एक्सप्लोरर

इलाहाबाद: दहेज़ में मिली सस्ती बाइक, बारात से ठीक पहले दूल्हे ने तोड़ दी शादी

इलाहाबाद: दहेज़ में पसंद की बाइक न मिलने पर बारात आने से कुछ घंटे पहले ही तोड़ दी गई शादी. हैरान कर देने वाला यह मामला संगम के शहर इलाहाबाद का है. यहां दहेज़ के लालची एक दूल्हे को जब पसंद की मोटर साइकिल के बजाय कुछ कम कीमत की दूसरी बाइक मिलने की बात पता चली तो उसने शादी तोड़ दी और बारात ले जाने से इंकार कर दिया.

लालची दूल्हे के खिलाफ पुलिस में केस दर्ज

शादी तोड़ने के एलान के बाद उस परिवार में मातम पसर गया है, जहां आज शाम बारात आनी थी. सुलह की सारी कोशिशें ख़त्म होने के बाद पीड़ित परिवार ने लालची दूल्हे के खिलाफ पुलिस में केस दर्ज करा दिया है. सदमे से बार- बार बेहोश हो जा रही दुल्हन ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किये जाने की मांग की है.

इलाहाबाद के सल्लाहपुर इलाके के इस घर में आज शाम बारात आनी थी. शादी की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी थीं. खाने का बर्तन और बारातियों के स्वागत के कुर्सी-मेज सब लग चुके थे. दहेज़ का सामान और मंडप घर के बाहर सज चुका था. बारात आने में कुछ ही घंटे बाकी थे, लेकिन उससे पहले ही आए एक फोन ने पूरे परिवार में हड़कंप मचा दिया.

पसंद की मोटर साइकिल न मिलने पर तोड़ दी शादी

ससुराल से आए फोन में बताया गया कि दहेज़ में टीवीएस कंपनी की अपाची मोटर साइकिल के बजाय हांडा की सीडी डॉन दिए जाने से दूल्हा नाराज़ है और उसने बारात ले जाने से इंकार कर दिया है. ससुराल से बताया गया कि बार बार डिमांड के बावजूद पसंद की मोटर साइकिल न मिलने पर वह लोग शादी तोड़ रहे हैं. फोन आते ही शादी के घर में हड़कंप मच गया.

परिवार वालों ने फ़ौरन ससुराल का रुख किया. घंटों मान मनव्वल की, लेकिन बात नहीं बनी. दूल्हे और उसके परिवार के लोगों ने पसंद की बाइक के साथ ही एक लाख रूपये नगद दिए जाने की नई डिमांड कर दी. लड़की के परिवार वालों ने हाथ पैर जोड़कर मिन्नतें की, गरीबी की दुहाई दी, लेकिन ससुराल वालों ने पसंद की बाइक और एक लाख रूपये नगद मिलने पर ही बारात लाने की बात कही.

आरोपियों के खिलाफ की जाएगी कड़ी कार्रवाई: पुलिस

बातचीत के सारे रास्ते बंद होने के बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस में मुकदमा दर्ज करा दिया है. पुलिस ने लालची दूल्हे और उसके परिवार वालों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है.

इलाहाबाद के सल्लाहपुर इलाके के रहने वाले किसान राम सजीवन ने अपनी बेटी सरिता की शादी शहर के ही धूमनगंज इलाके में रहने वाले राघवेंद्र से तय की थी. राघवेंद्र एक स्कूल में वैन ड्राइवर था. पीड़ित परिवार का आरोप है कि राघवेंद्र और उसका परिवार बेहद लालची है और वह लोग शुरू से ही नई नई डिमांड करते रहते थे. पुलिस का कहना है कि इस मामले में आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गणेशोत्सव: डिप्टी CM शिंदे के निर्देश पर बस बुकिंग पर 30% छूट
गणेशोत्सव: डिप्टी CM शिंदे के निर्देश पर बस बुकिंग पर 30% छूट
आगरा: SN मेडिकल कॉलेज के बच्चा वार्ड में छत का प्लास्टर गिरा, 2 घायल
आगरा: SN मेडिकल कॉलेज के बच्चा वार्ड में छत का प्लास्टर गिरा, 2 घायल
रांची: JPSC रिफॉर्म मंच- JMM कार्यकर्ताओं में मारपीट, कई जख्मी
रांची: JPSC रिफॉर्म मंच- JMM कार्यकर्ताओं में मारपीट, कई जख्मी
बेटे को सुसाइड से रोकने गए पिता पहाड़ से फिसले, मां भी कूदी, तीनों की मौत
बेटे को सुसाइड से रोकने गए पिता पहाड़ से फिसले, मां भी कूदी, तीनों की मौत

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget