एक्सप्लोरर

यूपी पुलिस के हत्थे चढ़ा सोशल साइट्स पर विज्ञापन देकर लूटने वाला इनामी बदमाश

पुलिस ने सोशल साइट्स पर सस्ते में विभिन्न प्रकार की चीजें बेचने का विज्ञापन देकर लोगों को लूटने वाले गिरोह से जुड़े 15 हजार रुपए के एक इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है.

मथुरा: पुलिस ने सोशल साइट्स पर सस्ते में विभिन्न प्रकार की चीजें बेचने का विज्ञापन देकर लोगों को लूटने वाले गिरोह से जुड़े 15 हजार रुपए के एक इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है. उसके खिलाफ हरियाणा में हत्या, वृन्दावन में हत्या के प्रयास, धोखाधड़ी, लूट आदि वारदातों के कई मामले दर्ज हैं. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार ने बताया कि जनपद के इनामी अपराधियों को गिरफ्तार करने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत वृन्दावन पुलिस ने क्रिमिनल इंटेलिजेंस एवं सर्विलांस टीम के सहयोग से बृहस्पतिवार की रात नगला रामताल से हरियाणा के जिला नूंह के गांव नई निवासी शमीम उर्फ शम्मी को गिरफ्तार कर लिया. उस पर इसी वर्ष दर्ज हुए लूट के मामले में 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था. संदिग्ध हालात में लगी कार में आग, इवेंट मैनेजर की जल कर हुई मौत उन्होंने बताया कि उक्त शातिर बदमाश कुछ माह पूर्व ही थाना बिछोर, जिला नूंह में दर्ज वसीम की हत्या के मामले में जेल से जमानत पर छूटकर आया था. वह एक बेहद शातिर लुटेरा है, जो कई साल से अपने साथियों के साथ लगातार लूट एवं हत्या जैसी जघन्य वारदातों को अंजाम दे रहा था. उसके विरुद्ध हरियाणा और राजस्थान में कई अन्य मामले भी दर्ज होने की जानकारी मिली है जिनका पूरा विवरण हासिल किया जा रहा है. गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने उसके पास से एक मोटरसाइकिल, देशी तमंचा, कारतूस और चार हजार रुपए की नकदी बरामद की. वह लुभावने विज्ञापनों के माध्यम से दूसरे राज्यों के लोगों को अपने यहां बुलाता था तथा सुनसान स्थान पर ले जाकर और जान से मारने की धमकी देकर उन्हें लूट लेता था. उसके गिरोह के दो अन्य बदमाशों- राकिब निवासी ग्राम नई, जिला नूंह (हरियाणा) और इस्लाम निवासी गामड़ी, जिला भरतपुर (राजस्थान) का भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ममता बनर्जी की TMC में टूट पर दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान, 'हमें बहुत आश्चर्य हो रहा है कि...'
ममता बनर्जी की TMC में टूट पर दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान, 'हमें बहुत आश्चर्य हो रहा है कि...'
ऊधम सिंह नगर के सितारगंज में डर का माहौल: 40 बच्चे पीलिया से बीमार, एक बच्चे की मौत
ऊधम सिंह नगर के सितारगंज में डर का माहौल: 40 बच्चे पीलिया से बीमार, एक बच्चे की मौत
'आदेशों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं...', यूपी के वरिष्ठ अधिकारियों के रवैये पर हाईकोर्ट की फटकार
'आदेशों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं...', यूपी के वरिष्ठ अधिकारियों के रवैये पर हाईकोर्ट की फटकार
लालू-राबड़ी की सुरक्षा में कटौती पर भड़कीं रोहिणी आचार्य, 'नरसंहार के आरोपी मुख्यमंत्री…'
लालू-राबड़ी की सुरक्षा में कटौती पर भड़कीं रोहिणी आचार्य, 'नरसंहार के आरोपी मुख्यमंत्री…'

वीडियोज

Cannes में भारत का प्रतिनिधित्व कर भावुक हुईं Nidhi Kumar Malhotra, बताया खास अनुभव
'Peddi' में Ram Charan का शानदार प्रदर्शन, क्लाइमैक्स ने छोड़ी गहरी छाप
Madhuri Dixit के नए अवतार ने जीता दिल, 'Maa Behen' बनी मजेदार एंटरटेनर
Breaking | Malviya Nagar Fire Update: होटल जला तो पता चला, सब मिले हैं जी! | Delhi News | Fire
Malviya Nagar Fire | Janhit: 'करप्शन' की 'आग' में पूरा परिवार खत्म! | Delhi News | Chitra Tripathi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अन्नामलाई ने छोड़ा साथ, नई पार्टी का किया ऐलान, BJP बोली- 'उनके जाने से कोई नुकसान नहीं'
अन्नामलाई ने छोड़ा साथ, नई पार्टी का किया ऐलान, BJP बोली- 'उनके जाने से कोई नुकसान नहीं'
दिल्ली, मुजफ्फरपुर, नोएडा और अब इंदौर... 4 अग्निकांड और 26 मौतें, कैसे इंसानों को जिंदा जला रही आग!
दिल्ली, मुजफ्फरपुर, नोएडा और अब इंदौर... 4 अग्निकांड और 26 मौतें, कैसे इंसानों को जिंदा जला रही आग!
24 साल के इस खिलाड़ी पर गौतम गंभीर मेहरबान, AFG टेस्ट में नंबर-3 का स्पॉट फिक्स; बोले- 'उसने IPL में...'
इस खिलाड़ी पर गौतम गंभीर मेहरबान, AFG टेस्ट में नंबर-3 का स्पॉट फिक्स; बोले- 'उसने IPL में...'
'जाओ जाकर देखो', ईशा देओल ने शेयर किया बॉबी देओल की बंदर का रिव्यू, बोलीं- 'भैया बेस्ट फॉर्म में'
ईशा देओल ने शेयर किया बॉबी देओल की बंदर का रिव्यू, बोलीं- 'भैया बेस्ट फॉर्म में'
6 जून से दिल्ली में मचेगा सियासी घमासान! दलित-मुस्लिम गठबंधन के लिए कांग्रेस का सबसे बड़ा दांव
6 जून से दिल्ली में मचेगा सियासी घमासान! दलित-मुस्लिम गठबंधन के लिए कांग्रेस का सबसे बड़ा दांव
US के 'दोस्त' ने पाकिस्तान को बताया 'धोखेबाज', मध्यस्थता पर जमकर लताड़ा, कहा - 'जो खुद परेशानी...'
US के 'दोस्त' ने पाकिस्तान को बताया 'धोखेबाज', मध्यस्थता पर जमकर लताड़ा, कहा - 'जो खुद परेशानी...'
राज्यसभा में NDA की नजर दो-तिहाई बहुमत पर, 24 सीटों से कितना बदलेगा समीकरण, किसकी बढ़ेगी ताकत?
राज्यसभा में NDA की नजर दो-तिहाई बहुमत पर, 24 सीटों से कितना बदलेगा समीकरण, किसकी बढ़ेगी ताकत?
क्या है खेत बचाओ अभियान, जिसे 1 से 30 जून देशभर में चलाने जा रही सरकार?
क्या है खेत बचाओ अभियान, जिसे 1 से 30 जून देशभर में चलाने जा रही सरकार?
Embed widget