयोजन को सियासी नफे -नुकसान के नजरिये से भी देखा जा रहा है.

प्रयागराज के कुंभ मेले में वीएचपी ने इकतीस जनवरी और एक फरवरी को दो दिनों की धर्म संसद का आयोजन किया था. इस धर्म संसद में संघ प्रमुख मोहन भागवत की मौजूदगी में जहां राम मंदिर मुद्दे को लोकसभा चुनाव तक टालने का फैसला लिया गया, वहीं छह अप्रैल को नवरात्र के पहले दिन देश भर में सवा लाख जगहों पर विजय श्री महामंत्र के जाप का भी फैसला किया गया था.

इसी के तहत आज प्रयागराज में भी एक सौ एक जगहों पर राम नाम का जप किया गया. नवसंवत्सर और चैत्र नवरात्र के पहले दिन आज डेढ़ घंटे तक सर्व सिद्धि योग बन रहा है. वीएचपी से जुड़े लोगों का मानना है कि सर्व सिद्धि योग में श्री राम नाम जप करने से मंदिर निर्माण में आने वाली सभी बाधायें दूर होंगी और मंदिर के निर्माण का मार्ग भी प्रशस्त होगा. वीएचपी इससे पहले साल 1992 और 2002 में भी राम नाम जप का सामूहिक आयोजन कर चुकी है.

डिंपल और अखिलेश ने कन्नौज में नामांकन से पहले किया रोड शो, बच्चे भी साथ नजर आए

आगरा: ताजमहल में शाहजहां के उर्स के दौरान नारेबाजी पर पुलिस ने मामला दर्ज किया

प्रधानमंत्री अपने पांच सालों के कार्यकाल की एक उपलब्धि तक नहीं बता सकते- प्रियंका गांधी

योग में सूर्य नमस्कार नहीं कर सकते तो चंद्र नमस्कार करो- उप राष्ट्रपति

आतंकियों को छोड़ने की गलत परंपरा बीजेपी सरकारों की है, बीएसपी की नहीं- मायावती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी MLC चुनाव की मतगणना, रुझानों में कौन आगे कौन पीछे?
Live: यूपी MLC चुनाव की मतगणना, रुझानों में कौन आगे कौन पीछे?
राहुल गांधी की रैली से नाराज दिल्ली के व्यापारी! दोबारा चिट्ठी लिख बोले- लोकेशन बदल दें
राहुल गांधी की रैली से नाराज दिल्ली के व्यापारी! दोबारा चिट्ठी लिख बोले- लोकेशन बदल दें
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बेगूसराय में दिव्यांग नाबालिग से दुष्कर्म, ग्रामीणों ने दो आरोपियों को पकड़ा
बेगूसराय में दिव्यांग नाबालिग से दुष्कर्म, ग्रामीणों ने दो आरोपियों को पकड़ा

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
राहुल गांधी की रैली से नाराज दिल्ली के व्यापारी! दोबारा चिट्ठी लिख बोले- लोकेशन बदल दें
राहुल गांधी की रैली से नाराज दिल्ली के व्यापारी! दोबारा चिट्ठी लिख बोले- लोकेशन बदल दें
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget