एक्सप्लोरर

गेहूं की फसल के लिए बेहद फायदेमंद है ये बारिश, किसानों को होगा जबरदस्त फायदा

बिजली की गड़हड़ाहट के साथ रुक-रुककर बारिश का सिलसिला जारी है. कड़कड़ाती सर्दी की इस बारिश ने भले ही जनजीवन को प्रभावित किया हो लेकिन आने वाली फसल के लिए यह अच्छा संकेत है.

मेरठ: बीते चौबीस घंटों से पश्चिमी उत्तर-प्रदेश का आसमान काले बादलों से घिरा है. बिजली की गड़हड़ाहट के साथ रुक-रुककर बारिश का सिलसिला जारी है. कड़कड़ाती सर्दी की इस बारिश ने भले ही जनजीवन को प्रभावित किया हो लेकिन आने वाली फसल के लिए यह अच्छा संकेत है.

मौसम विज्ञानियों ने 23-24 जनवरी तक बरसात होने की भविष्यवाणी की है. इस महीने में इस तारीख से आगे के दिन भी ठंडे रहेंगे. 20 और 21 जनवरी को मौसम के तेवर बदलने के बाद माना जा रहा था कि सर्दी तो अब बढ़ने से रही. लेकिन एकाएक बदले बादलों के तेवर ने इस सोच को फीका कर दिया.

बारिश ने दिल्ली एनसीआर समेत वेस्ट यूपी के सारे जिलों की धरती को जैसे नया जीवन दे दिया है. एक महीने पहले खेतों में बोया गया गेहूं दो दिन की इस बारिश के बाद 'सोना' बनकर निकलेगा. हालांकि आलू की खेती के लिए यह बरसात थोड़ी सी कष्टकारी रहेगी.

देर से बोये गये आलू की खुदाई रुकने से उत्पादन पर फर्क पड़ सकता है. लेकिन आने वाली फसलों के लिए यह बारिश अमृत लेकर आई है. खासकर सरसों और तोरिया की फसल इस बारिश के बाद अच्छी होगी. बारिश ने सरसों के फूल को धो दिया है जो बारिश के बाद और उन्नत हो जायेंगे और कटाई तक फसल की पैदावार बढ़ेगी.

मेरठ के जिला कृषि अधिकारी आरएस राठौर बताते हैं कि सबसे ज्यादा फायदा गेहूं की फसल को होने वाला है. 25 दिन से एक महीने पहले बोया गया गेहूं इस बरसात से जैसे लहलहाने के लिए तैयार होगा. गेहूं का पौधा इस प्राकृतिक सिंचाई के बाद तेजी से उगेगा और उसकी बालियां भी हरी-भरी और स्वस्थ होंगी.

जाहिर है गेहूं को मिली यह आसमानी सिंचाई उसकी पैदावार को 20 से 30 फीसदी बढ़ायेगी. आम की फसल के लिए भी यह बारिश बेहद फायदेमंद है. अमूमन, विशेषज्ञ आम पर बौर आने से ठीक बाद उसकी धुलाई करने की सलाह देते है. ऐसे में इस बारिश से हुई आम के पेड़ों की धुलाई से कीड़े लगने की आशंका खत्म होगी और बौर तेजी से बढ़ेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गैरसैंण: हंगामे के बीच डेढ़ दिन में विधानसभा सत्र खत्म, 7844 करोड़ का बजट पास
गैरसैंण: हंगामे के बीच डेढ़ दिन में विधानसभा सत्र खत्म, 7844 करोड़ का बजट पास
योगी सरकार का बिजली उपभोक्ताओं को दिवाली गिफ्ट! नवंबर के बिल में मिलेगी इतनी छूट
योगी सरकार का बिजली उपभोक्ताओं को दिवाली गिफ्ट! नवंबर के बिल में मिलेगी इतनी छूट
पटना MLC रिजल्ट: विजेता नीरज कुमार ने '3N' का किया जिक्र, अनंत सिंह को संदेश?
पटना MLC रिजल्ट: विजेता नीरज कुमार ने '3N' का किया जिक्र, अनंत सिंह को संदेश?
UP में दलबदलुओं से सियासी दलों को कितना फायदा? क्या बोले एक्सपर्ट
UP में दलबदलुओं से सियासी दलों को कितना फायदा? क्या बोले एक्सपर्ट

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
अयोध्या से बीजेपी के कैंडिडेट होंगे सीएम योगी आदित्यनाथ? पंकज चौधरी ने साफ की तस्वीर
अयोध्या से बीजेपी के कैंडिडेट होंगे सीएम योगी आदित्यनाथ? पंकज चौधरी ने साफ की तस्वीर
MLC Election Results 2026 LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
DA Hike: 60 से 63% हुआ महंगाई भत्ता, कितनी सैलरी वालों को कितना फायदा होगा? समझें पूरा गणित
DA Hike: 60 से 63% हुआ महंगाई भत्ता, कितनी सैलरी वालों को कितना फायदा होगा? समझें पूरा गणित
Embed widget