एक्सप्लोरर

राम मंदिर की नींव रखे बिना यूपी की सत्ता का सपना छोड़ दे BJP: शिवसेना

लखनऊ: बाबरी विध्वंस की 24वीं वर्षगांठ को यूपी की राजधानी लखनऊ में मंगलवार को शिवसैनिकों ने शौर्य दिवस के रूप में मनाया और 6 दिसंबर को मारे गए कारसेवकों की आत्मा की शांति के लिए हवन-पूजन किया.

कारसेवकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना

शिवसेना महानगर प्रमुख अभिषेक अग्निहोत्री के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने संपर्क कार्यालय, ठाकुरगंज चौराहे से लेकर हजरतगंज स्थित दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर तक वाहन रैली निकाली. फिर हनुमान मंदिर पर हवन-पूजन कर अयोध्या में शहीद हुए कारसेवकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की.

इस मौके पर महानगर प्रमुख अभिषेक अग्निहोत्री ने कहा कि बीजेपी राम-मंदिर के निर्माण की नींव रखे बिना केंद्र और यूपी की सत्ता में आने का सपना छोड़ दे, क्योंकि राम-मंदिर हिन्दुस्तान के करोड़ों अनन्य राम भक्तों की धार्मिक भावना व प्रतिष्ठा से जुड़ा मामला है.

यूपी चुनाव में 200 से अधिक सीटों पर लड़ने की तैयारी

उन्होंने कहा कि शिवसेना इस बार यूपी चुनाव में 200 से अधिक सीटों पर लड़ने की तैयारी कर चुकी है. यदि आगामी सरकार में शिवसेना की भागीदारी रहती है, तो वह मंदिर के निर्माण के लिए पूर्णत: वचनबद्ध है.

उन्होंने केंद्र सरकार को नसीहत देते हुए कहा कि अल्पसंख्यकों की दुहाई देते हुए बहुसंख्यक हिंदुओं की भावना से सरकार को खिलवाड़ करने से परहेज करना चाहिए. जनता ने पूर्ण बहुमत की सरकार दी है. बीजेपी रिटर्न गिफ्ट के रूप में उसे भव्य राम मंदिर निर्माण दे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रहीं गंगा घाटों की छटा
एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रहीं गंगा घाटों की छटा
राहुल गांधी की विदेश यात्रा के सवाल पर संजय सिंह बोले, 'हम लोगों को तो...'
राहुल गांधी की विदेश यात्रा के सवाल पर संजय सिंह बोले, 'हम लोगों को तो...'
पटना रावण दहन: 4 बजे तक पहुंच जाएं गांधी मैदान, किस गेट से होगी एंट्री?
पटना रावण दहन: 4 बजे तक पहुंच जाएं गांधी मैदान, किस गेट से होगी एंट्री?
अब क्राइम ब्रांच करेगी सौरव-आशुतोष के मामले की जांच, केस ट्रांसफर
अब क्राइम ब्रांच करेगी सौरव-आशुतोष के मामले की जांच, केस ट्रांसफर

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget