एक्सप्लोरर

सहारनपुर: महाराणा प्रताप जयंती के जुलूस को लेकर हिंसक बवाल, गोली लगने से एक की मौत

सहारनपुर: यूपी का सहारनपुर एक बार फिर सुलग रहा है. महाराणा प्रताप जयंती के मौके पर आज सहारनपुर में निकाली गई शोभा यात्रा को लेकर दो पक्षों में टकराव हो गया. देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि आगजनी और बवाल शुरु हो गया. जुलूस को लेकर शुरु हए हिंसक बवाल में गोली लगने से एक युवक की मौत हो गई. मामले की गंभीरता को देखते हुए आस-पास के जिलों से पुलिस बुलाई गई है.

जला दिए गए दर्जनों घर और गाड़ियां

उत्तर प्रदेश का सहारनपुर आज एक बार फिर जल उठा. दर्जनों घर जला दिए गए हैं. इतना ही नहीं इस हिंसक बवाल में 10-12 दुपहिया गाड़ियां भी जलकर खाक हो गयी हैं. तांडव का आलम ये था कि न सिर्फ एक पक्ष के साथ मारपीट की गई. बल्कि उनके 20-22 घरों और बिटौडों को आग के हवाले कर दिया. मामला सहारनपुर के बड़गांव थाना के शब्बीरपुर गांव का है.

क्यों हुआ बवाल ?

सहारनपुर के शब्बीरपुर गांव के पड़ोसी गांव सिमलना में महाराणा प्रताप की मूर्ति स्थापना का कार्यक्रम था. सभी गांव से एक बिरादरी के लोग उस कार्यक्रम में जा रहे थे. शब्बीरपुर गांव से भी लोग डीजे बजाकर कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे. इस जुलूस का विरोध एक पक्ष के लोगों ने किया और पथराव शुरु कर दिया. इस पथवार में एक लड़का घायल हो गया. इसके बाद इन लोगों ने कार्यक्रम स्थल पर फ़ोन कर दिया. सूचना मिलते ही कार्यक्रम स्थल से सैकड़ों की संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंच गए और फिर ये तांडव मचाया.

सहारनपुर: महाराणा प्रताप जयंती के जुलूस को लेकर हिंसक बवाल, गोली लगने से एक की मौत

हाल ही में हिंसा के बाद छावनी बन गया था सहारनपुर

आपको बता दें कि हाल ही में बिना इजाजत जुलूस निकालने पर हुए बवाल के बाद सहारनपुर शहर छावनी बन गया था. आबंडेकर के नाम पर ये जुलूस बीजेपी सांसद ने बिना इजाजत के निकाला था. जुलूस में पत्थरबाजी होने के बाद इसने सांप्रदायिक हिंसा का रूप ले लिया. जिसके बाद सहारनपुर में जमकर बवाल हुआ था और पूरा शहर रात भर पुलिस के पहरे में रहा था.

सांप्रदायिक तौर पर बेहद संवेदनशील माना जाता है सहारनपुर

सहारनपुर के हंगामे में पुलिसकर्मियों समेत कई लोग घायल हुए हैं. फिलहाल इलाके में भारी संख्या में सुरक्षाबल तैनात है. सहारनपुर को सांप्रदायिक तौर पर बेहद संवेदनशील माना जाता है. साल 2014 में भी यहां दो गुटों के झगड़े ने दंगे का रूप ले लिया था. फिलहाल कल के हंगामे के बाद पूरे शहर में तनाव बना हुआ है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र: डॉक्टरों की हड़ताल पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, तुरंत काम पर लौटने का आदेश
महाराष्ट्र: डॉक्टरों की हड़ताल पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, तुरंत काम पर लौटने का आदेश
नेपाल की बारिश से बिहार में बढ़ा बाढ़ का खतरा, कोसी उफान पर, बैराज के 33 गेट खुले
नेपाल की बारिश से बिहार में बढ़ा बाढ़ का खतरा, कोसी उफान पर, बैराज के 33 गेट खुले
Ranchi Students Protest: अनशन में छिपकर खा रहे खाना? जयराम महतो ने दिया ऐसा जवाब
रांची: अनशन में छिपकर खा रहे खाना? जयराम महतो ने दिया ऐसा जवाब
Ranchi Students Protest: सरकार से वार्ता से पहले छात्रों का मास्टर प्लान, रखीं ये शर्तें
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से वार्ता से पहले छात्रों का मास्टर प्लान, रखीं ये शर्तें

वीडियोज

Bollywood News: आवारापन 2 ट्रेलर में इमरान हाशमी का शिवम पंडित अवतार, बदले की शुरुआत (06.08.26)
गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी कैबिनेट का अहम फैसला, असम में दूसरे बड़े फॉर लेन प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी
मोदी कैबिनेट का अहम फैसला, असम में दूसरे बड़े फॉर लेन प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी
लुधियाना: कांग्रेस के कार्यक्रम में बवाल, चन्नी समर्थकों ने लगाए 'बघेल Go Back' के नारे
लुधियाना: कांग्रेस के कार्यक्रम में बवाल, चन्नी समर्थकों ने लगाए 'बघेल Go Back' के नारे
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील से SC का इनकार, क्या बोले प्रशांत भूषण
लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील से SC का इनकार, क्या बोले प्रशांत भूषण
अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की मौत, डिवाइडर से टकराई कार
अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की मौत, डिवाइडर से टकराई कार
Embed widget