एक्सप्लोरर

यादव सिंह पर ABP के खुलासे के बाद गरमाई राजनीति, BJP का SP पर हमला

नई दिल्ली:  नोएडा अथॉरिटी के चीफ इंजीनियर यादव सिंह पर एबीपी न्यूज के खुलासे के बाद राजनीति गर्म है. उत्तर प्रदेश में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने इस खुलासे पर एबीपी न्यूज़ को धन्यवाद करते हुए कहा है कि प्रदेश में बीजेपी की सरकार आई तो हर तरह के भ्रष्टाचार की जांच होगी. मौर्य ने कहा भ्रष्टाचार के लिए अखिलेश सरकार जिम्मेदार है.

बड़ा खुलासा: सीएम के चाचाओं से लेकर मामा तक पर ठेके दिलाने की सिफारिश का आरोप!

अखिलेश की सरकार में हुआ 6 लाख करोड़ का घोटाला- मौर्य

एबीपी न्यूज संवाददाता विकास भदौरिया ने खास बातचीत में मौर्य ने कहा, ‘’यूपीए की सरकार सपा-बसपा के सहयोग से थी, उस समय 12 लाख करोड़ का घोटाला हुआ था. मेरा मानना है कि अखिलेश यादव की सरकार में कम से कम 6 लाख करोड़ का घोटाला हुआ है.’’ मौर्य ने कहा, ‘’वह घोटाला सिर्फ यादव सिंह से जुड़ा हुआ नहीं है बल्कि इसके लिए अखिलेश यादव जिम्मेदार हैं.’’

यादव सिंह का 'काला कारनामा' : टेंडर से पहले ही पूरा हो गया 60% काम!

Capture

बीजेपी की सरकार में सभी घटनाओं की जांच होगी- मौर्य

मौर्य ने कहा, ‘’प्रदेश में बीजेपी की सरकार आने जा रही है. बीजेपी की सरकार में हर तरह के भ्रष्टाचार की जांच होगी.’’ उन्होंने कहा, ‘’बीजेपी की सरकार आने के बाद मुज़फरनगर दंगे, मथुरा कांड जैसी सभी घटनाओं की जांच होगी.’’

मौर्य ने कहा, ‘’सरकार बनने के बाद सिर्फ अखिलेश की ही नहीं बल्कि उनकी बुआ (मायावती) की भी जांच होगी.’’ मौर्य ने समाजवादी पार्टी में मचे घमासान को भ्रष्टाचार के पैसे के बंटवारे का कारण बताया.

yadav-singh-580x395

क्या है पूरा मामला

भ्रष्टाचार के आरोप में घिरे यादव सिंह को लेकर कई चौंकाने वाले सच सामने आए हैं. इस मामले को लेकर एक डायरी के जिन पन्नों में ‘सिफारिशी करप्शन’ के आरोप कैद हैं, उनसे कई राज खुले हैं.

टेंडर अलॉट होने के पहले ही 60% काम भी पूरा हो चुका था

यादव सिंह के राज में बिना टेंडर जारी हुए अंडरग्राउंड केबल बिछाने का काम शुरु हो गया. जब तक यादव सिंह ने तीन कंपनियों को टेंडर अलॉट किया, उससे पहले ही 60% काम भी पूरा हो चुका था. सूत्रों का कहना है कि यादव सिंह टेंडर का फॉर्म उन्हीं लोगों को देता था, जो करीबी होते थे, या जिनकी सिफारिश होती थी.

डायरी में दर्ज नाम इस वक्त सीबीआई की जांच के रडार पर हैं

एबीपी न्यूज के पास यादव सिंह से जुड़ी डायरी के जो पन्ने हैं, उनमें दर्ज नाम इस वक्त सीबीआई की जांच के रडार पर हैं. सीबीआई ने किसी को भी अभी क्लीनचिट नहीं दी है. आपको यहां ये बताना भी हमारे लिए बहुत जरूरी है कि हम जब इस पूरे सिफारिशी घोटाले के आरोपों की तफ्तीश कर रहे थे तो एक हमें एक और दस्तावेज मिला.

diary-51-300x210

यादव सिंह को रिमांड पर लेकर एबीपी के खुलासों पर पूछताछ की तैयारी

जल्द ही जांच एजेंसी यादव सिंह को रिमांड पर लेकर उन्हीं खुलासों पर पूछताछ करने वाली हैं, जो आज एबीपी न्यूज ने किए हैं. एबीपी न्यूज अपनी जिम्मेदारी समझता है. इसलिए हमने यादव सिंह की डायरी में सिफारिशी भ्रष्टाचार के आरोपों में खड़े हर राजनेता का पक्ष भी जाना है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमृतसर में घात लगाकर बाइक सवार पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक की मौत
अमृतसर में घात लगाकर बाइक सवार पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक की मौत
जामिया में 2027 में होंगे छात्र संघ के चुनाव, यूनिवर्सिटी ने लिया बड़ा फैसला
जामिया में 2027 में होंगे छात्र संघ के चुनाव, यूनिवर्सिटी ने लिया बड़ा फैसला
आजमगढ: 2007 के दोहरे हत्याकांड में फैसला, ब्लॉक प्रमुख समेत 9 को उम्रकैद
आजमगढ: 2007 के दोहरे हत्याकांड में फैसला, ब्लॉक प्रमुख समेत 9 को उम्रकैद
महोबा में अवैध लकड़ी के कारोबार के खिलाफ एक्शन, मचा हड़कंप
महोबा में अवैध लकड़ी के कारोबार के खिलाफ एक्शन, मचा हड़कंप

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget