एक्सप्लोरर

असली सेनापति वही जो रणनीति का खुलासा न होने दे: शिवपाल सिंह यादव

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव यूपी की सियासत में एक बड़ा नाम है. वह यूपी में दोबारा पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने का दावा तो करते हैं, लेकिन पार्टी के भीतर मचे घमासान को लेकर उनका दो टूक कहना है कि कुछ लोग अपना स्वार्थ सिद्ध करने के लिए आकाओं के कान भरते रहते हैं. वह कहते हैं, "सफल सेनापति वही होता है जो अपनी रणनीति का खुलासा न होने दे और ऐसे लोगों से पार्टी को बचाए रखे."

एसपी के कद्दावर नेता ने एक इंटरव्यू में पार्टी और परिवार के भीतर मचे घमासान को लेकर हर मुद्दे पर खुले दिल से बात की और सभी सवालों के बेबाकी से जवाब दिए.

सवाल : आपने कड़ी मेहनत से पार्टी को खड़ा किया है और एसपी प्रमुख मुलायम सिंह यादव के संघर्षो के साथी रहे हैं, लेकिन जब आपके अपने ही आप पर सवाल खड़े करते हैं तो बुरा नहीं लगता?

जवाब : मुझे किसी के प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं है. हां, सत्ता मिलने पर तमाम तरह के लोग जुड़ते हैं, जिनमें कुछ अच्छे होते हैं और कुछ बुरे. कोई कुछ भी कहता रहे, इससे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता. हमें तो चलते जाना है और अपनी मंजिल तय करनी है.

सवाल : पार्टी की रजत जयंती समारोह के दौरान आपने खुद ही कहा था कि चाहे जितना अपमान हो जाए, लेकिन जरूरत पड़ी तो आप अखिलेश के लिए जान भी दे सकते हैं. शिवपाल जैसे नेता को अपमान सहने की जरूरत क्या है?

जवाब : मैंने कहा न! सत्ता के साथ तमाम लोग जुड़ते हैं. कुछ लोग अपना स्वार्थ सिद्ध करने के लिए अपने आकाओं के कान भरते रहते हैं. लेकिन सभी को इस तरह के लोगों से सावधान रहने की जरूरत है.

सवाल : आप संगठन में हमेशा ही महिलाओं, युवाओं की भागीदारी की बात करते हैं. आपकी पार्टी विधानसभा चुनाव में कितने प्रतिशत युवाओं व महिलाओं को टिकट देगी?

जवाब : सभी की उचित मात्रा में भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी.

सवाल : आप कई मौकों पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के काम की तारीफ करते रहते हैं, लेकिन जब सरकार ने इतना अच्छा काम किया है तो फिर कौमी एकता दल को साथ लेने की क्या जरूरत थी?

जवाब : लोग अगर साथ जुड़ते हैं तो इसमें बुराई क्या है?

सवाल : क्या पार्टी के भीतर अभी भी सबकुछ ठीक नहीं है?

जवाब : ठीक कब नहीं था? समाजवादी परिवार हमेशा एक था, एक है और एक रहेगा.

सवाल : पार्टी के भीतर जो संघर्ष छिड़ा है, उसमें आप खुद को कहां पाते हैं?

जवाब : पार्टी में कोई संघर्ष नहीं है, सबकी अपनी-अपनी जिम्मेदारी तय है.

सवाल : पार्टी के भीतर की खेमेबंदी से एसपी कार्यकर्ता कैसे सामंजस्य बैठाएंगे?

जवाब : अरे भाई, कोई खेमेबंदी नहीं है.. फिर सामंजस्य बैठाने का सवाल ही कहां उठता है.

सवाल : युवा ब्रिगेड का आरोप है कि उन पर एकतरफा कार्रवाई की गई. उनकी वापसी कब तक होगी?

जवाब : अनुशासन सभी के लिए समान है. वापसी का फैसला नेताजी को ही करना है.

सवाल : मंत्रिमंडल में अब तक आपकी वापसी नहीं हुई है. इसको लेकर क्या कहेंगे? क्या अधिकारी अब आपकी नहीं सुनते?

जवाब : अब चुनाव में समय ही कितना बचा है. सरकार में रहकर संगठन का काम प्रभावित होता है और मजबूत संगठन ही सरकार के कामों को लेकर जनता के बीच जाता है. इसीलिए इस समय मेरी प्राथमिकता अगली सरकार बनाना है. सरकार में रहते हुए मैंने अपने विभागों के माध्यम से विकास के काफी काम किए हैं. यह भी किसी से छिपा नहीं है.

सवाल : गुटों में बंटी एसपी को नया प्रदेश अध्यक्ष एकजुट कैसे कर पाएगा?

जवाब : आपको क्यों लगता है कि पार्टी में गुटबाजी है. मुझे तो कहीं दिखाई नहीं देती.

सवाल : एसपी के जो युवा नेता आपसे आंख मिलाने की हिम्मत नहीं करते थे, आज वही आपके खिलाफ आवाज उठा रहे हैं.

जवाब : यह सब मीडिया की देन है. पार्टी स्तर पर ऐसा कुछ नहीं है.

सवाल : विधानसभा चुनाव काफी नजदीक है, सभी पार्टियां अपनी तैयारी में जुटी हैं. आपकी क्या तैयारी है?

जवाब : मैंने बताया न कि पार्टी में सभी की अपनी-अपनी जिम्मेदारी तय है. एक सफल सेनानायक वही है जो अपनी तैयारियों व रणनीति का खुलासा न होने दे.

सवाल : एसपी के भीतर मची कलह के बाद यूपी के मुसलमानों का एसपी से मोहभंग हो गया है. इस समीकरण को आप कैसे ठीक करेंगे?

जवाब : पार्टी के अंदर कभी कोई कलह नहीं थी. यह सब आप लोगों की ही देन है. समाजवादी परिवार एक था, एक है और एक रहेगा. नेताजी ने हमेशा ही मुसलमानों की बेहतरी के लिए काम किया है और आगे भी करते रहेंगे. एसपी सरकार में ही मुसलमानों का भला हो सकता है. प्रदेश और देश का मुसलमान यह अच्छी तरह जानता है.

सवाल : गाजीपुर की रैली से मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दूरी क्यों बनाई? क्या इसकी वजह कौमी एकता दल का साथ होना है?

जवाब : देखिए, पार्टी ने सभी की जिम्मेदारी तय की है. प्रदेश बड़ा है. किसी सभा में नेताजी होंगे तो किसी में अखिलेश और किसी में मैं खुद रहूंगा. मीडिया तो हर बात में मसाला ढूंढ़ती रहती है.

सवाल : बीएसपी प्रमुख मायावती कहती हैं कि विधानसभा चुनाव में उनकी सीधी लड़ाई बीजेपी के साथ है. आपका मुकाबला किसके साथ है?

जवाब : उनके पास कहने को कुछ नहीं है. जनता हमारे कामों को देखते हुए हमें फिर सरकार बनाने का मौका देगी.

सवाल : एसपी नोटबंदी का विरोध कर रही है, लेकिन ममता की रैली में अखिलेश यादव शामिल नहीं हुए, क्यों?

जवाब : मुख्यमंत्री के पास बहुत काम होते हैं. समय नहीं निकाल पाए होंगे.

सवाल : नोटबंदी के बाद देश में जो राजनीतिक हालात उभरकर सामने आए हैं, उसमें आप कैसे सामंजस्य बैठाएंगे?

जवाब : हमारी पार्टी कभी कालेधन के खिलाफ नहीं है. लेकिन जिस तरह अचानक बिना सोचे-समझे और तैयारी के इसे लागू किया गया, इससे सारे देश की जनता परेशान है. प्रधानमंत्री की इस योजना से मजदूर, किसान, गरीब और व्यापारी सभी लोग अपना काम छोड़कर लाइन में लगे हुए हैं, फिर भी किसी को अपना पैसा नसीब नहीं हो रहा है. लाइन में खड़े-खड़े बुजुर्ग लोग मर रहे हैं.

सवाल : नोटबंदी का यूपी की क्षेत्रीय पार्टियों पर कितना असर पड़ेगा? क्या इससे चुनाव में धनबल के इस्तेमाल पर रोक लगेगी?

जवाब : नोटबंदी से पूरा देश प्रभावित हो रहा है. हमारी पार्टी के पास कोई कालाधन नहीं है. इसीलिए हमारी पार्टी को इससे कोई नुकसान नहीं होगा.

