एक्सप्लोरर

जानिए- अपने सांसद नरेंद्र मोदी को कितना चाहती है वाराणसी लोकसभा क्षेत्र की जनता

लोकसभा चुनाव में मिली जीत के बाद वाराणसी के सांसद नरेंद्र मोदी आज अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे. इस दौरान उन्होंने विश्वनाथ मंदिर में पूजा अर्चना की. उन्होंने भगवान शिव को बेल पत्र और कमल पुष्प की माला अर्पित की.

वाराणसी: लोकसभा चुनाव में मिली जीत के बाद वाराणसी के सांसद नरेंद्र मोदी आज अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे. इस दौरान उन्होंने विश्वनाथ मंदिर में पूजा अर्चना की. उन्होंने भगवान शिव को बेल पत्र और कमल पुष्प की माला अर्पित की.

इस मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी भी उनके साथ मौजूद रहे. मोदी ने भगवान शिव की पूजा अर्चना करने के बाद मंदिर परिसर से बाहर निरीक्षण भी किया. इसके पहले प्रधानमंत्री पुलिस लाइन से चौकाघाट, तेलियाबाग, लहुराबीर, मैदागिन, बांसफाटक से होते हुए काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे.

काशी के लोगों ने अपने नेता के स्वागत में सड़कों के किनारे खड़े होकर उनका स्वागत किया. मोदी ने काशी विश्वनाथ मंदिर जाते समय लोगों का अभिवादन किया. मोदी के दौरे को लेकर काशीवासियों में जबरदस्त उत्साह है. मोदी के आगमन को लेकर कई जगहों पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. इसके अलावा सुरक्षा-व्यवस्थाभी चाक चौबंद रखी गई है.

वाराणसी की जनता से पीएम मोदी को मिला प्यार

2019 में वाराणसी में कुल 1060476 वोट (57.81%) डाले गए जिनमें से 674664 वोट बीजेपी उम्मीदवार नरेंद्र मोदी को मिले. गठबंधन की प्रत्याशी शालिनी यादव को 195159 वोट मिले जबकि कांग्रेस के उम्मीदवार अजय राय को 152548 वोट मिले.

2014 में नरेंद्र मोदी को 581022 वोट मिले थे जबकि आम आदमी पार्टी के अरविंद केजरीवाल को 209238 वोट मिले. कांग्रेस के अजय राय को 75614 और बीएसपी के विजय प्रकाश को 60579 वोट मिले.

2014 की तुलना में 2019 में मोदी को 93642 वोट अधिक मिले. यानि साफ है कि पीएम मोदी के बतौर सांसद किए गए कामों पर वाराणसी की जनता ने मुहर लगा दी.

हर बार उनसे मिलने उमड़ आती है जनता

नरेंद्र मोदी, वाराणसी से सांसद बनने के बाद 20 बार वाराणसी आए, 4 बार वे काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे और महादेव के दर्शन किए, 4 बार वे गंगा आरती में शामिल हुए और 4 बार वे विदेशी मेहमानों के साथ वाराणसी पहुंचे.

हर बार उनको देखने, उनसे मिलने के लिए वाराणसी की जनता खिंची चली आती है. मोदी भी जहां तक संभव हो सकता है उन्हें निराश नहीं करते. उनके रोड शो के दौरान जो जनसमूह उमड़ता है उससे साफ हो जाता है कि जनता का उनके प्रति बेहद अनुराग है.

मुस्लिम इलाकों में भी भरपूर प्यार

वाराणसी के मुस्लिम इलाकों से जब पीएम मोदी का काफिला गुजरता है वहां को मुस्लिम लोग भी फूलों की बरसात कर उनका स्वागत करते हैं. पिछले दिनों जब उन्होंने वाराणसी में रोड शो किया था तब भी ऐसा ही देखने को मिला था. बुजुर्ग मुस्लिम सुबह से ही घरों के बाहर चारपाई, कुर्सी आदि डाल कर बैठ गए थे ताकि अपने पसंदीदा नेता का स्वागत कर पाएं. इस दौरान मदनपुरा इलाके में मुख्तार नाम के शख्स ने पीएम मोदी को शॉल देने की इच्छा जताई, पीएम मोदी ने काफिले को रोका और शॉल को ओढा.

वाराणसी सीट का इतिहास

अब तक हुए 16 लोकसभा चुनावों में कांग्रेस सात बार, बीजेपी छह बार, जनता दल एक बार, सीपीएम एक बार और भारतीय लोकदल ने एक बार जीत दर्ज की है. सपा और बसपा इस सीट पर खाता भी नही खोल सके हैं.

विधानसभा की स्थिति

वाराणसी लोकसभा सीट में विधानसभा की 5 सीटें- रोहनिया, वाराणसी उत्तर, वाराणसी दक्षिण, वाराणसी कैंट और सेवापुरी आती हैं. 2017 में पांच में से चार सीटों पर बीजेपी और एक सीट सेवापुरी पर बीजेपी की सहयोगी अपना दल ने जीत दर्ज की थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोंडाः पूर्व MLA लल्ला भैया के बेटे की बढ़ीं मुश्किलें, दो मामलों में केस दर्ज
गोंडाः पूर्व MLA लल्ला भैया के बेटे की बढ़ीं मुश्किलें, दो मामलों में केस दर्ज
दिल्ली-वाराणसी रूट पर अब चलेगी स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस, कब से शुरू?
दिल्ली-वाराणसी रूट पर अब चलेगी स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस, कब से शुरू?
दिल्ली: MCD में AAP और बीजेपी पार्षदों के बीच हंगामा, मेयर क्या बोले?
दिल्ली: MCD में AAP और बीजेपी पार्षदों के बीच हंगामा, मेयर क्या बोले?
शिमला: पूर्व SSP संजीव कुमार गांधी पर केस, सरकारी फंड से गड़बड़ी का आरोप
शिमला: पूर्व SSP संजीव कुमार गांधी पर केस, सरकारी फंड से गड़बड़ी का आरोप

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जानवरों में पाया जाने वाला वायरस पहली बार इंसान में मिला, हुई मौत, WHO चीफ ने किया अलर्ट
जानवरों में पाया जाने वाला वायरस पहली बार इंसान में मिला, हुई मौत, WHO चीफ ने किया अलर्ट
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
Embed widget