एक्सप्लोरर

काशी विश्वनाथ मंदिर के पास मकान तोड़ने के मामले की जांच करेंगे डिस्ट्रिक्ट जज

अदालत ने सख्त लहजे में कहा है कि कोर्ट से कोई आदेश हुए बिना अब मकान न गिराया जाए. अगर आगे ऐसा होता है तो संबंधित अफसरों को अदालत की अवमानना की कार्यवाही का सामना करना पड़ेगा.

इलाहाबाद: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अदालत की रोक के बावजूद बनारस में काशी विश्वनाथ मंदिर के पास स्थित एक मकान के ऊपरी हिस्से को गिराए जाने की कार्रवाई किये जाने पर कोर्ट में तलब किये गए कमिश्नर, डीएम, एसएसपी, मंदिर के सीईओ व अन्य पुलिस अफसरों को जमकर फटकार लगाई और उन्हें ध्वस्तीकरण की कार्रवाई फ़ौरन रोकने के निर्देश दिए. अदालत ने सख्त लहजे में कहा है कि कोर्ट से कोई आदेश हुए बिना अब मकान न गिराया जाए. अगर आगे ऐसा होता है तो संबंधित अफसरों को अदालत की अवमानना की कार्यवाही का सामना करना पड़ेगा.

नए घर में शिफ्ट हुए मुलायम सिंह, पूजा-पाठ के बाद किया गृह प्रवेश, देखिए तस्वीरें

कोर्ट ने डीएम योगेश्वर राम मिश्र व याची मुन्नी तिवारी के हलफनामे में सामने आए फर्क को दूर करने के लिए वाराणसी के डिस्ट्रिक्ट जज को निरीक्षण रिपोर्ट पेश करने का आदेश दिया है. कोर्ट ने उनसे तीन जुलाई तक रिपोर्ट पेश करने को कहा है. इस याचिका पर अगली सुनवाई अब नौ जुलाई को होगी. यह आदेश जस्टिस जे.जे. मुनीर की सिंगल बेंच ने श्रीमती मुन्नी तिवारी की अवमानना याचिका पर सुनवाई के बाद दिया है. अदालत ने बृहस्पतिवार को तलब सभी अफसरों की अगली सुनवाई पर हाजिरी माफ कर दी है.

तस्वीरें: पीएम मोदी का फिटनेस चैलेंज कुबूल कर यूपी के पुलिस अधिकारियों ने दिखाया 'दम'

गौरतलब है कि वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर के आसपास के कई मकानों को यूपी सरकार ने मंदिर के सुंदरीकरण व जनसुविधाएं बढ़ाने के लिए खरीद लिया है. इन दिनों इन मकानों के ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की जा रही है. इन मकानों में बरसों से रह रहे किराएदारों, दुकानदारों ने हाईकोर्ट की शरण ली. कोर्ट ने याचिका पर जवाब मांगते हुए एक मई को यथास्थिति बनाये रखने का आदेश दिया था. इसके बावजूद मंदिर प्रशासन ने याची की दूकान के ऊपर एक कम्पनी की आफिस ढहा दी. जिससे याची की दूकान की छत टूट गयी और मलबा दुकान के अंदर गिर गया.

चार शहरों के लिए इलाहाबाद से शुरू हुई हवाई सेवाएं, टिकट के दाम भी हैं बहुत कम

जिस पर अवमानना याचिका दाखिल कर एक दर्जन अधिकारियों को दण्डित करने की मांग की. कोर्ट ने इस पर वाराणसी के कमिश्नर दीपक अग्रवाल, डीएम योगेश्वर राम मिश्र, एसएसपी आर के भरद्वाज, मंदिर के सीईओ विशाल सिंह, एएसपी ज्ञानवापी शैलेंद्रराय, सीओ नेहा तिवारी, एसएचओ चौक राहुल शुक्ल समेत कई लोगों को तलब करते हुए कोर्ट में हाजिर होने का निर्देश दिया. बृहस्पतिवार को सभी कोर्ट में हाजिर हुए. कोर्ट ने नाराज़गी जताते हुए अफसरों को जमकर फटकार लगाई और कहा कि अदालत के आदेश की अवहेलना करने वाला जेल भी जा सकता है.

विश्लेषण: कांग्रेस के इफ्तार से क्यों गायब रही समाजवादी पार्टी? जानिए दोनों के बीच चल क्या रहा है

डीएम योगेश्वर राम ने कोर्ट को बताया कि तेरह जून को वह खुद मौके पर गए थे. उन्होंने देखा कि ध्वस्तीकरण नहीं हो रहा है. इस पर याची मुन्नी तिवारी ने मकान का हिस्सा गिराए जाने की फोटो दिखाई. हाईकोर्ट ने डिस्ट्रिक्ट जज को हकीकत का पता लगाकर तीन जुलाई तक रिपोर्ट दाखिल करने को कहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

साहिल लोचब की मां बोली- 'अगर राहुल गांधी न होते तो...'
साहिल लोचब की मां बोली- 'अगर राहुल गांधी न होते तो...'
अखिलेश यादव का तंज, 'बदहाली भरा कानपुर आज, यहां हर पद पर भाजपा'
अखिलेश यादव का तंज, 'बदहाली भरा कानपुर आज, यहां हर पद पर भाजपा'
पटना आंदोलन: धरनास्थल पहुंचे तेजस्वी, बोले- 'सुन लीजिए शिक्षा मंत्री जी, जो…'
पटना आंदोलन: धरनास्थल पहुंचे तेजस्वी, बोले- 'सुन लीजिए शिक्षा मंत्री जी, जो…'
देहरादून: सास-बहू की जोड़ी की अलग पहचान, हुनर से बनीं आत्मनिर्भर
देहरादून: सास-बहू की जोड़ी की अलग पहचान, हुनर से बनीं आत्मनिर्भर

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget