एक्सप्लोरर

यूपी: मुश्किल में योगी के कैबिनेट मंत्री, हाईकोर्ट ने जारी किया नोटिस

इलाहाबाद: यूपी की योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री एसपी सिंह बघेल अपने जाति प्रमाण पत्र को लेकर मुश्किल में घिरते नजर आ रहे हैं. आरोप है कि पिछड़े वर्ग के बघेल ने खुद को अनुसूचित जाति का बताकर टुंडला की रिजर्व सीट से चुनाव लड़ा और जीत हासिल की.

बघेल के निर्वाचन को इलाहाबाद हाईकोर्ट में चुनौती

बघेल कुछ दिनों पहले तक बीजेपी ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी थे. बघेल के निर्वाचन को अब इलाहाबाद हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है और उनका निर्वाचन रद्द कर टुंडला सीट पर नये सिरे से चुनाव कराए जाने और बघेल के खिलाफ कार्रवाई किये जाने की मांग की गई है.

टुंडला सीट से बीएसपी के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले राकेश बाबू की चुनाव अर्जी पर सुनवाई करते हुए इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एसपी सिंह बघेल को नोटिस जारी किया है और उन्हें जवाब देने के लिए छह हफ़्तों का वक्त दिया है. अदालत इस मामले में अब अठारह अगस्त को सुनवाई करेगी.

BJP के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रहे हैं बघेल

गौरतलब है कि बीजेपी से तीन बार सांसद रहे यूपी के औरैया जिले के रहने वाले एसपी सिंह बघेल कुछ समय पहले तक राष्ट्रीय राजनीति में थे. पिछले साल नवम्बर महीने तक वह बीजेपी के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रहे हैं.

पिछले साल तक खुद को पिछड़ा वर्ग का बताने वाले एसपी सिंह बघेल ने कुछ महीने पहले खुद को धनगर जाति का बताते हुए आगरा से शेड्यूल कास्ट का सर्टिफिकेट लिया और इस साल हुए विधानसभा चुनाव में फिरोजाबाद जिले की टूंडला रिजर्व सीट से चुनाव लड़कर जीत दर्ज की.

खुद को बघेल बताकर पिछड़े वर्ग की राजनीति करते थे बघेल

आरोप है कि एससी के लिए रिजर्व सीट से चुनाव लड़ने के लिए ही बघेल ने खुद को धनगर जाति का बताया, जबकि इससे पहले वह खुद को बघेल यानी गडरिया जाति का बताकर पिछड़े वर्ग की राजनीति करते थे.

जस्टिस वीके शुक्ल की बेंच ने इस मामले में सुनवाई के बाद कैबिनेट मंत्री एसपी सिंह बघेल को नोटिस जारी किया है और उन्हें छह हफ्ते में जवाब देने को कहा है. एसपी सिंह बघेल यूपी की योगी सरकार में पशुधन, लघु सिंचाई व मत्स्य विभाग के कैबिनेट मंत्री है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ऊधमसिंह नगर में युवक के साथ कुकर्म, फिर निकला जुलूस, 4 पर केस
ऊधमसिंह नगर में युवक के साथ कुकर्म, फिर निकला जुलूस, 4 पर केस
DUSU चुनाव से पहले DU की बड़ी चेतावनी, अगर की ये गलती तो रद्द होगा नामांकन
DUSU चुनाव से पहले DU की बड़ी चेतावनी, अगर की ये गलती तो रद्द होगा नामांकन
अखिलेश बोले- भाजपाइयों छोड़ो खाना, बचाओ थाना, शेयर किया Video
अखिलेश बोले- भाजपाइयों छोड़ो खाना, बचाओ थाना, शेयर किया Video
UP Election 2027: इमरान मसूद के घर गंगोह में कांग्रेस का बुरा हाल, 2022 में जीती थी BJP, क्या हैं 2027 के समीकरण?
इमरान मसूद के घर गंगोह में कांग्रेस का बुरा हाल, 2022 में जीती थी BJP, क्या हैं 2027 के समीकरण?

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले- 'फांसी पर चढ़ा दो या जेल भेज दो, मैं...'
वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले, 'फांसी पर चढ़ा दो...2 ही छंद गाऊंगा'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
Embed widget