एक्सप्लोरर

यूपी: विधान परिषद चुनाव की सरगर्मी तेज, बीजेपी में चेहरों की तलाश

उत्तर प्रदेश में हाल ही में संपन्न हुए राज्यसभा चुनाव में एक अतिरिक्त सीट पर मिली जीत से भारतीय जनता पार्टी का खेमा उत्साहित है. बीजेपी के सूत्र बता रहे हैं कि यूपी में भाजपा के सहयोगी दलों को भी विधान परिषद में जगह मिल सकती है.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में हाल ही में संपन्न हुए राज्यसभा चुनाव में एक अतिरिक्त सीट पर मिली जीत से भारतीय जनता पार्टी का खेमा उत्साहित है. बीजेपी के सूत्र बता रहे हैं कि यूपी में बीजेपी के सहयोगी दलों को भी विधान परिषद में जगह मिल सकती है. सपा-बसपा के एक-एक सदस्य के जीतने की उम्मीद है. विधान परिषद चुनाव के लिए बीजेपी को 11 चेहरों का चुनाव करना है. उनमें चार की तस्वीर तो पहले ही साफ हो चुकी है. इनमें से दो वर्तमान मंत्री मोहसिन रजा और महेंद्र सिंह हैं.

इसके अलावा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए अपनी सीट छोड़ने वाले सपा नेता यशवंत सिंह का नाम भी लगभग तय माना जा रहा है. इसके अलावा एक-एक सीट अपना दल और भारतीय सुहेलदेव पार्टी को मिल सकती है.

भारतीय सुहेलदेव पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने पिछले दिनों बीजेपी के खिलाफ बगावत का झंडा बुलंद कर दिया था. सरकार का एक वर्ष पूरा होने के दिन ही उन्होंने सरकार के खिलाफ हल्ला बोल दिया था.

बीजेपी सूत्रों की मानें तो ओमप्रकाश राजभर ने दबाव की राजनीति की थी, ताकि इसका लाभ विधान परिषद चुनाव में उठाया जा सके. पार्टी के खिलाफ लगातार बोल रहे राजभर को तब अमित शाह ने दिल्ली बुलाकर मना लिया था, और राजभर मान भी गए थे. अटकलें हैं कि विधान परिषद की एक सीट उनके बेटे को दी जा सकती है.

इसके अलावा बीजेपी के एक अन्य सहयोगी, अपना दल की अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल भी अपने पति आशीष सिंह को विधान परिषद का सदस्य बनाने में लगी हुई हैं. सूत्र बताते हैं कि आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा उनकी मांग पर विचार कर सकती है.

बीजेपी के सूत्र बताते हैं कि जिस तरह से पिछले कुछ दिनों से दलितों को लेकर मायावती का रुख आक्रामक हुआ है, उसके बाद यूपी से एक दलित चेहरे को भी विधान परिषद की 11 सीटों में चुना जा सकता है. इसके लिए विद्यासागर सोनकर के नाम की चर्चा चल रही है. विद्यासागर सोनकर हालांकि राज्यसभा सदस्य भी रह चुके हैं.

बीजेपी के एक पदाधिकारी ने बताया कि इन नामों के अलावा भी प्रदेश कार्यालय के प्रभारी भारी दीक्षित, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रमापति शास्त्री एवं गृहमंत्री राजनाथ सिंह के चहेते सुधांशु त्रिवेदी को भी पार्टी विधान परिषद भेज सकती है.

उल्लेखनीय है कि यूपी में विधान परिषद की 13 सीटों के लिए सोमवार से नामांकन शुरू होंगे. मतदान 26 अप्रैल को होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SIR विवाद के बीच, इस राज्य में BJP के लिए खुशखबरी, बड़ी जीत हासिल
SIR विवाद के बीच, इस राज्य में BJP के लिए खुशखबरी, बड़ी जीत हासिल
महाराष्ट्र: रायगढ़ में निर्माणाधीन ढांचा गिरा, 8 मजदूर घायल, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
महाराष्ट्र: रायगढ़ में निर्माणाधीन ढांचा गिरा, 8 मजदूर घायल, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
'मानसिक संतुलन खो चुके राहुल गांधी...', इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन पर बोले रवि किशन
'मानसिक संतुलन खो चुके राहुल गांधी...', इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन पर बोले रवि किशन
JNU यौन शोषण केस: कांग्रेस सांसद के सस्पेंशन की मांग, राष्ट्रपति से मिलेंगी BJP MP
JNU यौन शोषण केस: कांग्रेस सांसद के सस्पेंशन की मांग, राष्ट्रपति से मिलेंगी BJP MP

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
अमृतसर, लुधियाना, जालंधर समेत इन जिलों में बिगड़ेगा AAP, Congress, BJP का गणित! क्यों?
अमृतसर, लुधियाना, जालंधर समेत इन जिलों में बिगड़ेगा AAP, Congress, BJP का गणित! क्यों?
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
महंगी शराब, Adult Toy और विदेशी ब्रांड की सिगरेट, श्रद्धा दुबे की लाइफस्टाइल पर उठे सवाल
महंगी शराब, Adult Toy और विदेशी ब्रांड की सिगरेट, श्रद्धा दुबे की लाइफस्टाइल पर उठे सवाल
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
रबी की बुवाई से पहले किसान करें ये काम, बचेगा पानी और घटेगा खर्च
रबी की बुवाई से पहले किसान करें ये काम, बचेगा पानी और घटेगा खर्च
Embed widget