एक्सप्लोरर

यूपी चुनाव से ठीक पहले RLD को लगा झटका: BJP में शामिल हुए विधायक दल के नेता दलवीर सिंह

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय लोकदल को करारा झटका देते हुए उसके विधानमंडल दल के नेता दलवीर सिंह आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गये. बीजेपी के प्रान्तीय अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य की उपस्थिति में अलीगढ़ के बरौली से आरएलडी विधायक दलवीर सिंह अपने समर्थकों के साथ बीजेपी में शामिल हो गये. इसे विधानसभा चुनाव से पहले आरएलडी के लिये करारा झटका माना जा रहा है.

बड़ी संख्या में BJP में शामिल हुए दूसरी पार्टियों के नेता इसके अलावा इलाहाबाद के करछना से बीएसपी के पूर्व विधायक आनंद कुमार उर्फ कलेक्टर पांडेय, कांग्रेस नेता धीरेन्द्र सिंह, एसपी के पूर्व प्रदेश सचिव दशरथ सोनकर, रूदौली से बीएसपी के पूर्व प्रत्याशी सर्वजीत सिंह तथा लखनऊ के सरोजनीनगर पूर्व निर्दलीय प्रत्याशी रूद्रदमन सिंह उर्फ बब्लू सिंह बीजेपी में शामिल हुए. बड़ी संख्या में ब्लॉक प्रमुख, पूर्व ब्लॉक प्रमुख, पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान एवं विभिन्न दलों के पदाधिकारी भी बीजेपी का हिस्सा बने. मौर्य ने पार्टी में शामिल हुए सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए कहा कि बीजेपी परिवार का विस्तार निरन्तर हो रहा है और पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत हासिल करेगी. उन्होंने मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से सवाल किया कि उन्होंने अपने पिता मुलायम सिंह यादव को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से हटाने के लिये जिन विधायकों, सांसदों और पदाधिकारियों से जबरिया हलफनामा लिया है, वे कितनी जमीनों पर अवैध कब्जे और सरकारी ठेके हथियाने के काम में लिप्त हैं, उसका हिसाब दिया जाए.

प्रदेश के 13 महानगरों में प्रबुद्ध सम्मेलन मौर्य ने कहा कि उनकी पार्टी सुनियोजित ढंग से चुनावी प्रक्रिया प्रभावित करने के लिए तैनात प्रशासनिक अधिकारियों को हटाने की चुनाव आयोग से मांग करती है. ऐसे अधिकारियों में कई थानेदार, खण्ड विकास अधिकारी, तहसीलदार, उपजिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षकों के साथ प्रदेश के पुलिस महानिदेशक तक शामिल हैं. उन्होंने बीजेपी के आगामी कार्यक्रमों की जानकारी साझा करते हुए कहा कि प्रदेश के 13 महानगरों में प्रबुद्ध सम्मेलन के द्वारा बीजेपी प्रबुद्ध वर्ग के बीच पहुंचेगी. मौर्य ने बताया कि आगामी नौ से बारह जनवरी तक मण्डल स्तर पर अनुसूचित स्वाभिमान सम्मेलन आयोजित किये जाएंगे. इसके अलावा 10 जनवरी से 10 फरवरी तक बूथ समिति सम्मेलन आयोजित होंगे. दस जनवरी को चुनाव अभियान समिति की बैठक होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ताज सिटी या गड्ढा सिटी? आगरा में खराब सड़कों को लेकर सपा का प्रदर्शन
ताज सिटी या गड्ढा सिटी? आगरा में खराब सड़कों को लेकर सपा का प्रदर्शन
यूपी में बदलने वाला है मौसम, 63 जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम, 63 जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट
दिल्ली-NCR में आज कैसा रहेगा मौसम? बारिश को लेकर IMD का नया अपडेट
दिल्ली-NCR में आज कैसा रहेगा मौसम? बारिश को लेकर IMD का नया अपडेट
महोबा में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, परिवार बोला- बेटी की हत्या की गई
महोबा में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, परिवार बोला- बेटी की हत्या की गई

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में बदलने वाला है मौसम, 63 जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम, 63 जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget