एक्सप्लोरर

यूपी चुनाव: RLD ने जारी की 7वीं लिस्ट, अबतक 131 कैंडिडेट्स के नामों का ऐलान

नई दिल्ली: राष्ट्रीय लोक दल ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की अपनी सातवीं सूची जारी कर दी है जो 23 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए है. इस तरह राज्य की कुल 403 विधानसभा सीटों के लिए पार्टी ने अब तक 131 प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है. अपनी हालिया सूची में आरएलडी ने जिन प्रमुख सीटों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा की है, उनमें रायबरेली, चंदौसी, मिर्जापुर और संभल भी शामिल हैं.

दिनेश प्रसाद शुक्ल को मिर्जापुर से टिकट

आरएलडी के एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, भारती तिवारी को रायबरेली से, केशर अब्बास को संभल से, श्रीकांत वर्मा को बांगरमाउ से, रविन्द्र कुमार को चंदौसी से, हवलदार यादव को शिवपुर से और दिनेश प्रसाद शुक्ल को मिर्जापुर से टिकट दिया गया है. पार्टी ने बेहट, रामपुर मनिहरिन, नगीना, बरहापुर, धामपुर, नूरपुर, चंदौसी, असमोली, मिलक, हसनपुर, फरीदपुर, कटरा, तिलह, कस्ता से प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की है.

बुधवार देर रात जारी बयान में कहा गया है कि इसके अलावा, अजीत सिंह के नेतृत्व वाली पार्टी कैमगंज गोविन्द नगर, पट्टी, कोराओं और शिवपुरी विधानसभा सीट से भी चुनाव लड़ेगी. विज्ञप्ति के मुताबिक, पूर्व में तिलहर सीट से नामित अब्दुल कादिर की जगह प्रदीप कुमार को खड़ा किया गया है.

अबतक कुल 131 प्रत्याशियों की घोषणा

हालिया घोषणा के साथ ही आरएलडी ने अब तक 131 प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है. समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के साथ गठबंधन नहीं हो पाने के बाद आरएलडी ने जेडीयू और अन्य छोटी पार्टियों के साथ गठबंधन कर 403 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी खड़ा करने की घोषणा की थी.

उत्तर प्रदेश में 2012 में हुए पिछले विधानसभा चुनाव में आरएलडी ने 40 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे थे और नौ सीट जीतने में सफल रही थी. 20 सीटों पर उसकी जमानत जब्त हो गयी थी. पार्टी का पश्चिमी उत्तर प्रदेश में प्रभाव है. उत्तर प्रदेश में 11 फरवरी से सात चरणों में मतदान होना है. चुनाव परिणामों की घोषणा 11 मार्च को होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में राशन की व्यवस्था में बड़ा बदलाव, सीएम योगी ने किया बड़ा ऐलान
यूपी में राशन की व्यवस्था में बड़ा बदलाव, सीएम योगी ने किया बड़ा ऐलान
फडणवीस करेंगे केंद्र की राजनीति? PM से मिलने के बाद साफ की तस्वीर
फडणवीस करेंगे केंद्र की राजनीति? PM से मिलने के बाद साफ की तस्वीर
यूपी के 12 जिले और 166 गांव बाढ़ में, NDRF-SDRF की 86 टीमें तैनात
यूपी के 12 जिले और 166 गांव बाढ़ में, NDRF-SDRF की 86 टीमें तैनात
नितिन नवीन की नई टीम पर जन सुराज ने उठाए सवाल, कहां हो गई गड़बड़?
नितिन नवीन की नई टीम पर जन सुराज ने उठाए सवाल, कहां हो गई गड़बड़?

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
फडणवीस करेंगे केंद्र की राजनीति? PM से मिलने के बाद साफ की तस्वीर
फडणवीस करेंगे केंद्र की राजनीति? PM से मिलने के बाद साफ की तस्वीर
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Embed widget