शिवपाल सिंह यादव ने साल 1988 में अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत की थी. 1988 से 1991 और फिर 1993 में इटावा जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष चुने गए. साल 1995 से लेकर 1996 तक वह इटावा के जिला पंचायत अध्यक्ष भी रहे. उन्होंने 1994 में उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक के अध्यक्ष का दायित्व भी संभाला. 1996 में हुए उत्तर प्रदेश विधानसभा के चुनाव में वह इटावा की जसवंतनगर सीट से विधानसभा चुनाव लड़े और ऐतिहासिक मतों से जीते. बीएसपी सरकार के समक्ष नेता विरोधी दल की जिम्मेदारी भी वह संभाल चुके हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

753.13 करोड़ रुपये खर्च कर गंगा पर पुल बनाएगी योगी सरकार, कानपुर समेत इन इलाकों को मिलेगा लाभ
753.13 करोड़ रुपये खर्च कर गंगा पर पुल बनाएगी योगी सरकार, कानपुर समेत इन इलाकों को मिलेगा लाभ
यूपी में जमीन के मुकदमों में आएगी भारी कमी! योगी सरकार कानून में जोड़ेगी नई धाराएं, रजिस्ट्री नियमों में होंगे बदलाव
यूपी में जमीन के मुकदमों में आएगी भारी कमी! योगी सरकार कानून में जोड़ेगी नई धाराएं, रजिस्ट्री नियमों में होंगे बदलाव
Delhi News: दिल्ली में प्रॉपर्टी टैक्स की रिकॉर्ड तोड़ वसूली, MCD ने किया 2950 करोड़ का आंकड़ा पार
दिल्ली में प्रॉपर्टी टैक्स की रिकॉर्ड तोड़ वसूली, MCD ने किया 2950 करोड़ का आंकड़ा पार
महाराष्ट्र: पत्नी को 3 बार जहर देने में नाकाम हुआ शिक्षक, एक लाख रुपये की सुपारी देकर करवाई हत्या! 
महाराष्ट्र: पत्नी को 3 बार जहर देने में नाकाम हुआ शिक्षक, एक लाख रुपये की सुपारी देकर करवाई हत्या! 

वीडियोज

Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP
Global Oil Crisis: भारत में गैस की किल्लत का असली सच ! | Gas Crisis In India | Israel Iran War
Global Oil Crisis: जंग की आग में स्वाहा हुई पाकिस्तानी Economy! | Pakistan | Israel Iran War | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Iran War: लंबी चली ईरान से जंग तो क्या होगा ट्रंप का एंडगेम, भारत पर कितना असर?
लंबी चली ईरान से जंग तो क्या होगा ट्रंप का एंडगेम, भारत पर कितना असर?
मुंबई की महिला कर्मचारियों को अब मिलेगी सुविधा, डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार ने किया यह खास ऐलान
मुंबई की महिला कर्मचारियों को अब मिलेगी सुविधा, डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार ने किया यह खास ऐलान
US On India: ईरान से जंग के बीच अमेरिका ने क्यों दी भारत को रूसी तेल खरीदने की छूट, व्हाइट हाउस ने किया खुलासा
ईरान से जंग के बीच अमेरिका ने क्यों दी भारत को रूसी तेल खरीदने की छूट, व्हाइट हाउस ने किया खुलासा
कीर्ति आजाद के बाद संजय मांजरेकर ने किया विवादित पोस्ट, टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया को मिली जीत पर ये क्या कह दिया
कीर्ति आजाद के बाद संजय मांजरेकर ने किया विवादित पोस्ट, टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया को मिली जीत पर ये क्या कह दिया
Thaai Kizhavi BO Day 12: मामूली बजट, ना कोई बड़ा स्टार, फिर भी इस फिल्म ने हिला डाला बॉक्स ऑफिस, छप्परफाड़ है 12 दिनों की कमाई
मामूली बजट, ना कोई बड़ा स्टार, फिर भी इस फिल्म ने 12 दिनों में लूट लिया बॉक्स ऑफिस
खामेनेई अपने बेटे को नहीं बनाना चाहते थे ईरान का सुप्रीम लीडर, मगर क्यों? वसीयत को लेकर बड़ा दावा
खामेनेई अपने बेटे को नहीं बनाना चाहते थे ईरान का सुप्रीम लीडर, मगर क्यों? वसीयत को लेकर बड़ा दावा
क्या पायलट भी मारते हैं हवाई जहाज के शीशे पर कपड़ा, जानिए कैसे साफ होता है प्लेन का कांच?
क्या पायलट भी मारते हैं हवाई जहाज के शीशे पर कपड़ा, जानिए कैसे साफ होता है प्लेन का कांच?
Jaya Kishori Traditional Look: अनारकली पहन फूल-सी खिली-खिली नजर आईं जया किशोरी, दिल जीत लेंगी ये तस्वीरें
अनारकली पहन फूल-सी खिली-खिली नजर आईं जया किशोरी, दिल जीत लेंगी ये तस्वीरें
Embed widget